धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन के ब्रेक में लगी आग धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी। स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्होंने कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देखा तो तुरंत हरी झंडी की बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया। ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर ही रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पेडल में आग लगी थी, जिसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि पैरदान के पास आग लगी देख उन्होंने तुरंत अन्य यात्रियों को सतर्क किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण बढ़ने से यह आग लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। यह ट्रेन दुर्ग से रवाना होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। धौलपुर के बाद इसका अगला प्रमुख ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।

- Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हुआ है1
- Post by Naval poniya1
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य1
- सदर थाना पुलिस ने थाना पर दर्ज लूट के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन मे जघन्य मामलों वांछित अपराधियों (स्थाई वारंटी, मफरूरू, भगोडे) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 14 सितम्बर 2020 को एक अनिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह मीणा निवासी भवनपुरा (आंगई) थाना सरमथुरा के द्वारा 14 सितम्बर 2020 एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।1
- प्रेमी के साथ में लव करते हुए पकड़े गए मां-बाप की दोनों की जमकर पिटाई1
- धौलपुर। ग्राम पुरानी छावनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, मधुर संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों में भावविभोर नजर आए। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल आस्था का केंद्र बना रहा। इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन बौहरे रामप्रकाश गोधनिया (पवन गुढ़ेनिया) के सानिध्य एवं सहयोग से श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ किया गया। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे एवं कथा आयोजन में गांववासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देकर आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।1
- धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी। स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्होंने कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देखा तो तुरंत हरी झंडी की बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया। ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर ही रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पेडल में आग लगी थी, जिसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि पैरदान के पास आग लगी देख उन्होंने तुरंत अन्य यात्रियों को सतर्क किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण बढ़ने से यह आग लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। यह ट्रेन दुर्ग से रवाना होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। धौलपुर के बाद इसका अगला प्रमुख ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।1