logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में महिला पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप: सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने उठाए गंभीर सवाल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि साकेत थाने में उनके साथ मारपीट की गई और उनकी धार्मिक पहचान (मुस्लिम नाम/खान) जानने के बाद उनके साथ और ज्यादा दुर्व्यवहार किया गया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यह वीवीआईपी रूट में रुकावट डालने और सुरक्षा नियमों को तोड़ने का मामला था। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प और डिजीपब जैसे बड़े पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की इस घटना को लेकर देशभर में नाराजगी है। सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा से सपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने इस घटना पर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में गुफरान अहमद सैफी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला चिंता की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि '4PM' न्यूज नेटवर्क की दो महिला पत्रकारों, नफीसा खान और शाहीन खान, के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाया गया। गुफरान सैफी ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का जिक्र करते हुए कहा, "क्या इस देश में निष्पक्ष सवाल पूछना अपराध हो गया है? जब देश की राजधानी में महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।" उन्होंने स्थानीय और देश भर के पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही, उन्होंने दिल्ली पुलिस के आरोपी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

5 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

दिल्ली में महिला पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप: सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने उठाए गंभीर सवाल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि साकेत थाने में उनके साथ मारपीट की गई और उनकी धार्मिक पहचान (मुस्लिम नाम/खान) जानने के बाद उनके साथ और ज्यादा दुर्व्यवहार किया गया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यह वीवीआईपी रूट में रुकावट डालने और सुरक्षा नियमों को तोड़ने का मामला था। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प और डिजीपब जैसे बड़े पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की इस घटना को लेकर देशभर में नाराजगी है। सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा से सपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने इस घटना पर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में गुफरान अहमद सैफी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला चिंता की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि '4PM' न्यूज नेटवर्क की दो महिला पत्रकारों, नफीसा खान और शाहीन खान, के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाया गया। गुफरान सैफी ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का जिक्र करते हुए कहा, "क्या इस देश में निष्पक्ष सवाल पूछना अपराध हो गया है? जब देश की राजधानी में महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।" उन्होंने स्थानीय और देश भर के पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही, उन्होंने दिल्ली पुलिस के आरोपी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटी की मौत: जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे, दो लोग घायल सुल्तानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे जन्माष्टमी का मेला देखकर बाइक से लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज बाजार मेले से लौट रहे परिवार के साथ हुआ। इनायतपुर गांव के अवधेश (40) अपनी भाभी रेखा (32) और भतीजी वर्षा (12) को बाइक पर लेकर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे गोसाईंगंज थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में रेखा (32 वर्ष) पत्नी राम सजीवन और वर्षा (12 वर्ष) पुत्री राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका रेखा का बेटा तेजस (10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
    1
    सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटी की मौत: जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे, दो लोग घायल
सुल्तानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे जन्माष्टमी का मेला देखकर बाइक से लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
यह हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज बाजार मेले से लौट रहे परिवार के साथ हुआ। इनायतपुर गांव के अवधेश (40) अपनी भाभी रेखा (32) और भतीजी वर्षा (12) को बाइक पर लेकर लौट रहे थे।
रात करीब 10 बजे जब वे गोसाईंगंज थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में रेखा (32 वर्ष) पत्नी राम सजीवन और वर्षा (12 वर्ष) पुत्री राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका रेखा का बेटा तेजस (10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। देर शाम तक परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा रहा। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव की अगुवाई में किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से थाना परिसर का माहौल कृष्णमय हो उठा। इस अवसर पर उप निरीक्षक अंबरीश पाठक, उप निरीक्षक दिनेश यादव, सिपाही विशाल जायसवाल, अजय यादव, राज नारायण, तेजू सिंह यादव, अमरजीत यादव, सचिन ढाका, दीवान अवधेश यादव, आकाश यादव, सुमित सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। थाना परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह रहा। पूरा थाना परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज मुरली की मधुर तान से, गूंज उठा संसार। कृष्ण कन्हैया आ गए, मिटा सकल अंधकार।।
    1
    कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण
कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। देर शाम तक परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा रहा।
कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव की अगुवाई में किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से थाना परिसर का माहौल कृष्णमय हो उठा।
इस अवसर पर उप निरीक्षक अंबरीश पाठक, उप निरीक्षक दिनेश यादव, सिपाही विशाल जायसवाल, अजय यादव, राज नारायण, तेजू सिंह यादव, अमरजीत यादव, सचिन ढाका, दीवान अवधेश यादव, आकाश यादव, सुमित सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।
थाना परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह रहा।  पूरा थाना परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज 
मुरली की मधुर तान से, गूंज उठा संसार।
कृष्ण कन्हैया आ गए, मिटा सकल अंधकार।।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    46 min ago
  • कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा। कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    3
    कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज
रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम
सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा।
कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna
    1
    sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!! गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
    1
    गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गोसाईगंज थाने में विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ शुरू,मंदिर पर की जा रही है विधि विधान से ,पूजा अर्चना सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानाध्यक्ष गोसाईगंज की मौजूदगी में एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम थाना परिसर में चल रहा है,जहां पर दूर दराज से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं, इसी दौरान परिसर के अंदर स्थित मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के चौकी से जुड़े उप निरीक्षक व कांस्टेबल भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गोसाईगंज थाने में विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ शुरू,मंदिर पर की जा रही है विधि विधान से ,पूजा अर्चना
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानाध्यक्ष गोसाईगंज की मौजूदगी में एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम थाना परिसर में चल रहा है,जहां पर दूर दराज से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं, इसी दौरान परिसर के अंदर स्थित मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के चौकी से जुड़े उप निरीक्षक व कांस्टेबल भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर में बारिश का कहर राधा नगर नई बस्ती जिला में तालों में कैद घर और पलायन को मजबूर लोग ​फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बदतर हालात राधानगर नई बस्ती के हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस चुका है। भीषण जलभराव के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। ​पानी के लगातार भराव से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों और रास्तों पर कई-कई फीट पानी भरा होने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुश्वार हो चुका है। दैनिक कामकाज से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    फतेहपुर में बारिश का कहर राधा नगर नई बस्ती जिला में तालों में कैद घर और पलायन को मजबूर लोग
​फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बदतर हालात राधानगर नई बस्ती के हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस चुका है। भीषण जलभराव के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।
​पानी के लगातार भराव से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों और रास्तों पर कई-कई फीट पानी भरा होने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुश्वार हो चुका है। दैनिक कामकाज से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत भोजन कर टीन शेड में लेटे थे, कॉलोनी नहीं मिलने से कच्चे मकान में रहते थे सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव के हरीश नारायण मिश्रा (72 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर अपने टीन शेड वाले कच्चे मकान में आराम करने लेटे थे। तभी लगभग 9:30 बजे अचानक दीवार गिर गई और हरीश उसके नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरीश को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान से कॉलोनी (आवास) की मांग की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। मृतक हरीश नारायण मिश्रा पूजा-पाठ का काम करते थे। मृतक के परिवार में उनके भाई परमानंद मिश्रा और सच्चिदानंद मिश्रा हैं। उनकी बेटी का नाम सुमन पांडे है, जिनकी शादी हो चुकी है।
    2
    सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
भोजन कर टीन शेड में लेटे थे, कॉलोनी नहीं मिलने से कच्चे मकान में रहते थे
सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव के हरीश नारायण मिश्रा (72 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर अपने टीन शेड वाले कच्चे मकान में आराम करने लेटे थे। तभी लगभग 9:30 बजे अचानक दीवार गिर गई और हरीश उसके नीचे दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरीश को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हरीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान से कॉलोनी (आवास) की मांग की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। मृतक हरीश नारायण मिश्रा पूजा-पाठ का काम करते थे।
मृतक के परिवार में उनके भाई परमानंद मिश्रा और सच्चिदानंद मिश्रा हैं। उनकी बेटी का नाम सुमन पांडे है, जिनकी शादी हो चुकी है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.