logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोर्टर का असली जाल! डिजिटल गुलामी और बेंगलुरु कोर्ट का सच | Porter Vendor Agreement Exposed - Part 2 🙏🙏 पोर्टर (Porter) एग्रीमेंट के काले सच का पार्ट 2 आ चुका है! 🚨 ​पिछली वीडियो में हमने एक्सीडेंट और 500 रुपये के मुआवजे का पर्दाफाश किया था। इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं पोर्टर के उन खतरनाक नियमों की—जैसे डिजिटल गुलामी (VPN या ऐप बैन), वॉलेट से पैसे काटना, और सबसे बड़ा फंदा... कि अगर कोई विवाद हुआ तो केस सिर्फ बेंगलुरु कोर्ट में ही लड़ा जाएगा! ⚖️ ​ड्राइवर भाइयों, सिर्फ मेहनत मत करो, अपने कानूनी अधिकारों को भी जानो। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें और अपने हर ट्रांसपोर्ट ग्रुप में शेयर करें! ​⚠️ Disclaimer: यह वीडियो केवल जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी कंपनी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि लीगल एग्रीमेंट के नियमों से ड्राइवरों को अवगत कराना है। वीडियो में दी गई जानकारी पोर्टर के वेंडर एग्रीमेंट के दस्तावेजों पर आधारित है। ​👇 हमारे चैनल को सपोर्ट करें: 'अपना कार्गो पार्टनर' को सब्सक्राइब करें और हर ज़रूरी अपडेट सबसे पहले पाएं! #Porter #PorterDriver #GigWorkers #ApnaCargoPartner #DriverAwareness #PorterAgreement #DeliveryBoy #LegalAgreement #TransportBusiness #Part2

4 hrs ago
user_Apna Cargo Partner
Apna Cargo Partner
Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

पोर्टर का असली जाल! डिजिटल गुलामी और बेंगलुरु कोर्ट का सच | Porter Vendor Agreement Exposed - Part 2 🙏🙏 पोर्टर (Porter) एग्रीमेंट के काले सच का पार्ट 2 आ चुका है! 🚨 ​पिछली वीडियो में हमने एक्सीडेंट और 500 रुपये के मुआवजे का पर्दाफाश किया था। इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं पोर्टर के उन खतरनाक नियमों की—जैसे डिजिटल गुलामी (VPN या ऐप बैन), वॉलेट से पैसे काटना, और सबसे बड़ा फंदा... कि अगर कोई विवाद हुआ तो केस सिर्फ बेंगलुरु कोर्ट में ही लड़ा जाएगा! ⚖️ ​ड्राइवर भाइयों, सिर्फ मेहनत मत करो, अपने कानूनी अधिकारों को भी जानो। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें और अपने हर ट्रांसपोर्ट ग्रुप में शेयर करें! ​⚠️ Disclaimer: यह वीडियो केवल जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मकसद किसी कंपनी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि लीगल एग्रीमेंट के नियमों से ड्राइवरों को अवगत कराना है। वीडियो में दी गई जानकारी पोर्टर के वेंडर एग्रीमेंट के दस्तावेजों पर आधारित है। ​👇 हमारे चैनल को सपोर्ट करें: 'अपना कार्गो पार्टनर' को सब्सक्राइब करें और हर ज़रूरी अपडेट सबसे पहले पाएं! #Porter #PorterDriver #GigWorkers #ApnaCargoPartner #DriverAwareness #PorterAgreement #DeliveryBoy #LegalAgreement #TransportBusiness #Part2

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ शिकायत का हुआ असर: नूरगंज में लटकी ABC केबल ठीक हुई, लेकिन मुरादनगर में अब भी कई जगह मंडरा रहा खतरा। मुरादनगर (गाजियाबाद)। हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी युसूफ खान द्वारा नूरगंज मोहल्ले में जमीन के बेहद करीब लटकी एबीसी (ABC) केबल की शिकायत किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए केबल को ठीक करा दिया। शिकायत जिलाधिकारी गाजियाबाद तथा विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लटकी हुई केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करा दिया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। यदि शिकायत के बाद समस्या का समाधान संभव था, तो क्या यह कार्य पहले नहीं किया जा सकता था? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निरीक्षण और रखरखाव होता, तो शिकायत की नौबत ही नहीं आती। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नूरगंज मोहल्ले की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन मुरादनगर के कई अन्य इलाकों में आज भी एबीसी केबलें निर्धारित ऊंचाई से नीचे लटकी दिखाई देती हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक संवेदनशील हो जाती है। गलियों से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में यदि कहीं केबल क्षतिग्रस्त हो जाए या किसी कारण से दुर्घटना हो जाए, तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में पूर्व में भी विद्युत संबंधी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए विद्युत विभाग को केवल शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के बजाय नियमित निरीक्षण अभियान चलाना चाहिए। सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करना विभाग की जिम्मेदारी है। हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि जनहित में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने मांग की कि पूरे मुरादनगर क्षेत्र में एबीसी केबलों और विद्युत लाइनों का व्यापक सुरक्षा सर्वे कराया जाए तथा जहां भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर पूरे क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर भविष्य के संभावित हादसों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, या फिर कार्रवाई केवल शिकायत मिलने तक ही सीमित रहेगी।
    3
    वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ शिकायत का हुआ असर: नूरगंज में लटकी ABC केबल ठीक हुई, लेकिन मुरादनगर में अब भी कई जगह मंडरा रहा खतरा।
मुरादनगर (गाजियाबाद)। हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी युसूफ खान द्वारा नूरगंज मोहल्ले में जमीन के बेहद करीब लटकी एबीसी (ABC) केबल की शिकायत किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए केबल को ठीक करा दिया। शिकायत जिलाधिकारी गाजियाबाद तथा विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लटकी हुई केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करा दिया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। यदि शिकायत के बाद समस्या का समाधान संभव था, तो क्या यह कार्य पहले नहीं किया जा सकता था? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निरीक्षण और रखरखाव होता, तो शिकायत की नौबत ही नहीं आती।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नूरगंज मोहल्ले की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन मुरादनगर के कई अन्य इलाकों में आज भी एबीसी केबलें निर्धारित ऊंचाई से नीचे लटकी दिखाई देती हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक संवेदनशील हो जाती है। गलियों से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में यदि कहीं केबल क्षतिग्रस्त हो जाए या किसी कारण से दुर्घटना हो जाए, तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में पूर्व में भी विद्युत संबंधी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए विद्युत विभाग को केवल शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के बजाय नियमित निरीक्षण अभियान चलाना चाहिए। सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करना विभाग की जिम्मेदारी है।
हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि जनहित में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने मांग की कि पूरे मुरादनगर क्षेत्र में एबीसी केबलों और विद्युत लाइनों का व्यापक सुरक्षा सर्वे कराया जाए तथा जहां भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर पूरे क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर भविष्य के संभावित हादसों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, या फिर कार्रवाई केवल शिकायत मिलने तक ही सीमित रहेगी।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • पत्नी पुलिस कांस्टेबल पति रोब दिखाकर लोगों से करता दबंगई, 60 हजार का माल हड़पा, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। ​गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड निकट, गायत्री पैलेस के निवासी, 75 वर्षीय वृद्ध और हृदय रोगी, रामेश्वर दयाल पुत्र रामजीलाल ने अपनी, आपबीती बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। ​पीड़ित रामेश्वर दयाल प्लास्टिक दाना विक्रय छोटे पैमाने पर ग्राइंडर कारखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व ऊँची सड़क, निवाड़ी रोड निवासी जोनी त्यागी, उसकी पत्नी मीनाक्षी त्यागी और मोंटी त्यागी उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने चेकिंग के बाद करीब 60 हजार रुपये का प्लास्टिक दाना खरीदा और पैसे अगले दिन भिजवाने या आते-जाते ले लेने की बात कही। पीड़ित ने उन पर भरोसा करके माल दे दिया। ​हालांकि, जब बुजुर्ग कारोबारी ने अपने बकाया पैसे मांगना शुरू किया, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, बदतमीजी और हाथापाई करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पुलिस का रौब दिखाते हुए कहा कि उनकी घरवाली मीनाक्षी त्यागी मुजफ्फरनगर पुलिस में कार्यरत है। ​अत्यंत वृद्ध, बीमार और हृदय रोग से पीड़ित होने के बावजूद बुजुर्ग रामेश्वर दयाल को लगातार डर और दहशत के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपनी हत्या या किसी बड़ी आपराधिक घटना का अंदेशा बना रहता है। किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर बुजुर्ग पीड़ित ने अब माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को पत्र भेजकर थाना मोदीनगर में FIR दर्ज कराने और दबंगों के खौफ से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
    1
    पत्नी पुलिस कांस्टेबल पति  रोब दिखाकर लोगों से करता दबंगई, 60 हजार का माल हड़पा, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। 
​गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड निकट, गायत्री पैलेस के निवासी, 75 वर्षीय वृद्ध और हृदय रोगी, रामेश्वर दयाल पुत्र रामजीलाल ने अपनी, आपबीती बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
​पीड़ित रामेश्वर दयाल प्लास्टिक दाना विक्रय छोटे पैमाने पर ग्राइंडर कारखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व ऊँची सड़क, निवाड़ी रोड निवासी जोनी त्यागी, उसकी पत्नी मीनाक्षी त्यागी और मोंटी त्यागी उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने चेकिंग के बाद करीब 60 हजार रुपये का प्लास्टिक दाना खरीदा और पैसे अगले दिन भिजवाने या आते-जाते ले लेने की बात कही। पीड़ित ने उन पर भरोसा करके माल दे दिया।
​हालांकि, जब बुजुर्ग कारोबारी ने अपने बकाया पैसे मांगना शुरू किया, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, बदतमीजी और हाथापाई करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पुलिस का रौब दिखाते हुए कहा कि उनकी घरवाली मीनाक्षी त्यागी मुजफ्फरनगर पुलिस में कार्यरत है।
​अत्यंत वृद्ध, बीमार और हृदय रोग से पीड़ित होने के बावजूद बुजुर्ग रामेश्वर दयाल को लगातार डर और दहशत के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपनी हत्या या किसी बड़ी आपराधिक घटना का अंदेशा बना रहता है। किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर बुजुर्ग पीड़ित ने अब माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को पत्र भेजकर थाना मोदीनगर में FIR दर्ज कराने और दबंगों के खौफ से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में रिमझीम बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, IMD ने 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
    1
    दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में रिमझीम बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, IMD ने 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिनांक 05.08.2026 को थाना झिंझाना पुलिस, थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान ₹1,00,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हुआ। उसे तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में स्वॉट टीम के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण सुरक्षित रहे। घटनास्थल से अवैध कारबाइन, पिस्टल, कारतूस, नकदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग अभियान जारी है। मृतक अभियुक्त फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर, गैंगलीडर एवं ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी था, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं अन्य संगीन अपराधों के कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाईट
    1
    दिनांक 05.08.2026 को थाना झिंझाना पुलिस, थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान
₹1,00,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हुआ। उसे तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में स्वॉट टीम के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण सुरक्षित रहे। घटनास्थल से अवैध कारबाइन, पिस्टल, कारतूस, नकदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग अभियान जारी है। मृतक अभियुक्त फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर, गैंगलीडर एवं ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी था, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं अन्य संगीन अपराधों के कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाईट
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजस्थान के चूरू में सरकारी दवाखाना की छत का प्लास्टर गिरा,महिला हुई घायल! राजस्थान के चूरू में महिला इलाज करवाने सरकारी दवाखाना आई थी छत का प्लास्टर उसके ऊपर ही गिर पड़ा क्या आपने कभी सुना है कि भाजपा के ऑफिस की छत गिरी हो? आखिर सरकारी स्कूल,हॉस्पिटल की छत ही क्यों गिरती है?
    1
    राजस्थान के चूरू में सरकारी दवाखाना की छत का प्लास्टर गिरा,महिला हुई घायल! 
राजस्थान के चूरू में महिला इलाज करवाने सरकारी दवाखाना आई थी
छत का प्लास्टर उसके ऊपर ही गिर पड़ा
क्या आपने कभी सुना है कि भाजपा के ऑफिस की छत गिरी हो?
आखिर सरकारी स्कूल,हॉस्पिटल की छत ही क्यों गिरती है?
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.