Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरथल। शहर के फाटक नंबर 92 के समीप दादा पीपल वाले का वार्षिक आम भंडारे का आयोजन किया गया । कमेटी के सदस्य कैलाश चंद जांगिड़ ने बताया कि ख्याति प्राप्त दादा के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वक्त भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया। सुबह भोग के पश्चात आम भंडारा चालू किया गया । स्थान पर पहुंचे समाज के लोगों ने माथा टेक कर मन्नत मांगी। भंडारे में व्यवस्था महेंद्र जांगिड़, हजारीलाल, फूलसिंह जांगिड़, हरगोविंद, जस्सू राम, लक्की, सत्यनारायण, हितेश, हरिद्वारी, मोहन, महावीर, रोहतास, खेमचंद सैनी आदि ने सहयोग किया
सुनील कान्त गोल्डी
खैरथल। शहर के फाटक नंबर 92 के समीप दादा पीपल वाले का वार्षिक आम भंडारे का आयोजन किया गया । कमेटी के सदस्य कैलाश चंद जांगिड़ ने बताया कि ख्याति प्राप्त दादा के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वक्त भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया। सुबह भोग के पश्चात आम भंडारा चालू किया गया । स्थान पर पहुंचे समाज के लोगों ने माथा टेक कर मन्नत मांगी। भंडारे में व्यवस्था महेंद्र जांगिड़, हजारीलाल, फूलसिंह जांगिड़, हरगोविंद, जस्सू राम, लक्की, सत्यनारायण, हितेश, हरिद्वारी, मोहन, महावीर, रोहतास, खेमचंद सैनी आदि ने सहयोग किया
More news from Rajasthan and nearby areas
- अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित राठी बाजार में बुधवार रात करीब 12 बजे चोरों ने एक प्राइवेट एटीएम को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- नूंह जिले में 17 से 26 जून तक 'अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस' के उपलक्ष्य में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जानकारी दी कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ाना है। इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और स्वास्थ्य संस्थानों में रैलियां, संगोष्ठियां, शपथ ग्रहण समारोह, प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने की अपील की है। इसी क्रम में, मंडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल में भी युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सिरसा जिले के डेरा बाबा भूमण शाह में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।1
- फिल्म डायरेक्टर भारत बोहरा ने 21 जून 2026 को नारनौल में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में सभी युवाओं, कलाकारों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की मार्मिक अपील की है। यह शिविर स्वर्गीय श्री मनोज शर्मा जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, और बोहरा ने इसे मानवता की सबसे खूबसूरत पटकथा बताया, जिसमें एक इंसान दूसरे इंसान के जीवन का नायक बन जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्तदान एक ऐसा दान है जिसका कोई विकल्प नहीं है। उनके अनुसार, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है और किसी परिवार की उम्मीदों को टूटने से बचा सकता है। बोहरा ने यह भी रेखांकित किया कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल शब्दों से नहीं बल्कि कर्मों से आता है, और रक्तदान मानवता, संवेदनशीलता तथा सामाजिक जिम्मेदारी का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से समय-समय पर रक्तदान करने और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। फिल्म डायरेक्टर भारत बोहरा ने सभी से आह्वान किया है कि वे 21 जून को यादव धर्मशाला, बस स्टैंड के निकट, नारनौल पहुँचकर रक्तदान करें, मानवता की सेवा करें और स्वर्गीय मनोज शर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने अपने संदेश को यह कहते हुए समाप्त किया कि 'एक यूनिट रक्त — किसी की जिंदगी की नई शुरुआत। रक्तदान करें, जीवनदान दें।'1
- बानसूर क्षेत्र के चतरपुरा गांव में आई तेज धूलभरी आंधी ने एक मजदूर परिवार पर कहर बरपाया है। सांवत राम मीणा की ढाणी में स्थित दो सीमेंटेड टीन की छतें तेज हवाओं के कारण टूटकर नीचे गिर गईं, जिससे परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, हंसराज मीणा (30 वर्ष) पुत्र सांवत राम मीणा और उमेद कुमार मीणा (35 वर्ष) ने वर्षों की मेहनत-मजदूरी से ये मकान तैयार किए थे, लेकिन बुधवार दोपहर अचानक चली आंधी ने उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के समय अनोखी देवी घर में खाना बना रही थीं, तभी छत का एक हिस्सा गिरकर उनके पैर के अंगूठे पर आ लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके अंगूठे में आठ टांके लगाए। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित परिवारों में सांवत राम मीणा, रतन लाल मीणा, बिन्दु मीना, आशा देवी, सावित्री देवी, प्रियंका, अनोखी देवी, अशोक मीणा और सुनीता देवी शामिल हैं, जिन्होंने मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से अपने मकान बनाए थे। पीड़ित बुजुर्ग सांवत राम मीणा ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटों के साथ दिन-रात मेहनत करके ये मकान बनवाए थे, लेकिन तेज आंधी ने कुछ ही मिनटों में उनकी वर्षों की मेहनत को बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि मकानों की छत गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे अपने मकानों की मरम्मत करवा सकें और परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके लिए मकानों की मरम्मत करवाना बेहद कठिन होगा।4
- राजस्थान के अलवर जिले के टपूकड़ा स्थित गोपाली चौक पर एक बड़ा हादसा टल गया। भारी सामान से लदा एक ट्रेलर पलटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। यह हादसा सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण हुआ।1
- हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता गुरुवार को नूंह पहुंचीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व और संगठन के विस्तार पर विशेष बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने डॉ. अर्चना गुप्ता के इस दौरे को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।1
- रेवाड़ी जिले के सीहमा गांव में बाबा खेता कॉलेज के पास एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नारनौल-कनीना रोड पर हुई, जहां हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।1
- जम्मू से गिरफ्तार कर लाए जा रहे थे तीनों आरोपित। रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़1