logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अस्मिता बास्केटबॉल लीग महिला प्रतियोगिता का जिला न्यायाधीशों द्वारा किया गया शुभारंभ गुना में पहली बार आयोजित हो रही है 3x3 अस्मिता महिला बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता संजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान पर दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली अस्मिता बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें गुना सहित अशोक नगर ग्वालियर शिवपुरी की 18 टीम में हिस्सा ले रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमति सोनाली शर्मा, विशिष्ट अतिथि सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति वंदना त्रिपाठी एवम अतिथि विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत बुके और फूलमाला से किया गया इसके बाद प्रभारी खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती सोनाली मैडम ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना मैडम ने बच्चों को बताया कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है अतिथि श्री सर्वेश चतुर्वेदी जी ने बच्चों को खेलों को जीवन में उतरने को कहा कि खेल में केवल जीत हार नहीं होती प्रयास करना जरूरी होता है इसके बाद अतिथियों द्वारा बास्केट में बाल डालकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का प्रथम मैच डीसीसी गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें डीसीसी गुना विजय रही। इसके उपरांत डीबीए वारियर्स गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ बी टीम के मध्य मैच हुआ जिसमें डीबीए वारियर्स गुना विजेता रही। तीसरा मैच गुना एंजेल्स वर्सेज फोर स्टार के मध्य हुआ जिसमें फोर स्टार विजय रही अगला मैच गुना बास्केटबॉल अकादमी सी एवं डीसीसी के मध्य मैच हुआ जिसमें गुना बास्केटबॉल अकादमी सी विजेता रही श

2 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अस्मिता बास्केटबॉल लीग महिला प्रतियोगिता का जिला न्यायाधीशों द्वारा किया गया शुभारंभ गुना में पहली बार आयोजित हो रही है 3x3 अस्मिता महिला बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता संजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान पर दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली अस्मिता बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें गुना सहित अशोक नगर ग्वालियर शिवपुरी की 18 टीम में हिस्सा ले रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमति सोनाली शर्मा, विशिष्ट अतिथि सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति वंदना त्रिपाठी एवम अतिथि विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत बुके और फूलमाला से किया गया इसके बाद प्रभारी खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती सोनाली मैडम ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना मैडम ने बच्चों को बताया कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है अतिथि श्री सर्वेश चतुर्वेदी जी ने बच्चों को खेलों को जीवन में उतरने को कहा कि खेल में केवल जीत हार नहीं होती प्रयास करना जरूरी होता है इसके बाद अतिथियों द्वारा बास्केट में बाल डालकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का प्रथम मैच डीसीसी गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें डीसीसी गुना विजय रही। इसके उपरांत डीबीए वारियर्स गुना वर्सेज डीपीएस राघोगढ़ बी टीम के मध्य मैच हुआ जिसमें डीबीए वारियर्स गुना विजेता रही। तीसरा मैच गुना एंजेल्स वर्सेज फोर स्टार के मध्य हुआ जिसमें फोर स्टार विजय रही अगला मैच गुना बास्केटबॉल अकादमी सी एवं डीसीसी के मध्य मैच हुआ जिसमें गुना बास्केटबॉल अकादमी सी विजेता रही श

More news from Vidisha and nearby areas
  • Post by Mr katki Ji
    1
    Post by Mr katki Ji
    user_Mr katki Ji
    Mr katki Ji
    Lateri, Vidisha•
    23 hrs ago
  • *☝️मैहर,विधायक कप एम पी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,आदर्श वॉलीबॉल क्लब आपका हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करता है जरूर पधारे* *आज का पहला मैच जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच शुरू हुआ*
    1
    *☝️मैहर,विधायक कप एम पी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,आदर्श वॉलीबॉल क्लब आपका हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करता है जरूर पधारे*
*आज का पहला मैच जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा  के बीच शुरू हुआ*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chanderi, Ashoknagar•
    17 hrs ago
  • कल अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय जी द्वारा लोगों को सूचना दी गई है कि अशोकनगर जिले में पर्याप्त मात्रा में एलजी एवं पेट्रोल का भंडार है एवं उनका कहना है कि आम जनता किसी भी अपवाह में ना आए एवं समय से ऑनलाइन गैस की बुकिंग कर 1 से 2 दिन में गैस सिलेंडर ले जाएं अगर आपसे गैस एजेंसी वाला ज्यादा पैसा या सिलेंडर देने से इंकार करें तो आप सरकार द्वारा जारी किए गए शिकायत नंबरों पर अपनी शिकायत कर सकते हैं
    1
    कल अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय जी द्वारा लोगों को सूचना दी गई है कि अशोकनगर जिले में पर्याप्त मात्रा में एलजी एवं पेट्रोल का भंडार है एवं उनका कहना है कि आम जनता किसी भी अपवाह में ना आए एवं समय से ऑनलाइन गैस की बुकिंग कर 1 से 2 दिन में गैस सिलेंडर ले जाएं अगर आपसे गैस एजेंसी वाला ज्यादा पैसा या सिलेंडर देने से इंकार करें तो आप सरकार द्वारा जारी किए गए शिकायत नंबरों पर अपनी शिकायत कर सकते हैं
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    19 hrs ago
  • पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज, आरोपी पिता फरार ​अशोकनगर। जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक हैवान पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ​पहली बार डर के कारण चुप रही मासूम ​मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने पहली बार जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया तो पीड़िता डर और लोक-लाज के कारण खामोश रही। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। पिता के खौफ की वजह से मासूम ने वह दर्द अकेले ही सहा। ​दूसरी बार के बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत, मां को बताई सारी बात ​आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने दोबारा बेटी के साथ गलत काम किया। इस बार पीड़िता का सब्र टूट गया और उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पिता की काली करतूतों के बारे में विस्तार से बताया। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तुरंत उसे लेकर पुलिस थाने पहुँची। ​पुलिस ने की कार्रवाही मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश की जा रही है।
    2
    पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज, आरोपी पिता फरार
​अशोकनगर। जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक हैवान पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
​पहली बार डर के कारण चुप रही मासूम
​मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने पहली बार जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया तो पीड़िता डर और लोक-लाज के कारण खामोश रही। आरोपी ने उसे डराया-धमकाया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। पिता के खौफ की वजह से मासूम ने वह दर्द अकेले ही सहा।
​दूसरी बार के बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत, मां को बताई सारी बात
​आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने दोबारा बेटी के साथ गलत काम किया। इस बार पीड़िता का सब्र टूट गया और उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पिता की काली करतूतों के बारे में विस्तार से बताया। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तुरंत उसे लेकर पुलिस थाने पहुँची।
​पुलिस ने की कार्रवाही
मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    20 hrs ago
  • शिवपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गौवंश के साथ लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश घायल हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। इसी बीच काली पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर हादसे में घायल गौ माता की दर्दनाक स्थिति सामने आई, जहां गौ सेवक कल्लू महाराज ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। सूचना मिलने पर गौ सेवक कल्लू महाराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रक की टक्कर से घायल गौ माता के चारों पैर फैक्चर हो चुके थे और वह जीवन-मृत्यु से जूझ रही थी। गौ सेवक ने बिना देर किए उसे वाहन में लोड कर निजी गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। घायल अवस्था में ही गौ माता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस कठिन परिस्थिति में गौ सेवक कल्लू महाराज और उनके वेद गुरु बनवारी यादव ने मिलकर पूरी सावधानी और सेवा भाव से गौ माता की डिलीवरी कराई। कुछ समय बाद एक सुंदर बछिया का जन्म हुआ, लेकिन मां की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपनी नवजात बछिया को दूध नहीं पिला सकी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत बछिया के लिए दूध की व्यवस्था की और निप्पल वाली बोतल से उसे दूध पिलाया। उन्होंने बछिया के सिर पर हाथ रखकर भावुक शब्दों में कहा कि जब तक उनके प्राण हैं, तब तक इस बछिया को कोई कष्ट नहीं होने देंगे और उसकी परवरिश अपनी जिम्मेदारी मानकर करेंगे। कल्लू महाराज ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से गौ सेवा कर रहे हैं और जहां भी गौ माता संकट में होती हैं, वहां तुरंत पहुंचते हैं। उनका नेटवर्क झांसी से लेकर शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर तक फैला हुआ है, जहां गौ सेवक हर समय सेवा के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि सड़क हादसों और अत्याचारों से उनकी रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में गौ माता को देवी-देवताओं के समान सम्मान दिया जाता है, इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गौ सेवक कल्लू महाराज ने यह भी कहा कि गौ सेवा उनके लिए धर्म और कर्तव्य है और वह हर परिस्थिति में गौ माता की रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए सभी लोग आगे आएं, ताकि सड़क हादसों में निर्दोष गौवंश की जान बचाई जा सके। इस भावुक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी। वहीं गौ सेवक कल्लू महाराज की सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।
    1
    शिवपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गौवंश के साथ लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश घायल हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। इसी बीच काली पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर हादसे में घायल गौ माता की दर्दनाक स्थिति सामने आई, जहां गौ सेवक कल्लू महाराज ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।
सूचना मिलने पर गौ सेवक कल्लू महाराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रक की टक्कर से घायल गौ माता के चारों पैर फैक्चर हो चुके थे और वह जीवन-मृत्यु से जूझ रही थी। गौ सेवक ने बिना देर किए उसे वाहन में लोड कर निजी गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।
घायल अवस्था में ही गौ माता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस कठिन परिस्थिति में गौ सेवक कल्लू महाराज और उनके वेद गुरु बनवारी यादव ने मिलकर पूरी सावधानी और सेवा भाव से गौ माता की डिलीवरी कराई। कुछ समय बाद एक सुंदर बछिया का जन्म हुआ, लेकिन मां की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपनी नवजात बछिया को दूध नहीं पिला सकी।
इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत बछिया के लिए दूध की व्यवस्था की और निप्पल वाली बोतल से उसे दूध पिलाया। उन्होंने बछिया के सिर पर हाथ रखकर भावुक शब्दों में कहा कि जब तक उनके प्राण हैं, तब तक इस बछिया को कोई कष्ट नहीं होने देंगे और उसकी परवरिश अपनी जिम्मेदारी मानकर करेंगे।
कल्लू महाराज ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से गौ सेवा कर रहे हैं और जहां भी गौ माता संकट में होती हैं, वहां तुरंत पहुंचते हैं। उनका नेटवर्क झांसी से लेकर शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर तक फैला हुआ है, जहां गौ सेवक हर समय सेवा के लिए तैयार रहते हैं।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि सड़क हादसों और अत्याचारों से उनकी रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में गौ माता को देवी-देवताओं के समान सम्मान दिया जाता है, इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
गौ सेवक कल्लू महाराज ने यह भी कहा कि गौ सेवा उनके लिए धर्म और कर्तव्य है और वह हर परिस्थिति में गौ माता की रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए सभी लोग आगे आएं, ताकि सड़क हादसों में निर्दोष गौवंश की जान बचाई जा सके।
इस भावुक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी। वहीं गौ सेवक कल्लू महाराज की सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज करैरा में कनकने वस्त्र भंडार के मकान में भीषण आग, पूरा मकान जलकर खाक करैरा : करैरा नगर के नए बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्र भंडार के मकान में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान लगभग जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है उसी दौरान सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ नगर में रात्रि भ्रमण पर थे तभी उन्होंने कनकने वस्त्र भंडार के मकान में आग लगी हुई देखी और तत्काल इसकी सूचना करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई पुलिस बल के साथ मात्र कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। थाने से निकलते समय ही उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दे दी थी इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई सबसे राहत की बात यह रही कि जिस मकान में आग लगी, उसी में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि आग की वजह से मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, एसी फटने या सिलेंडर फटने की वजह से लगी हो सकती है फिलहाल आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.!!
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
करैरा में कनकने वस्त्र भंडार के मकान में भीषण आग, पूरा मकान जलकर खाक
करैरा : करैरा नगर के नए बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्र भंडार के मकान में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान लगभग जलकर खाक हो गया
बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है उसी दौरान सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ नगर में रात्रि भ्रमण पर थे तभी उन्होंने कनकने वस्त्र भंडार के मकान में आग लगी हुई देखी और तत्काल इसकी सूचना करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को दी
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई पुलिस बल के साथ मात्र कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। थाने से निकलते समय ही उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दे दी थी इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई
सबसे राहत की बात यह रही कि जिस मकान में आग लगी, उसी में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि आग की वजह से मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, एसी फटने या सिलेंडर फटने की वजह से लगी हो सकती है फिलहाल आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.!!
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chanderi, Ashoknagar•
    19 hrs ago
  • बारां जिले के छीपाबड़ौद कस्बे में भट्टों से निकल रहा धुआं अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। आसपास रहने वाले लोग सांस लेने में दिक्कत, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भट्टों से निकलने वाला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    बारां जिले के छीपाबड़ौद कस्बे में भट्टों से निकल रहा धुआं अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। आसपास रहने वाले लोग सांस लेने में दिक्कत, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भट्टों से निकलने वाला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे। दोनों नेता शहर के नक्षत्र गार्डन में आयोजित समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने नवदंपति को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आत्मीय माहौल में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
    2
    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे। दोनों नेता शहर के नक्षत्र गार्डन में आयोजित समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने नवदंपति को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आत्मीय माहौल में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.