Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर के वीर जवान मुकेश महला शहीद 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए पिता… सीकर के वीर जवान मुकेश महला शहीद 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए पिता… मुकेश महला के शहीद होने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है। नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई। 🙏 वीर शहीद मुकेश महला को शत-शत नमन। 📍 सीकर, राजस्थान #Sikar #Shaheed #IndianArmy #Rajasthan #BreakingNews
Rahul Midal
सीकर के वीर जवान मुकेश महला शहीद 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए पिता… सीकर के वीर जवान मुकेश महला शहीद 3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए पिता… मुकेश महला के शहीद होने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है। नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई। 🙏 वीर शहीद मुकेश महला को शत-शत नमन। 📍 सीकर, राजस्थान #Sikar #Shaheed #IndianArmy #Rajasthan #BreakingNews
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गेहूं के कट्टों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर मे घुसा सीकर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गेहूं के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर शुक्रवार रात करीब 9 बजे डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में करीब 20 फीट तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। हादसे के कारण आसपास लगे कई बिजली के तार भी टूट गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, ताकि क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया जा सके।3
- #Sikar #खंडेला : गुरारा में महामाया कैमल माता के दो दिवसीय वार्षिक मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ #Khandela #SikarNews #MahamayaMela #RajasthanNews1
- कुचामन सिटी में 19 सितंबर से गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग का होगा आगाज 64 टीमें लेंगी हिस्सा, 63 मुकाबलों में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच; देश के कई राज्यों से खिलाड़ी पहुंचेंगे कुचामन क्रिकेट प्रेमियों के लिए कुचामन सिटी में 19 सितंबर से एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग राज्यों से टीमें कुचामन पहुंचेंगी और क्रिकेट के मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट में कुल 64 टीमें हिस्सा लेंगी और 63 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन के जरिए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आईपीएल की तर्ज पर दिखेगा रोमांच PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन आईपीएल क्रिकेट मैचों की तर्ज पर आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में किए जाने की तैयारी है। मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों से आने वाली टीमों के कारण टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बाहरी प्रतिभाओं को भी एक मंच मिलेगा। स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच इस लीग का एक प्रमुख उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। कुचामन और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को अनुभवी एवं बाहरी टीमों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का मंच मिल सकता है। 22 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महासंग्राम आयोजकों के अनुसार यह क्रिकेट प्रतियोगिता करीब 22 दिनों तक चलेगी। इस दौरान लगातार मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 64 टीमों की भागीदारी और 63 मुकाबलों के चलते कुचामन सिटी में क्रिकेट का माहौल बना रहेगा। 19 सितंबर से शुरू होने जा रही PTCL प्रो टेनिस क्रिकेट लीग को लेकर अब कुचामन के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें मैदान पर रहेंगी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाली टीमें और स्थानीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता को खास बनाने वाला है।3
- बगड़ से इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी हलचल,बगड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद का सियासी गणित बदला | बगड़ के चुनावी नतीजों ने अब अध्यक्ष की कुर्सी का सियासी गणित पूरी तरह बदल दिया है! 19 वार्डों के नतीजों में बीजेपी के खाते में 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीयों के खाते में 11 सीटें आई हैं। अब इन नतीजों के बाद बगड़ नगर पालिका में अगला बोर्ड किसका होगा, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कौन सा समीकरण बनेगा? निर्दलीय पार्षद किस करवट बैठेंगे? और सबसे बड़ा सवाल—क्या बगड़ में इस बार सत्ता का नया समीकरण देखने को मिलेगा? इन सवालों का जवाब मिलेगा 21 सितंबर को, जब अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होगी।1
- सरकार की हर घर जल योजना में पानी को ही लेकर हुआ आपस में विवाद सरकार की हर घर जल योजना में पानी को ही लेकर हुआ आपस में विवाद1
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के गृह क्षेत्र बगड़ में चेयरमैन पद बचाने की चुनौती, भाजपा के बागी ने कोंग्रेस से भरा नामांकन बगड़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के गृह क्षेत्र बगड़ नगरपालिका में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल गए हैं। भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राकेश शर्मा सांसद बृजेंद्र ओला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ 7 पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई है। इसके बाद राकेश शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके खेमे की ओर से अब 12 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। बगड़ नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 11 पार्षद चुने गए हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक बनी हुई है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गोविंद सिंह राठौड़ ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राकेश शर्मा का भाजपा से कांग्रेस में जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि वे भाजपा में जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। अब 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान के बाद ही बगड़ की चेयरमैन कुर्सी का अंतिम फैसला होगा।1
- बारिश से नवलगढ़ रोड बना तालाब, प्रशासन नहीं कर रहा समाधान आमजन हो रहे परेशान सीकर / सीकर मे काफी समय से नवलगढ़ रोड पर पानी की समस्या से आमजन परेशान हो रहे हैं प्रशासन भी इसका कोई समाधान नहीं कर रहा है नवलगढ़ रोड पर बारिश के दिनों में यहां नदी तालाब जैसा माहौल हो जाता है जिससे कि यहां से निकलने वाले वाहन और स्टूडेंट काफी परेशान हो जाते हैं नवलगढ़ रोड पर सैकड़ो कोचिंग और लाखों स्टूडेंट यहां पढ़ते हैं लेकिन इस समस्या का समाधान प्रशासन करने में असमर्थ है प्रशासन से आग्रह है कि इस जल भराव की समस्या को जड़ से खत्म करने का कार्य करें |4
- मंडावा: युवक की मौत मामले को लेकर थाने पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम मंडावा। क्षेत्र के दिनवा लाडखानी निवासी मूलचंद की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।जानकारी के अनुसार मूलचंद 13 सितंबर को गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क किनारे पटक दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया।ग्रामीणों का कहना है कि घटना में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पांच दिन में मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। थाने पर करीब 2 घंटे तक ग्रामीण डटे रहे और बताया कि पुलिस को सबूत भी दिए फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है वही ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से थाने के सामने धरने पर बैठेंगे। इस दौरान मृतक की मां संतोष कुलहरी, बहन भंवरी देवी, विमला, केसर, बलवीर, शीशराम, राजेश कुमार, राजपाल, अक्षय, अरविंद, बनवारी, कर्मवीर, पंकज, युवराज, सजना, उर्मिला, प्रियंका, रचना ,सुभिता, अनीता, इंद्राज, हरलाल सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।1