राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौवंश के लगातार हादसे, घायल गौ माता की सेवा में जुटे गौ सेवक कल्लू महाराज शिवपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गौवंश के साथ लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश घायल हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। इसी बीच काली पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर हादसे में घायल गौ माता की दर्दनाक स्थिति सामने आई, जहां गौ सेवक कल्लू महाराज ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। सूचना मिलने पर गौ सेवक कल्लू महाराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रक की टक्कर से घायल गौ माता के चारों पैर फैक्चर हो चुके थे और वह जीवन-मृत्यु से जूझ रही थी। गौ सेवक ने बिना देर किए उसे वाहन में लोड कर निजी गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। घायल अवस्था में ही गौ माता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस कठिन परिस्थिति में गौ सेवक कल्लू महाराज और उनके वेद गुरु बनवारी यादव ने मिलकर पूरी सावधानी और सेवा भाव से गौ माता की डिलीवरी कराई। कुछ समय बाद एक सुंदर बछिया का जन्म हुआ, लेकिन मां की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपनी नवजात बछिया को दूध नहीं पिला सकी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत बछिया के लिए दूध की व्यवस्था की और निप्पल वाली बोतल से उसे दूध पिलाया। उन्होंने बछिया के सिर पर हाथ रखकर भावुक शब्दों में कहा कि जब तक उनके प्राण हैं, तब तक इस बछिया को कोई कष्ट नहीं होने देंगे और उसकी परवरिश अपनी जिम्मेदारी मानकर करेंगे। कल्लू महाराज ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से गौ सेवा कर रहे हैं और जहां भी गौ माता संकट में होती हैं, वहां तुरंत पहुंचते हैं। उनका नेटवर्क झांसी से लेकर शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर तक फैला हुआ है, जहां गौ सेवक हर समय सेवा के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि सड़क हादसों और अत्याचारों से उनकी रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में गौ माता को देवी-देवताओं के समान सम्मान दिया जाता है, इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गौ सेवक कल्लू महाराज ने यह भी कहा कि गौ सेवा उनके लिए धर्म और कर्तव्य है और वह हर परिस्थिति में गौ माता की रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए सभी लोग आगे आएं, ताकि सड़क हादसों में निर्दोष गौवंश की जान बचाई जा सके। इस भावुक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी। वहीं गौ सेवक कल्लू महाराज की सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

- नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों मूंगफली, धान की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। शुक्रबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों, मूंगफली के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,200,मूंगफली का भाव 5300 रूपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की फसलों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मगरोनी मंडी मे धान की आवक देखने को मिली जिसका भाव 2800 रुपय प्रति कुलटल रहा1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2
- करैरा (शिवपुरी): करैरा नगर के बस स्टैंड स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान, कनकने वस्त्रालय में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। आग इतनी विकराल थी कि उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस दुर्घटना में लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है। घटना का विवरण: आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के वक्त मकान में मौजूद लोगों ने अत्यंत सूझबूझ का परिचय देते हुए छज्जे से साड़ियों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। दमकल विभाग की कार्रवाई: आग की गंभीरता को देखते हुए करैरा के साथ-साथ नरवर और मगरौनी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और पुलिस प्रशासन ने आग पर पूर्णतः काबू पाया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट: रानू राजपूत (संवाददाता)1
- Post by Hrdas Emr tje1
- पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा भोपाल में हुए सम्मानित। शिवपुरी जिले की पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री प्रशांत शर्मा को कल भोपाल में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया श्री कैलाश मकवाणा जी ने उनकी सामुदायिक पुलिसिंग व सोशल कनेक्ट के लिए सम्मानित किया।2
- Post by Monu Parihar3
- भौंती थाने में तैनात डायल 112 ग्राम नयाखेड़ा सड़क में हुई दुर्घटनाग्रस्त अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई गाड़ी ड्राइवर सहित एक अन्य युवक था गाड़ी में सवार एयरबैग खुलने से बची दोनों युवकों की जान। दुर्घटना की बजह स्पष्ट नहीं1
- करैरा पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार दोपहर करीब 3–4 बजे ग्राहक बनकर आए चार लोगों ने दुकानदार सतेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि चारों लोग पहले ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने सतेन्द्र के साथ हाथापाई कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और मोके पर मिले दो आरोपियो को तत्काल पकडकर थाने लाया गया वहीं मोके का फायदा लेकर दो और साथी भाग गये वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है । ******रिपोर्टर हेमंत भार्गव***3
- संसद में मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दे को उठाते हुए राघव चड्ढा ने समाज में मौजूद सोच पर सवाल खड़े किए। आम आदमी पार्टी के अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1