logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna

14 hrs ago
user_Raju.u.p.44
Raju.u.p.44
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: खेत के पास मिला था, शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में 32 साल के अनुज अग्रहरि की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, अनुज को परिजन संदिग्ध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक अनुज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मृतक अनुज अग्रहरि 32 साल के थे और उनके पिता का नाम काली प्रसाद (70 साल) है। अनुज पांच भाई और एक बहन हैं। उनके भाइयों के नाम पप्पू अग्रहरी (50), गुड्डू अग्रहरी (45), मनोज अग्रहरी (40) और अंनंजू अग्रहरी (35) हैं। उनकी बहन का नाम फूलकुमारी (38) है।
    1
    सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: खेत के पास मिला था, शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में 32 साल के अनुज अग्रहरि की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अनुज घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, अनुज को परिजन संदिग्ध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक अनुज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
मृतक अनुज अग्रहरि 32 साल के थे और उनके पिता का नाम काली प्रसाद (70 साल) है। अनुज पांच भाई और एक बहन हैं। उनके भाइयों के नाम पप्पू अग्रहरी (50), गुड्डू अग्रहरी (45), मनोज अग्रहरी (40) और अंनंजू अग्रहरी (35) हैं। उनकी बहन का नाम फूलकुमारी (38) है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भव्य झांकियों और घोड़ो संग निकली भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा ​उन्नाव: शहर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं अलौकिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षण का केंद्र बनीं झांकियों और घुड़सवारों के साथ "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। पटेल पार्क आवास विकास कॉलोनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान आयोजक सुशील यादव, संरक्षक शिक्षा मुकेश कुमार यादव, एडवोकेट राम बोध शुक्ला, समाजसेवी अनिल सिंह, डा. मनीष शेगर, सभासद सतीश यादव एवं अमित धर द्विवेदी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का पगड़ी पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। आवास विकास कॉलोनी से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा हरदोई पुल, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर चौराहा होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदय राज यादव, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल, सभासद मुन्ना सिंह, सभासद आरिफ, सभासद गुड्डा तिवारी, अखिलेश यादव उर्फ शीलू और सुशील यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    1
    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भव्य झांकियों और घोड़ो संग निकली भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा
​उन्नाव: शहर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं अलौकिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षण का केंद्र बनीं झांकियों और घुड़सवारों के साथ "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
पटेल पार्क आवास विकास कॉलोनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान आयोजक सुशील यादव, संरक्षक शिक्षा मुकेश कुमार यादव, एडवोकेट राम बोध शुक्ला, समाजसेवी अनिल सिंह, डा. मनीष शेगर, सभासद सतीश यादव एवं अमित धर द्विवेदी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का पगड़ी पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।
आवास विकास कॉलोनी से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा हरदोई पुल, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर चौराहा होते हुए लक्ष्मी टॉकीज के पास जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदय राज यादव, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल, सभासद मुन्ना सिंह, सभासद आरिफ, सभासद गुड्डा तिवारी, अखिलेश यादव उर्फ शीलू और सुशील यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी
फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी
अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश-भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे। ‘14 दिनों’ में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या ‘14 साल’… शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी..भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है।
    1
    उत्तर प्रदेश-भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे।
‘14 दिनों’ में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या ‘14 साल’… शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी..भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। 
भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत
    1
    अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वृन्दावन होटल में आयोजित हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव स्थानीय कस्बे में स्थित वृन्दावन होटल में बीआरसी शिव प्रताप यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने श्री यादव के साथ पूजन कर क्षेत्र के लोगो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी शिव प्रताप ने लोगों से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पूजन करने का आह्वान किया
    3
    वृन्दावन होटल में आयोजित हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 
स्थानीय कस्बे में स्थित वृन्दावन होटल में बीआरसी शिव प्रताप यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने श्री यादव के साथ पूजन कर क्षेत्र के लोगो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी शिव प्रताप ने लोगों से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पूजन करने का आह्वान किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप: सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने उठाए गंभीर सवाल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि साकेत थाने में उनके साथ मारपीट की गई और उनकी धार्मिक पहचान (मुस्लिम नाम/खान) जानने के बाद उनके साथ और ज्यादा दुर्व्यवहार किया गया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यह वीवीआईपी रूट में रुकावट डालने और सुरक्षा नियमों को तोड़ने का मामला था। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प और डिजीपब जैसे बड़े पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की इस घटना को लेकर देशभर में नाराजगी है। सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा से सपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने इस घटना पर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में गुफरान अहमद सैफी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला चिंता की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि '4PM' न्यूज नेटवर्क की दो महिला पत्रकारों, नफीसा खान और शाहीन खान, के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाया गया। गुफरान सैफी ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का जिक्र करते हुए कहा, "क्या इस देश में निष्पक्ष सवाल पूछना अपराध हो गया है? जब देश की राजधानी में महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।" उन्होंने स्थानीय और देश भर के पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही, उन्होंने दिल्ली पुलिस के आरोपी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप: सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि साकेत थाने में उनके साथ मारपीट की गई और उनकी धार्मिक पहचान (मुस्लिम नाम/खान) जानने के बाद उनके साथ और ज्यादा दुर्व्यवहार किया गया।
दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यह वीवीआईपी रूट में रुकावट डालने और सुरक्षा नियमों को तोड़ने का मामला था। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प और डिजीपब जैसे बड़े पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की इस घटना को लेकर देशभर में नाराजगी है। सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा से सपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने इस घटना पर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में गुफरान अहमद सैफी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला चिंता की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि '4PM' न्यूज नेटवर्क की दो महिला पत्रकारों, नफीसा खान और शाहीन खान, के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाया गया।
गुफरान सैफी ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का जिक्र करते हुए कहा, "क्या इस देश में निष्पक्ष सवाल पूछना अपराध हो गया है? जब देश की राजधानी में महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।" उन्होंने स्थानीय और देश भर के पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही, उन्होंने दिल्ली पुलिस के आरोपी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुनिया के पांच सबसे अनोखे और हैरत अंगेज कारनामे भैंस का जन्म दिवस भैंस का हैप्पी बड्डे का जश्न ​दुनिया में अजीबोगरीब हरकतों और अनोखे टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हाल ही में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान भी होंगे और पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी हो जाएंगे: ​यूपी में भैंस का शाही जन्मदिन: उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने अपनी प्यारी भैंस का जन्मदिन इतने धूमधाम और जश्न के साथ मनाया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। ​कनाडा में डॉगी का वर्ल्ड रिकॉर्ड: कनाडा में एक कुत्ते (डॉगी) ने एक साथ 56 लोगों के ऊपर से छलांग (जंप) लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। ​चीन में डस्टबिन से बात करते लोग: चीन में लोग अब कूड़ेदानों (डस्टबिन) से बातें करते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ​खुजली कराने का अनोखा स्टार्टअप (₹14 लाख/महीना कमाई): चीन के ही एक शख्स ने लोगों को खुजली कराने का अनोखा बिजनेस शुरू किया है। इस अजीबोगरीब स्टार्टअप से वह हर महीने करीब ₹14 लाख रुपये कमा रहा है। ​बिना हाथों के 20 किमी तैराकी का रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने अपने मजबूत इरादों का परिचय देते हुए बिना हाथों का इस्तेमाल किए 20 किलोमीटर तक तैरकर एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
    1
    दुनिया के पांच सबसे अनोखे और हैरत अंगेज कारनामे भैंस का जन्म दिवस 
भैंस का हैप्पी बड्डे का जश्न 
​दुनिया में अजीबोगरीब हरकतों और अनोखे टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हाल ही में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान भी होंगे और पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी हो जाएंगे:
​यूपी में भैंस का शाही जन्मदिन: उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने अपनी प्यारी भैंस का जन्मदिन इतने धूमधाम और जश्न के साथ मनाया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।
​कनाडा में डॉगी का वर्ल्ड रिकॉर्ड: कनाडा में एक कुत्ते (डॉगी) ने एक साथ 56 लोगों के ऊपर से छलांग (जंप) लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
​चीन में डस्टबिन से बात करते लोग: चीन में लोग अब कूड़ेदानों (डस्टबिन) से बातें करते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
​खुजली कराने का अनोखा स्टार्टअप (₹14 लाख/महीना कमाई): चीन के ही एक शख्स ने लोगों को खुजली कराने का अनोखा बिजनेस शुरू किया है। इस अजीबोगरीब स्टार्टअप से वह हर महीने करीब ₹14 लाख रुपये कमा रहा है।
​बिना हाथों के 20 किमी तैराकी का रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने अपने मजबूत इरादों का परिचय देते हुए बिना हाथों का इस्तेमाल किए 20 किलोमीटर तक तैरकर एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चांदा ।। सुलतानपुर सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा* सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा* चांदा ।। सुलतानपुर चांदा क्षेत्र के एक सफाई कर्मचारी द्वारा दलित युवक को मार पीट कर लहूलुहान किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात गांव के दलित युवक सुनील रजक को पुत्र स्व राम जियावन रजक को गांव के ही शेषनाथ पाल पुत्र मल्लू पाल द्वारा मामूली बात को लेकर जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा । जिससे सुनील रजक के सिर में गंभीर चोटें आई । मामले में रात में ही पीड़ित चांदा कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया । आरोपी शेषनाथ पाल लम्भुआ ब्लॉक में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया की मुदकमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है ।
    1
    चांदा ।। सुलतानपुर सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा*
सफाई कर्मचारी की दबंगई दलित युवक को जमकर पीटा*
चांदा ।। सुलतानपुर 
चांदा क्षेत्र के एक सफाई कर्मचारी द्वारा दलित युवक को मार पीट कर लहूलुहान किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात गांव के दलित युवक सुनील रजक को पुत्र स्व राम जियावन रजक को गांव के ही शेषनाथ पाल पुत्र मल्लू पाल द्वारा मामूली बात को लेकर जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा । जिससे सुनील रजक के सिर में गंभीर चोटें आई । मामले में रात में ही पीड़ित चांदा कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया । आरोपी शेषनाथ पाल लम्भुआ ब्लॉक में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया की मुदकमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.