विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव चम्बा, 11 मार्च विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया सांय 6 बजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में साहित्य उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसोरगड में 11:30 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 14 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेई में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव चम्बा, 11 मार्च विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई सम्पर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया सांय 6 बजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में साहित्य उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 13
मार्च को विधानसभा अध्यक्ष चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसोरगड में 11:30 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 14 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेई में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में ही रहेगा। 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे व 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
- अभाविप का बड़ा प्रदर्शन 🔥 छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल | HPU फीस बढ़ोतरी विवाद | सरकाघाट घटना1
- हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।1
- 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।1
- 🌹🌹🙏🙏Jay Shiv Shankar, 🌹🌹🙏🙏1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Smart design meets everyday comfort. This bed with built-in storage keeps your space clutter-free while adding a sleek, modern touch. Perfect for compact homes where every inch matters! For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Till The End News1
- रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 20261
- हमीरपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के मौके पर हमीरपुर पहुंचे थे जहां पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में एक लड़की की निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। वही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या की गई है यह बहुत ही दुखदायक घटना है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक मामलों को रोकने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होना बहुत जरूरी है ताकि हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधिक घटनाओं से रोका जा सके। हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।2