देवरिया में भाजपा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

- देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए। यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं? भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर अव्यवस्थाओं के आरोप दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?3
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट— “प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”1
- पटना में BPSC अभ्यर्थियों के बादअब नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन, पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज !1
- स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट भाजपा के राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक बनाए जाने के बाद प्रथम देवरिया आवागमन पर भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुए जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।1
- यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता1
- देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।1
- बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇1