Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैंपऊ भरतपुर हाईवे पर जिओ पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही देखा और अच्छा सबक सिखाया
Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
सैंपऊ भरतपुर हाईवे पर जिओ पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही देखा और अच्छा सबक सिखाया
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो अत्यंत वायरल हो रहा है जिसमें नदी में नहाने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हुआ है1
- Post by Naval poniya1
- धौलपुर बाड़ी शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर जाने से भी डरने लगे हैं। ताजा मामला बाड़ी क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने बंदरों के डर से खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के झुंड सुबह और शाम घरों की छतों पर कब्जा जमा लेते हैं। कई बार वे कपड़े फाड़ देते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और लोगों पर हमला करने की कोशिश भी करते हैं। महिलाओं और बच्चों में खासा डर बना हुआ है। पीड़ित महिला का कहना है कि बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है। हर समय हमला होने का भय बना रहता है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- धौलपुर के बाड़ी शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर जाने से भी डरने लगे हैं। ताजा मामला बाड़ी क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने बंदरों के डर से खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के झुंड सुबह और शाम घरों की छतों पर कब्जा जमा लेते हैं। कई बार वे कपड़े फाड़ देते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और लोगों पर हमला करने की कोशिश भी करते हैं। महिलाओं और बच्चों में खासा डर बना हुआ है। पीड़ित महिला का कहना है कि बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है। हर समय हमला होने का भय बना रहता है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य1
- सदर थाना पुलिस ने थाना पर दर्ज लूट के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन मे जघन्य मामलों वांछित अपराधियों (स्थाई वारंटी, मफरूरू, भगोडे) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 14 सितम्बर 2020 को एक अनिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह मीणा निवासी भवनपुरा (आंगई) थाना सरमथुरा के द्वारा 14 सितम्बर 2020 एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।1
- धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी। स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्होंने कोच के ब्रेक पेडल से धुआं और आग निकलते देखा तो तुरंत हरी झंडी की बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया। ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर ही रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पेडल में आग लगी थी, जिसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि पैरदान के पास आग लगी देख उन्होंने तुरंत अन्य यात्रियों को सतर्क किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण बढ़ने से यह आग लगी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। यह ट्रेन दुर्ग से रवाना होकर लुधियाना जंक्शन तक जाती है। धौलपुर के बाद इसका अगला प्रमुख ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है।1