logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज मण्डल द्वारा 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ट्राई-व्हील युक्त स्कूटी का वितरण प्रयागराज मण्डल द्वारा दिव्यांग रेल कर्मचारियों के सशक्तिकरण एवं सुविधा संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज दिनांक 13 फरवरी, 2026 को पहली बार मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के कर-कमलों से 02 महिला कर्मचारियों सहित कुल 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ट्राई-व्हील युक्त स्कूटी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रयागराज मण्डल कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य श्री दीपक कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री नवीन प्रकाश, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रयागराज मण्डल श्री वैभव कुमार गुप्ता सहित मण्डल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्कूटी की चाबियाँ प्रदान करते हुए मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने लाभार्थी कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांग कर्मचारियों के प्रति संगठन की संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व तथा समावेशी सोच का सशक्त उदाहरण है। भारतीय रेल की वास्तविक शक्ति इसके समर्पित कर्मचारी हैं, जो विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता से संगठन को निरंतर सशक्त बना रहे हैं। दिव्यांग सहकर्मियों का योगदान हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने यह भी कहा कि कर्मचारी हित निधि समिति द्वारा कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कल्याणकारी कदम उठाया गया है। इस प्रकार की योजनाएँ संगठन में विश्वास, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि संगठन की प्राथमिकता केवल परिचालन उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों का सर्वांगीण कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एक समावेशी एवं संवेदनशील कार्य वातावरण का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूटी हेतु कर्मचारियों द्वारा ₹40,909/- का अंशदान किया गया है, जबकि शेष ₹55,000/- प्रति स्कूटी की राशि प्रयागराज मण्डल की कर्मचारी हित निधि से प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 33 स्कूटी के वितरण हेतु कर्मचारी हित निधि से लगभग ₹18,15,000/- की राशि व्यय की गई है। इस पहल के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन अपने कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा एवं समग्र विकास के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है। यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

2 hrs ago
user_JGE News
JGE News
Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by JGE News
    1
    Post by JGE News
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पतंग व्यापारियों ने चाइनीज मंझे के विरोध में चलाया जन जागरण अभियान।
    1
    पतंग व्यापारियों ने चाइनीज मंझे के विरोध में चलाया जन जागरण अभियान।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मौसम हुआ बे हाल
    1
    मौसम हुआ बे हाल
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Shivnaresh प्रजापति
    1
    Post by Shivnaresh प्रजापति
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    पत्रकार Chail, Kaushambi•
    4 hrs ago
  • कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड नेवादा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनशिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ता से वार्ता दर्ज न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई की जाए और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में मिलने वाली शिकायतों को भी आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), स्थापना लिपिक एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभागार कक्ष में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। इस मौके पर मनोज वर्मा उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टैग:
    1
    कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड नेवादा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनशिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ता से वार्ता दर्ज न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई की जाए और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में मिलने वाली शिकायतों को भी आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), स्थापना लिपिक एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभागार कक्ष में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा।
इस मौके पर मनोज वर्मा उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
टैग:
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दामाद संग भागी सास अब जीजा संग फरार#up#news#alighar#questionsnews#sasbahu#pkcrimestory#hindinews#bjp#up#news#questionsnews#bagladesh#hindinews#elaction2026#pkcrimestory#shivpalyadav#akhileshyadav#prayagraj#highcourt#advocate#jobs
    1
    दामाद संग भागी सास अब जीजा संग फरार#up#news#alighar#questionsnews#sasbahu#pkcrimestory#hindinews#bjp#up#news#questionsnews#bagladesh#hindinews#elaction2026#pkcrimestory#shivpalyadav#akhileshyadav#prayagraj#highcourt#advocate#jobs
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    2
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में चली लाठी डंडा व कुल्हाड़ी जिसमें घायल हुए तीन लोग* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना चरवा क्षेत्र अन्तर्गत चौकी बरियावा हल्का रामनगर जलालपुर साना गांव निवासी निरोत्तम सुबह करीब सात बजे अपनी भैस का दूध दुह रहे थे तभी अचानक पड़ोस के कंचन व गुलाब पुत्रगण लौटन व ओमप्रकाश , गोलू पुत्रगण कंचन , अरविन्द, ननका पुत्रगण गुलाब एकराय हो कर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी , लोहे कि राड , और कंचन अपनी लायसेंसी रायफल लेकर आया और निरोत्तम को गाली गलौज करने लगा और जान से मारने के इरादे से कंचन ने अपनी रायफल ताना तभी निरोत्तम अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर के अंदर घुसकर मारने लगे तभी बचाने के लिए भैरव व पुरुषोत्तम बीच बचाव किया तो उनको भी मारने लगे तो निरोत्तम की पत्नी ने डायल 112 को मामले कि सुचना फोन से दिया जब पुलिस आई तब जाकर प्रार्थी के लड़कों की जान बची और जाते समय विपक्षी गाली गलौज करते हुए बोले कि अगर दोबारा कही मिल जाओ गे तो जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल इलाज के लिए भेज दिया गया है और प्रार्थी ने चरवा थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है
    1
    *पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में चली लाठी डंडा व कुल्हाड़ी जिसमें घायल हुए तीन लोग*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना चरवा क्षेत्र अन्तर्गत चौकी बरियावा हल्का रामनगर जलालपुर साना गांव निवासी निरोत्तम सुबह करीब सात बजे अपनी भैस का दूध दुह रहे थे तभी अचानक पड़ोस के कंचन व गुलाब पुत्रगण लौटन व ओमप्रकाश , गोलू पुत्रगण  कंचन , अरविन्द, ननका पुत्रगण गुलाब एकराय हो कर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी , लोहे कि राड , और कंचन अपनी लायसेंसी रायफल लेकर आया और निरोत्तम को गाली गलौज करने लगा और जान से मारने के इरादे से कंचन ने अपनी रायफल ताना तभी निरोत्तम अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर के अंदर घुसकर मारने लगे तभी बचाने के लिए भैरव व पुरुषोत्तम बीच बचाव किया तो उनको भी  मारने लगे तो निरोत्तम की पत्नी ने डायल 112 को मामले कि सुचना फोन से दिया जब पुलिस आई तब जाकर प्रार्थी के लड़कों की जान बची और जाते समय विपक्षी गाली गलौज करते हुए बोले कि अगर दोबारा कही मिल जाओ गे तो जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल इलाज के लिए भेज दिया गया है और प्रार्थी ने चरवा थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.