Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरवर कृषि उपज मंडी में सरसों, मूंगफली, धान की आवक जारी, अधिकतम भाव ₹6,200,5300,2 नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों मूंगफली, धान की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। शुक्रबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों, मूंगफली के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,200,मूंगफली का भाव 5300 रूपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की फसलों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मगरोनी मंडी मे धान की आवक देखने को मिली जिसका भाव 2800 रुपय प्रति कुलटल रहा
Deepak Journalist
नरवर कृषि उपज मंडी में सरसों, मूंगफली, धान की आवक जारी, अधिकतम भाव ₹6,200,5300,2 नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों मूंगफली, धान की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। शुक्रबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों, मूंगफली के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,200,मूंगफली का भाव 5300 रूपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की फसलों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मगरोनी मंडी मे धान की आवक देखने को मिली जिसका भाव 2800 रुपय प्रति कुलटल रहा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री की मिमिक्री शासकीय शिक्षक को पड़ी भारी....... गैस सिलेंडर समस्या को लेकर शासकीय शिक्षक को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, बैराड़ में पदस्थ शासकीय शिक्षक को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के हस्तक्षेप के बाद किया गया सस्पेंड....1
- शिवपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गौवंश के साथ लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश घायल हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। इसी बीच काली पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर हादसे में घायल गौ माता की दर्दनाक स्थिति सामने आई, जहां गौ सेवक कल्लू महाराज ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। सूचना मिलने पर गौ सेवक कल्लू महाराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रक की टक्कर से घायल गौ माता के चारों पैर फैक्चर हो चुके थे और वह जीवन-मृत्यु से जूझ रही थी। गौ सेवक ने बिना देर किए उसे वाहन में लोड कर निजी गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। घायल अवस्था में ही गौ माता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस कठिन परिस्थिति में गौ सेवक कल्लू महाराज और उनके वेद गुरु बनवारी यादव ने मिलकर पूरी सावधानी और सेवा भाव से गौ माता की डिलीवरी कराई। कुछ समय बाद एक सुंदर बछिया का जन्म हुआ, लेकिन मां की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपनी नवजात बछिया को दूध नहीं पिला सकी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत बछिया के लिए दूध की व्यवस्था की और निप्पल वाली बोतल से उसे दूध पिलाया। उन्होंने बछिया के सिर पर हाथ रखकर भावुक शब्दों में कहा कि जब तक उनके प्राण हैं, तब तक इस बछिया को कोई कष्ट नहीं होने देंगे और उसकी परवरिश अपनी जिम्मेदारी मानकर करेंगे। कल्लू महाराज ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से गौ सेवा कर रहे हैं और जहां भी गौ माता संकट में होती हैं, वहां तुरंत पहुंचते हैं। उनका नेटवर्क झांसी से लेकर शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर तक फैला हुआ है, जहां गौ सेवक हर समय सेवा के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ताकि सड़क हादसों और अत्याचारों से उनकी रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में गौ माता को देवी-देवताओं के समान सम्मान दिया जाता है, इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गौ सेवक कल्लू महाराज ने यह भी कहा कि गौ सेवा उनके लिए धर्म और कर्तव्य है और वह हर परिस्थिति में गौ माता की रक्षा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गौवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए सभी लोग आगे आएं, ताकि सड़क हादसों में निर्दोष गौवंश की जान बचाई जा सके। इस भावुक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी। वहीं गौ सेवक कल्लू महाराज की सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2
- करैरा (शिवपुरी): करैरा नगर के बस स्टैंड स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान, कनकने वस्त्रालय में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। आग इतनी विकराल थी कि उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस दुर्घटना में लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है। घटना का विवरण: आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के वक्त मकान में मौजूद लोगों ने अत्यंत सूझबूझ का परिचय देते हुए छज्जे से साड़ियों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। दमकल विभाग की कार्रवाई: आग की गंभीरता को देखते हुए करैरा के साथ-साथ नरवर और मगरौनी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और पुलिस प्रशासन ने आग पर पूर्णतः काबू पाया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट: रानू राजपूत (संवाददाता)1
- ब्रेकिंग न्यूज करैरा में कनकने वस्त्र भंडार के मकान में भीषण आग, पूरा मकान जलकर खाक करैरा : करैरा नगर के नए बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्र भंडार के मकान में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान लगभग जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है उसी दौरान सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ नगर में रात्रि भ्रमण पर थे तभी उन्होंने कनकने वस्त्र भंडार के मकान में आग लगी हुई देखी और तत्काल इसकी सूचना करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई पुलिस बल के साथ मात्र कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। थाने से निकलते समय ही उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दे दी थी इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई सबसे राहत की बात यह रही कि जिस मकान में आग लगी, उसी में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि आग की वजह से मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, एसी फटने या सिलेंडर फटने की वजह से लगी हो सकती है फिलहाल आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.!!1
- Post by Hrdas Emr tje1
- नो रोड नो टॉल बरेठा टोल बंद कराने की मांग तेज संत समाज प्रदर्शन कर विरोध जताया...... ग्वालियर भिंड मौत के हाइवे की 6 लेन के लिए सालों से उठ रही मांग को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होना है जिसके दूसरे चरण में आज पूज्य संतों द्वारा हनुमान जी महाराज का ध्वजारोहण बरेठा टोल पर किया गया 16 मार्च से टोल फ्री किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।1
- पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा भोपाल में हुए सम्मानित। शिवपुरी जिले की पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री प्रशांत शर्मा को कल भोपाल में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया श्री कैलाश मकवाणा जी ने उनकी सामुदायिक पुलिसिंग व सोशल कनेक्ट के लिए सम्मानित किया।2
- पंजाब में मिला सफ़ेद सोना 😳भारत होगा मालामाल ! #shorts #Tantalum #youtubeshorts by #arvindarora1