logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रीष्मावकाश में कटौती पर भड़का शिक्षक संघ, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों में बढ़ते असंतोष का जताया मुद्दा धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने नवीन शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन एवं अन्य अवकाशों में की गई कटौतियों का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम तहसीलदार कार्यालय मनियां के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा के नेतृत्व में दिया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 17 मई से 30 जून तक घोषित होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में इस बार 10 दिन की कटौती कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए लिया गया यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को वर्षभर में अधिकृत एवं साधिकार अवकाश के तहत दिए जाने वाले दो अवकाशों में से भी एक अवकाश कम कर दिया गया है, जो राजस्थान सेवा नियमों के विपरीत है। संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, प्रशिक्षण, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी, जनगणना, चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय कार्यों का भी निर्वहन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीटीएम, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठकों सहित सामाजिक दायित्वों में भी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। संघ ने कहा कि लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष में कई बार चुनाव आयोग द्वारा कराए जाने वाले गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होती हैं। राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधानों के अवकाशों में की गई कटौतियों को तुरंत वापस लिया जाए तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। इस दौरान संरक्षक श्यामकांत यादव, सुखदेव, सोनू जैन, रामशंकर कुशवाह, दिनेश चंद मीणा, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह त्यागी, रज्जन सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मनियां दिनेश चंद, ब्लॉक अध्यक्ष सैपऊ राहुल चौधरी, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार मीणा, गिरधारी लाल, ज्ञानसिंह, संजय कुमार, पवन कुमार सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
16 hrs ago
04ca545c-cafe-4add-886a-c517158c8515

ग्रीष्मावकाश में कटौती पर भड़का शिक्षक संघ, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों में बढ़ते असंतोष का जताया मुद्दा धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने नवीन शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन एवं अन्य अवकाशों में की गई कटौतियों का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम तहसीलदार कार्यालय मनियां के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा के नेतृत्व में दिया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 17 मई से 30 जून तक घोषित होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में इस बार 10 दिन की कटौती कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए लिया गया यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को वर्षभर में अधिकृत एवं साधिकार अवकाश के तहत दिए जाने वाले दो अवकाशों में से भी एक अवकाश कम कर दिया गया है, जो राजस्थान सेवा नियमों के विपरीत है। संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा

प्रहार बताया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, प्रशिक्षण, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी, जनगणना, चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय कार्यों का भी निर्वहन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीटीएम, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठकों सहित सामाजिक दायित्वों में भी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। संघ ने कहा कि लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष में कई बार चुनाव आयोग द्वारा कराए जाने वाले गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होती हैं। राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधानों के अवकाशों में की गई कटौतियों को तुरंत वापस लिया जाए तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। इस दौरान संरक्षक श्यामकांत यादव, सुखदेव, सोनू जैन, रामशंकर कुशवाह, दिनेश चंद मीणा, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह त्यागी, रज्जन सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मनियां दिनेश चंद, ब्लॉक अध्यक्ष सैपऊ राहुल चौधरी, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार मीणा, गिरधारी लाल, ज्ञानसिंह, संजय कुमार, पवन कुमार सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सदर थाना पुलिस ने थाना पर दर्ज लूट के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन मे जघन्य मामलों वांछित अपराधियों (स्थाई वारंटी, मफरूरू, भगोडे) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 14 सितम्बर 2020 को एक अनिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह मीणा निवासी भवनपुरा (आंगई) थाना सरमथुरा के द्वारा 14 सितम्बर 2020 एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
    1
    सदर थाना पुलिस ने थाना पर दर्ज लूट के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन मे जघन्य मामलों वांछित अपराधियों (स्थाई वारंटी, मफरूरू, भगोडे) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 
14 सितम्बर 2020 को एक अनिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह मीणा निवासी भवनपुरा (आंगई) थाना सरमथुरा के द्वारा 14 सितम्बर 2020 एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • धौलपुर। ग्राम पुरानी छावनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, मधुर संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों में भावविभोर नजर आए। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल आस्था का केंद्र बना रहा। इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन बौहरे रामप्रकाश गोधनिया (पवन गुढ़ेनिया) के सानिध्य एवं सहयोग से श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ किया गया। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे एवं कथा आयोजन में गांववासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देकर आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
    1
    धौलपुर। ग्राम पुरानी छावनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, मधुर संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों में भावविभोर नजर आए। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल आस्था का केंद्र बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन बौहरे रामप्रकाश गोधनिया (पवन गुढ़ेनिया) के सानिध्य एवं सहयोग से श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ किया गया। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे एवं कथा आयोजन में गांववासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देकर आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली।
ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • धौलपुर 2 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी धौलपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार
    1
    धौलपुर 2 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी धौलपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • धौलपुर ⤵️⤵️ *SP विकास सांगवान के निर्देशन में 20 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी* साधु की हत्या के मामले में आजीवन सजा काटते हुआ जेल से हुआ था फरार, डीएसटी में तैनात हैड कांस्टेबल दीनदयाल की सराहनीय एवं अहम भूमिका से पकड़ में आया आरोपी, पुलिस ने इनामी अमरदास उर्फ अमृतदास को राजकोट (गुजरात) से किया गिरफ्तार, फरारी के दौरान एमपी में साधु के वेश में काट रहा था फरारी, पुलिस के दबाव के चलते राजकोट जाकर कंपनी में कर रहा था काम, कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र मीणा एवं डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।
    1
    धौलपुर ⤵️⤵️
*SP विकास सांगवान के निर्देशन में 20 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी*
साधु की हत्या के मामले में आजीवन सजा काटते हुआ जेल से हुआ था फरार, डीएसटी में तैनात हैड कांस्टेबल दीनदयाल की सराहनीय एवं अहम भूमिका से पकड़ में आया आरोपी, पुलिस ने इनामी अमरदास उर्फ अमृतदास को राजकोट (गुजरात) से किया गिरफ्तार, फरारी के दौरान एमपी में साधु के वेश में काट रहा था फरारी, पुलिस के दबाव के चलते राजकोट जाकर कंपनी में कर रहा था काम, कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र मीणा एवं डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।
    user_Rinku upadhyay Dhaulpur
    Rinku upadhyay Dhaulpur
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हुआ है
    1
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह  घायल हुआ है
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां! कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप मुरैना जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद संजय कॉलोनी चौराहा स्थित भदोरिया गार्डन के पास संचालित कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला मिला। मौके पर बच्चों की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब पत्रकार स्कूल की स्थिति कवरेज करने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन का रवैया विवादित नजर आया। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने अपना नाम संदीप सिंह सिकरवार बताया, ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, पत्रकारों का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने पत्रकारों से कहा — “जो करना है कर लो,” जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया है, तब इस तरह स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां! कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप
मुरैना जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद संजय कॉलोनी चौराहा स्थित भदोरिया गार्डन के पास संचालित कृष्णा पब्लिक स्कूल खुला मिला। मौके पर बच्चों की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, जब पत्रकार स्कूल की स्थिति कवरेज करने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन का रवैया विवादित नजर आया। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्होंने अपना नाम संदीप सिंह सिकरवार बताया, ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, पत्रकारों का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने पत्रकारों से कहा —
“जो करना है कर लो,”
जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया है, तब इस तरह स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • प्रेमी के साथ में लव करते हुए पकड़े गए मां-बाप की दोनों की जमकर पिटाई
    1
    प्रेमी के साथ में लव करते हुए पकड़े गए मां-बाप की दोनों की जमकर पिटाई
    user_Ram Lakhan RamlKhn
    Ram Lakhan RamlKhn
    बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • अल्पसंख्यक विभाग तथा राज्य सरकार द्वारा सत्र 2026-27 में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के 50-50 सीटों के लिए पृथक-पृथक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राखी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शिक्षा सत्र 2026-27 प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आमंत्रित आवेदन पत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के
    1
    अल्पसंख्यक विभाग तथा राज्य सरकार द्वारा सत्र 2026-27 में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के 50-50 सीटों के लिए पृथक-पृथक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राखी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शिक्षा सत्र 2026-27 प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आमंत्रित आवेदन पत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.