Shuru
Apke Nagar Ki App…
सकलडीहा के लेहरा मनेहार मे ड्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी
Ajay Singh
सकलडीहा के लेहरा मनेहार मे ड्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सकलडीहा के लेहरा मनेहार मे ड्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी1
- कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है कमालपुर।कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति,बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।4
- 26 अगस्त को तिब्बत बार्डर के पास रसुआ में आई अचानक बाढ़ नेपाल के रसुआ गांव में अचानक बाढ़ आने से लोग भागकर अपनी अपनी जान बहुत मोसिबत से बचा रहे हैं इस बाढ़ ने तो इतना अपना प्रचंड पावरफुल दिखाया कि जनमानस में त्राहि-त्राहि की गूंज सुनाई दे रही है जान बचाओ लाखों कमाओ आंधी कि तरह चलने व दौङने वाली बाढ़ तूफान के साथ पहली बार देखा गया तिब्बत बार्डर के निकट रसूआ गांव के लोगो का कहना है।1
- शिवपुर में ऑपरेशन चक्रव्यूह का बड़ा एक्शन बैरिकेड तोड़कर भागा शातिर, पुलिस पर की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विपूल गुप्ता की खास रिपोर्ट वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे हरिहरपुर के पास* संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर बाइक फिसलने से गिर गया इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त की पहचान शशि भूषण (28), पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी,थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार के रूप में हुई मुठभेड़ के बाद बरामदगी 315 बोर का 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस पीली धातु की 01 चेन 01 पल्सर मोटरसाइकिल चेन लूट की वारदात से जुड़ा कनेक्शन प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ 24 अगस्त को शिवपुर के खुशहाल नगर में एक महिला से चेन लूटने की घटना में शामिल होना बताया है। इस संबंध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 383/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अब उसके साथी और अन्य भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।1
- रोड की समस्या ग्राम कोटा परशुरामपुर थाना चंद जिला कैमूर भभुआ का एक छोटा सा गांव है जो कि यूपी से सटा हुआ है लेकिन बिहार में आने जाने का रास्ता नहीं है किसी महिला को डिलीवरी करने या किसी की मृत्यु के बाद शमशान घाट ले जाने जाता है आज निवेदन है इस रास्ते को बनवाने के कष्ट करें3
- स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में गूंजा राष्ट्रप्रेम1
- वाराणसी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई का वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने मजदूर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। घटना से जुड़ा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामजनम बनवासी स्टार मार्का ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। जून में भट्ठा बंद होने के बाद वह अपने घर पर रहने लगा था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने चौबेपुर क्षेत्र स्थित सरजू मार्का ईंट-भट्ठे पर मजदूरी शुरू कर दी थी। इसी बीच 21 अगस्त को चोलापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। 26 अगस्त को परिजनों ने शव की शिनाख्त रामजनम बनवासी के रूप में की। परिजनों की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो पुलिस के सामने आया। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। मजदूर की मौत और पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है-भीम राजभर कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की बनेगी सरकार कमालपुर कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति, बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।4