logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: खेत के पास मिला था, शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में 32 साल के अनुज अग्रहरि की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, अनुज को परिजन संदिग्ध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक अनुज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मृतक अनुज अग्रहरि 32 साल के थे और उनके पिता का नाम काली प्रसाद (70 साल) है। अनुज पांच भाई और एक बहन हैं। उनके भाइयों के नाम पप्पू अग्रहरी (50), गुड्डू अग्रहरी (45), मनोज अग्रहरी (40) और अंनंजू अग्रहरी (35) हैं। उनकी बहन का नाम फूलकुमारी (38) है।

3 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सुल्तानपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: खेत के पास मिला था, शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में 32 साल के अनुज अग्रहरि की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक, अनुज को परिजन संदिग्ध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक अनुज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मृतक अनुज अग्रहरि 32 साल के थे और उनके पिता का नाम काली प्रसाद (70 साल) है। अनुज पांच भाई और एक बहन हैं। उनके भाइयों के नाम पप्पू अग्रहरी (50), गुड्डू अग्रहरी (45), मनोज अग्रहरी (40) और अंनंजू अग्रहरी (35) हैं। उनकी बहन का नाम फूलकुमारी (38) है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा। कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    3
    कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज
रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम
सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा।
कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है। पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था। पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए। पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे। पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।
    2
    बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप
सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है।
पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था।
पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।
पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए।
पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे।
पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna
    1
    sabhi chainal mitron ko hamre tarf shree krishna janmastmi parv par good morning radhe radhe jai shree krishna
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!! गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
    1
    गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया दर्शन पूजन!!
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गोसाईगंज थाने में विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ शुरू,मंदिर पर की जा रही है विधि विधान से ,पूजा अर्चना सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानाध्यक्ष गोसाईगंज की मौजूदगी में एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम थाना परिसर में चल रहा है,जहां पर दूर दराज से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं, इसी दौरान परिसर के अंदर स्थित मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के चौकी से जुड़े उप निरीक्षक व कांस्टेबल भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गोसाईगंज थाने में विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ शुरू,मंदिर पर की जा रही है विधि विधान से ,पूजा अर्चना
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी थानाध्यक्ष गोसाईगंज की मौजूदगी में एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम थाना परिसर में चल रहा है,जहां पर दूर दराज से आए हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं, इसी दौरान परिसर के अंदर स्थित मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग के चौकी से जुड़े उप निरीक्षक व कांस्टेबल भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहपुर में बारिश का कहर राधा नगर नई बस्ती जिला में तालों में कैद घर और पलायन को मजबूर लोग ​फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बदतर हालात राधानगर नई बस्ती के हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस चुका है। भीषण जलभराव के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। ​पानी के लगातार भराव से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों और रास्तों पर कई-कई फीट पानी भरा होने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुश्वार हो चुका है। दैनिक कामकाज से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    फतेहपुर में बारिश का कहर राधा नगर नई बस्ती जिला में तालों में कैद घर और पलायन को मजबूर लोग
​फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बदतर हालात राधानगर नई बस्ती के हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस चुका है। भीषण जलभराव के कारण स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोग अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।
​पानी के लगातार भराव से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों और रास्तों पर कई-कई फीट पानी भरा होने से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुश्वार हो चुका है। दैनिक कामकाज से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::
    3
    अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत
अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया।
बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय! वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
    1
    वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.