Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय थलपति ने हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी आवाज उठाई है। जो काम नेता लोग इतने सालों में भी नहीं कर पाए, उसे विजय थलपति ने महज 10 दिनों में ही करके दिखा दिया है। इतने सालों बाद हिंदुओं के लिए इस तरह की बड़ी आवाज उठाई गई है।
Bikki Kumar
विजय थलपति ने हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी आवाज उठाई है। जो काम नेता लोग इतने सालों में भी नहीं कर पाए, उसे विजय थलपति ने महज 10 दिनों में ही करके दिखा दिया है। इतने सालों बाद हिंदुओं के लिए इस तरह की बड़ी आवाज उठाई गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के सुगौली क्षेत्र से होकर प्रवाहित होने वाली सिकरहना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण पानी वहां बने एक अर्धनिर्मित बांध से बेहद तेजी से बाहर निकल रहा है।1
- बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रशांत किशोर ने बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात की है। परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके आँसुओं का हिसाब लिया जाएगा और न्याय की लड़ाई अब और भी तेज होगी। इस बयान के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं।1
- मझौलिया प्रखंड की डुमरी पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक विषैले कोबरा सांप के डसने से 18 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। मृतका गांव के नागेंद्र मुखिया की पुत्री थी। इस अचानक हुई घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के मुताबिक, कुमकुम सुबह अपने घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थी। पोछा लगाने के लिए वह जैसे ही मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे एक विषैले कोबरा ने उसके पैर पर डस लिया। कुमकुम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल एक निजी क्लीनिक लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की और बाद में घर के पास दिखाई देने पर उस कोबरा सांप को पीट-पीटकर मार डाला। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बरसात के मौसम में लगातार बाहर निकल रहे सांपों की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों में भारी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, लोगों को सर्पदंश से बचाव के उपाय बताए जाएं और पीड़ितों के त्वरित उपचार के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।4
- चनपटिया के पकड़ीहार (वार्ड-14) में सिकरहना नदी किनारे और रिहायशी इलाके के पास नगर पंचायत द्वारा कचरा डंप किए जाने के विरोध में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे नदी प्रदूषित हो रही है, दुर्गंध फैल रही है और आसपास की खेती योग्य भूमि के बंजर होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत पर सफाई एजेंसी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आबादी से दूर वैज्ञानिक डंपिंग यार्ड बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सफाई और कचरा प्रबंधन पर हर माह 20 लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। पूर्व पार्षद कुंती देवी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि छठ घाट के पास कचरा डंप होने से लोगों की आस्था और जनस्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) हेमंत कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्थान पर फिलहाल कचरा डंपिंग बंद करा दी गई है और आगे स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।1
- पश्चिम चंपारण के डुमरी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-6 में घर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विषैले कोबरा के डसने से नागेंद्र मुखिया की पुत्री कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमकुम अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी और पोछा लगाने के लिए फर्श पर डालने हेतु मिट्टी निकाल रही थी, तभी मिट्टी में छिपे विषैले कोबरा ने अचानक उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह दर्द से चीख उठी। शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जब घर के आसपास तलाश की तो उन्हें वही कोबरा सांप मिल गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर ढेर कर दिया। बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने तथा ग्रामीण अस्पतालों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।1
- बिहार के बांकीपुर चुनाव से ठीक पहले प्रशांत किशोर पर अवैस अंबर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। चुनाव से ऐन पहले प्रशांत किशोर पर लगे इन आरोपों को काफी गंभीर माना जा रहा है।1
- विजय थलपति ने हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी आवाज उठाई है। जो काम नेता लोग इतने सालों में भी नहीं कर पाए, उसे विजय थलपति ने महज 10 दिनों में ही करके दिखा दिया है। इतने सालों बाद हिंदुओं के लिए इस तरह की बड़ी आवाज उठाई गई है।1