logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो एक व्यक्ति नदी में नहाने गया था वही मगरमच्छ ने अचानक हमला बोल दिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हुआ है

1 hr ago
user_शाहरुख बेग मिर्जा
शाहरुख बेग मिर्जा
Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो एक व्यक्ति नदी में नहाने गया था वही मगरमच्छ ने अचानक हमला बोल दिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हुआ है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी। स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्होंने कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देखा तो तुरंत हरी झंडी की बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया। ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर ही रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पेडल में आग लगी थी, जिसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि पैरदान के पास आग लगी देख उन्होंने तुरंत अन्य यात्रियों को सतर्क किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण बढ़ने से यह आग लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। यह ट्रेन दुर्ग से रवाना होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। धौलपुर के बाद इसका अगला प्रमुख ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।
    1
    धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी।
स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्होंने कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देखा तो तुरंत हरी झंडी की बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया।
ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर ही रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पेडल में आग लगी थी, जिसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि पैरदान के पास आग लगी देख उन्होंने तुरंत अन्य यात्रियों को सतर्क किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण बढ़ने से यह आग लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।
यह ट्रेन दुर्ग से रवाना होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। धौलपुर के बाद इसका अगला प्रमुख ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    1
    Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    13 hrs ago
  • अल्पसंख्यक विभाग तथा राज्य सरकार द्वारा सत्र 2026-27 में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के 50-50 सीटों के लिए पृथक-पृथक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राखी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शिक्षा सत्र 2026-27 प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आमंत्रित आवेदन पत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के
    1
    अल्पसंख्यक विभाग तथा राज्य सरकार द्वारा सत्र 2026-27 में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के 50-50 सीटों के लिए पृथक-पृथक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राखी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शिक्षा सत्र 2026-27 प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आमंत्रित आवेदन पत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज पूर्णाहुति, कल विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ धौलपुर। ग्राम पटेवरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सरपंच महेंद्र सिंह घुरईया के नेतृत्व में किया गया। कथा वाचन आचार्य पंडित योग कृष्ण शास्त्री ने किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य ईश्वर भक्ति और सत्य मार्ग पर चलना है। व्यक्ति को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए तथा किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए। भक्ति के माध्यम से ही जीवन में सुख, शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु देर रात तक कथा एवं भजन संध्या में भावविभोर होकर शामिल रहे। कथा समापन के अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। गांव में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक समरसता, आस्था और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
    3
    आज पूर्णाहुति, कल विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
धौलपुर। ग्राम पटेवरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सरपंच महेंद्र सिंह घुरईया के नेतृत्व में किया गया। कथा वाचन आचार्य पंडित योग कृष्ण शास्त्री ने किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य ईश्वर भक्ति और सत्य मार्ग पर चलना है। व्यक्ति को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए तथा किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए। भक्ति के माध्यम से ही जीवन में सुख, शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु देर रात तक कथा एवं भजन संध्या में भावविभोर होकर शामिल रहे।
कथा समापन के अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। गांव में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक समरसता, आस्था और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • धौलपुर 2 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी धौलपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार
    1
    धौलपुर 2 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी धौलपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • धौलपुर ⤵️⤵️ *SP विकास सांगवान के निर्देशन में 20 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी* साधु की हत्या के मामले में आजीवन सजा काटते हुआ जेल से हुआ था फरार, डीएसटी में तैनात हैड कांस्टेबल दीनदयाल की सराहनीय एवं अहम भूमिका से पकड़ में आया आरोपी, पुलिस ने इनामी अमरदास उर्फ अमृतदास को राजकोट (गुजरात) से किया गिरफ्तार, फरारी के दौरान एमपी में साधु के वेश में काट रहा था फरारी, पुलिस के दबाव के चलते राजकोट जाकर कंपनी में कर रहा था काम, कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र मीणा एवं डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।
    1
    धौलपुर ⤵️⤵️
*SP विकास सांगवान के निर्देशन में 20 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी*
साधु की हत्या के मामले में आजीवन सजा काटते हुआ जेल से हुआ था फरार, डीएसटी में तैनात हैड कांस्टेबल दीनदयाल की सराहनीय एवं अहम भूमिका से पकड़ में आया आरोपी, पुलिस ने इनामी अमरदास उर्फ अमृतदास को राजकोट (गुजरात) से किया गिरफ्तार, फरारी के दौरान एमपी में साधु के वेश में काट रहा था फरारी, पुलिस के दबाव के चलते राजकोट जाकर कंपनी में कर रहा था काम, कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र मीणा एवं डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।
    user_Rinku upadhyay Dhaulpur
    Rinku upadhyay Dhaulpur
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों में बढ़ते असंतोष का जताया मुद्दा धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने नवीन शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन एवं अन्य अवकाशों में की गई कटौतियों का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम तहसीलदार कार्यालय मनियां के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा के नेतृत्व में दिया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 17 मई से 30 जून तक घोषित होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में इस बार 10 दिन की कटौती कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए लिया गया यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को वर्षभर में अधिकृत एवं साधिकार अवकाश के तहत दिए जाने वाले दो अवकाशों में से भी एक अवकाश कम कर दिया गया है, जो राजस्थान सेवा नियमों के विपरीत है। संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, प्रशिक्षण, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी, जनगणना, चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय कार्यों का भी निर्वहन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीटीएम, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठकों सहित सामाजिक दायित्वों में भी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। संघ ने कहा कि लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष में कई बार चुनाव आयोग द्वारा कराए जाने वाले गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होती हैं। राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधानों के अवकाशों में की गई कटौतियों को तुरंत वापस लिया जाए तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। इस दौरान संरक्षक श्यामकांत यादव, सुखदेव, सोनू जैन, रामशंकर कुशवाह, दिनेश चंद मीणा, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह त्यागी, रज्जन सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मनियां दिनेश चंद, ब्लॉक अध्यक्ष सैपऊ राहुल चौधरी, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार मीणा, गिरधारी लाल, ज्ञानसिंह, संजय कुमार, पवन कुमार सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    2
    राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों में बढ़ते असंतोष का जताया मुद्दा
धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने नवीन शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन एवं अन्य अवकाशों में की गई कटौतियों का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम तहसीलदार कार्यालय मनियां के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा के नेतृत्व में दिया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष 17 मई से 30 जून तक घोषित होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में इस बार 10 दिन की कटौती कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए लिया गया यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को वर्षभर में अधिकृत एवं साधिकार अवकाश के तहत दिए जाने वाले दो अवकाशों में से भी एक अवकाश कम कर दिया गया है, जो राजस्थान सेवा नियमों के विपरीत है। संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, प्रशिक्षण, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी, जनगणना, चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय कार्यों का भी निर्वहन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीटीएम, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठकों सहित सामाजिक दायित्वों में भी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रहती है।
संघ ने कहा कि लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष में कई बार चुनाव आयोग द्वारा कराए जाने वाले गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होती हैं।
राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधानों के अवकाशों में की गई कटौतियों को तुरंत वापस लिया जाए तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए।
इस दौरान संरक्षक श्यामकांत यादव, सुखदेव, सोनू जैन, रामशंकर कुशवाह, दिनेश चंद मीणा, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह त्यागी, रज्जन सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मनियां दिनेश चंद, ब्लॉक अध्यक्ष सैपऊ राहुल चौधरी, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार मीणा, गिरधारी लाल, ज्ञानसिंह, संजय कुमार, पवन कुमार सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन के ब्रेक में लगी आग
    3
    धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन के ब्रेक में लगी आग
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ईनामी आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास थाना रामगढ पचवारा जिला दौसा में साधु की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था 09 जनवरी 2024 जिला जेल धौलपुर से हुआ था फरार - ईनामी आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास पोलिकॉन कम्पनी राजकोट गुजरात में वेश/नाम बदलकर काट रहा था फरारी -
    1
    ईनामी आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास थाना रामगढ पचवारा जिला दौसा में साधु की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था 09 जनवरी 2024 जिला जेल धौलपुर से हुआ था फरार -
ईनामी आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास पोलिकॉन कम्पनी राजकोट गुजरात में वेश/नाम बदलकर काट रहा था फरारी -
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.