Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में संतान न होने से परेशान एक महिला के साथ झाड़फूंक और तंत्रमंत्र के नाम पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां एक ढोंगी तांत्रिक ने महिला को अंधविश्वास में लेकर झाड़फूंक और तंत्रमंत्र के जरिए समस्या दूर करने का झांसा दिया और इसी बहाने महिला को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने भी घटना की पुष्टि की है।
Jamil khan

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'नशामुक्ति की सामूहिक शपथ' दिलाई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर नशामुक्त रहने का यह सामूहिक संकल्प लिया।1
- चादर बिछाकर आराम कर रहे एक थके हुए किसान की शर्ट के अंदर अचानक एक ज़हरीला कोबरा घुस गया। ऐसी विकट स्थिति में जहाँ अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं, उस व्यक्ति ने घबराने के बजाय बेहद धैर्य और साहस का परिचय दिया। मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कई बार घबराहट के बजाय इंसान का संयम ही सबसे बड़ा हथियार बनता है। विपरीत परिस्थिति में दिखाए गए इस अद्भुत धैर्य और हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है।1
- टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे एक निजी स्कूल वाहन के चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम वंदरगुड़ा निवासी पीड़ित चालक जीवन लाल कुशवाहा ने जतारा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घटना शुक्रवार 24 जुलाई की है, जब बस स्टैंड पर एक छात्र अन्य बच्चों को परेशान कर रहा था। जीवन लाल ने जब छात्र को समझाने की कोशिश की तो उनसे मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद उक्त छात्र अपने पिता रवींद्र अग्रवाल और अन्य लोगों के साथ बस स्टैंड पहुंचा और चालक के साथ हाथापाई की। इस दौरान कॉलर पकड़कर धक्का दिए जाने से चालक की चांदी की चेन टूट गई और मोबाइल फोन गिरकर गायब हो गया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य वाहन चालक के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़ित चालक ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को देने के साथ ही पुलिस से गुहार लगाई है।1
- टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे के पास एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कुछ बच्चियां घायल हो गईं, जबकि चालक ई-रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।1