भारतीय किसान यूनियन ने आशीष चौधरी को शामली जिलाध्यक्ष बनाया, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां झिंझाना,01 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा आशीष चौधरी को जनपद शामली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शनिवार को कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं बधाई देकर इस मनोनयन का स्वागत किया। शनिवार को कस्बे के बस स्टैंड पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी बिल्लू राणा के आवास पर भाकियू के आशीष चौधरी पुत्र अमर सिंह, निवासी चौन्दाहेड़ी को जिलाध्यक्ष, शामली के पद पर नियुक्त होने की खुशियां मनाई गई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते हुए कहा कि आशीष चौधरी के नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों और किसान हितों को आगे बढ़ाते हुए किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।इस मौके पर भाकियू नगर अध्यक्ष इकराम कुरेशी, सुधीर चौधरी,मनोज कुमार, मुस्तकीम,नवाब कुरेशी,पवन कुमार, किरणपाल, अरविंद चौधरी,किसन राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। रवि गहलोत
भारतीय किसान यूनियन ने आशीष चौधरी को शामली जिलाध्यक्ष बनाया, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां झिंझाना,01 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा आशीष चौधरी को जनपद शामली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शनिवार को कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं बधाई देकर इस मनोनयन का स्वागत किया। शनिवार को कस्बे के बस स्टैंड पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी बिल्लू राणा के आवास पर भाकियू के आशीष चौधरी पुत्र अमर सिंह, निवासी चौन्दाहेड़ी को जिलाध्यक्ष, शामली के
पद पर नियुक्त होने की खुशियां मनाई गई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते हुए कहा कि आशीष चौधरी के नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की नीतियों और किसान हितों को आगे बढ़ाते हुए किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।इस मौके पर भाकियू नगर अध्यक्ष इकराम कुरेशी, सुधीर चौधरी,मनोज कुमार, मुस्तकीम,नवाब कुरेशी,पवन कुमार, किरणपाल, अरविंद चौधरी,किसन राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। रवि गहलोत
- अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन1
- विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी पुत्री ममता का विवाह गांव निवासी लोकिन्दर के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार देर रात उन्हें ममता के जेठ ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ममता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। आरोप है कि उस समय तक ससुराल पक्ष के अधिकांश लोग घर छोड़कर जा चुके थे। मायके पक्ष का कहना है कि ममता के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रवि गहलोत1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं के आंदोलन को लेकर देशवासियों से कि अपील। ताकि अभद्रता करने वाले बच्चों को कर दो माफ1
- सफाई कर्मचारी इस गली में सफाई नहीं करते हैं क्या कारण है1
- शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे1
- बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा1
- शामली: दहेज की भेंट चढ़ी महिला, बुलेट ना देने पर महिला की हत्या का आरोप, झिंझाना थाना क्षेत्र के लव्वा दाउदपुर का मामला।1