Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shahar ke social media mere Ghar ke aage ke Malik bahut bekar hai
Birjesh Prajapati
Shahar ke social media mere Ghar ke aage ke Malik bahut bekar hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायपुर कलां में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती1
- लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर विरोध हुआ। पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। इस पर भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात को काबू में किया गया है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी। दोपहर करीब 12 बजे मूर्ति स्थापना हुई। उसके बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली भार्गव समाज की चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनमें आग लगा दी। सड़क पर खड़ी पास के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 के प्रधान के बेटे सुखवीर सिंह की बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई। हालात संभालने में करीब 5 घंटे लग गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग की है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर हैं। क्षेत्र में अब शांति है। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है3
- ब्रेकिंग न्यूज | बदायूँ के म्याऊं ब्लॉक स्थित ग्राम गूरा बरेला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब का जीवन परिचय: डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार बताया महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए कार्य किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।3
- कासगंज SP ओपी सिंह का बयान – "गांव चहका गुनार में परम्परागत रूप से बाबा साहेब अम्बेडकर जी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसको एक जाति विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा रोकने का प्रयास करते हुए रास्ते को ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों से अवरुद्ध किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के ड्यूटीरत अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा काफ़ी समझाने का प्रयास किया गया तो उपद्रवियों द्वारा और उग्र होकर जानलेवा पथराव/हमला कर दिया गया। जिसके उपरान्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों द्वारा उपद्रवियों को पुनः काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह नहीं माने। तत्पश्चात हल्का बल प्रयोग करते हुऐ मौके से कुछ उपद्रवियों को पुलिस हिरासत में लिया गया हैl शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया गया है"1
- Post by Ashish Kumar1
- बदायूं । जिले भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के कई नगरों और कस्बों तथा ग्रामीण इलाकों में बाबा सहाब की बैंडबाजों, सुंदर झांकियां से सजी शोभायात्रा भव्यता और धूमधाम से निकल गई । जिले के कस्बा उझानी में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की मूर्ति का मल्यापर्ण कर उनको नमन किया । पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के अलावा भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भैया समिति नेताओं से लेकर आम नागरिक तक बाबा साहब के चरणों में नतमस्तक नजर आए सभी ने बाबा साहब को प्रणाम करते हुए उनको याद किया । जिले के कस्बा बिसौली वजीरगंज सहसवान बिल्सी दातागंज समेत सभी नगरों अप नगरों और ग्रामीण इलाकों में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के समाचार मिले हैं ।1
- उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी। हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राघव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।1
- Post by Chunmun Gupta पत्रकार1