*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं। *बाईट*- प्रतिभा शुक्ला (प्रभारी मंत्री जनपद औरैया)
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार
की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं। *बाईट*- प्रतिभा शुक्ला (प्रभारी मंत्री जनपद औरैया)
- औरैया रिपोर्ट- नगर पालिका ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। ईओ ने कहा कि फुटपाथ जनता के लिए हैं, कब्जे के लिए नहीं।1
- जनपद के प्रसिद्ध माँ मंगला काली मंदिर में एक बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। मामला बुधवार का है, जब औरैया सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा को मंदिर परिसर में नाबालिग लड़का-लड़की के विवाह की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल विवाह को रुकवा दिया। जांच के दौरान लड़की के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। लड़की श्याम नगर, कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की निवासी है। मौके पर लड़की की उम्र संबंधी कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने पुत्र की उम्र का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। प्रथम दृष्टया लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष आंकी गई। वह जनपद जालौन के खेड़ा गांव का निवासी बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को अभिभावकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से एक बाल विवाह रोका जा सका, वहीं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन व सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ टिल्लन निवासी ऊसरपाटी को एरवाकटरा-सौरिख मार्ग स्थित बाऊखेडा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, पुलिस की इस कार्यवाही से आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।1
- देवकली मंदिर के सेवादार ब्रह्मलीन 20/08/2020 को जूना अखाड़ा के संत श्री बच्ची लाल महाराज की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग तेज, क्योंटरा निवासी देवकली मंदिर औरैया बाबा महाकाल पुजारी उमाकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप auraiya2
- Post by Kuldeep Diwakar1
- औरैया जिले के एक स्कूल में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई जिससे स्कूल में सभी छात्र छात्राओं को सम्मान किया गया।1
- औरैया। सदर कोतवाली के क्षेत्र के अंतर्गत माँ मंगला काली मन्दिर में बाल विवाह होने की सूचना पर सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा मौके पर पहुँचे और विवाह को द्वारा रुकवाया गया तथा इनके अभिभावकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया गया l लड़की संजना का जो आधार कार्ड मौके पर उसके पिता नंदराम द्वारा दिखाया गया उसके अनुसार संजना की उम्र मात्र 13 साल है और वो श्याम नगर, कायमगंज, फर्रुखाबाद की निवासी है। उम्र का कोई अन्य साक्ष्य संजना के पिता द्वारा नहीं दिखाया जा सका l जबकि लड़के के पिता कुंवर पाल द्वारा लड़के की उम्र का कोई साक्ष्य नहीं दिखाया जा सका l लड़के की उम्र देखने से 15 वर्ष की लगती है। लड़का खेड़ा, जालौन का निवासी है l1
- औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सीओ सिटी अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सीओ सिटी ने नवरात्रि एवं ईद के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस अवसर पर शहरवासियों से उनकी समस्याओं और सुझावों के बारे में भी जानकारी ली गई। लोगों ने यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने सभी से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा।1
- यूपी के औरैया में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुला नाला कूड़े से भरा पड़ा है और हादसों का कारण बन रहा है। आध्या एजेंसी के मालिक प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि आए दिन यहां जानवर और इंसान भूलवश इस नाले में गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी और जाम नाले से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।1