यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव विवाद: दीवानी अदालत ने खारिज किया मुकदमा, क्षेत्राधिकार से बाहर बताया * फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला: ट्रेड यूनियन विवादों की सुनवाई सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं * नियमों का हवाला: औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत वाद को नहीं माना पोषणीय आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (ईस्टर्न यूपी) के त्रैवार्षिक चुनाव में कथित अनियमितता को लेकर दाखिल मुकदमे को अदालत ने क्षेत्राधिकार और पोषणीयता के अभाव में खारिज कर दिया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) के न्यायाधीश अतुल पाल की अदालत ने सुनाया। यूनियन बैंक के अधिवक्ता श्याम नारायन राय के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ईस्टर्न यूपी का त्रैवार्षिक चुनाव 18 जनवरी 2026 को भंवरनाथ स्थित एक परिसर में संपन्न हुआ था। इस चुनाव में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक दीपक चौधरी अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार महासचिव और सिधारी शाखा के प्रबंधक विकास कुमार सिंह उप महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए थे। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट पराजित प्रत्याशियों ने प्रक्रिया में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय की शरण ली थी। वादियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और चुनाव समिति को पक्षकार बनाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर वाद दायर किया था। सुनवाई के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों और बैंक प्रबंधन की ओर से न्यायालय में विधिक आपत्ति दर्ज कराई गई। पैरवी में तर्क दिया गया कि ट्रेड यूनियन के चुनाव संबंधी किसी भी विवाद की सुनवाई का अधिकार सामान्य सिविल कोर्ट को न होकर संबंधित औद्योगिक ट्रिब्यूनल को प्राप्त है, इसलिए यह वाद सिविल न्यायालय में चलने योग्य (पोषणीय) नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि यह मामला 'औद्योगिक संबंध संहिता 2020' के कानूनी प्रावधानों के तहत सिविल न्यायालय में वर्जित है। न्यायालय ने क्षेत्राधिकार का अभाव पाते हुए पराजित पक्ष के मुकदमे को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव विवाद: दीवानी अदालत ने खारिज किया मुकदमा, क्षेत्राधिकार से बाहर बताया * फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला: ट्रेड यूनियन विवादों की सुनवाई सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं * नियमों का हवाला: औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत वाद को नहीं माना पोषणीय आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (ईस्टर्न यूपी) के त्रैवार्षिक चुनाव में कथित अनियमितता को लेकर दाखिल मुकदमे को अदालत ने क्षेत्राधिकार और पोषणीयता के अभाव में खारिज कर दिया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) के न्यायाधीश अतुल पाल की अदालत ने सुनाया। यूनियन बैंक के अधिवक्ता श्याम नारायन राय के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन ईस्टर्न यूपी का त्रैवार्षिक चुनाव 18 जनवरी 2026 को भंवरनाथ स्थित एक परिसर में संपन्न हुआ था। इस चुनाव में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक दीपक चौधरी अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार महासचिव और सिधारी शाखा के प्रबंधक विकास कुमार सिंह उप महासचिव निर्वाचित घोषित किए
गए थे। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट पराजित प्रत्याशियों ने प्रक्रिया में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय की शरण ली थी। वादियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और चुनाव समिति को पक्षकार बनाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर वाद दायर किया था। सुनवाई के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों और बैंक प्रबंधन की ओर से न्यायालय में विधिक आपत्ति दर्ज कराई गई। पैरवी में तर्क दिया गया कि ट्रेड यूनियन के चुनाव संबंधी किसी भी विवाद की सुनवाई का अधिकार सामान्य सिविल कोर्ट को न होकर संबंधित औद्योगिक ट्रिब्यूनल को प्राप्त है, इसलिए यह वाद सिविल न्यायालय में चलने योग्य (पोषणीय) नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि यह मामला 'औद्योगिक संबंध संहिता 2020' के कानूनी प्रावधानों के तहत सिविल न्यायालय में वर्जित है। न्यायालय ने क्षेत्राधिकार का अभाव पाते हुए पराजित पक्ष के मुकदमे को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
- 🔥 टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही हंस पड़े ओमप्रकाश राजभर! अम्बेडकरनगर के टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सामने आते ही ओमप्रकाश राजभर के हंसने का वीडियो/मंजर चर्चा में आ गया। 🎥 आखिर राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही क्यों हंसने लगे राजभर? सोशल मीडिया पर यह वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #अम्बेडकरनगर #टांडा #राममूर्ति_वर्मा #ओमप्रकाश_राजभर #ViralNews1
- यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले1
- राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे। मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सांसद लाल जी वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा को अखिलेश जी बोलेंगे मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है... ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव कार्यक्रम रक्तदान शिविर से शुरू हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया ओमप्रकाश राजभर ने तंज काशते हुए सपा सांसद और विधायक पर जमकर बोला...1
- 5 बच्चों की मां को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं करा पाई अलग! उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बहन के 26 वर्षीय दामाद के साथ संबंध को लेकर चर्चा में है। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार ने दोनों को समझाने के लिए पंचायत की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामला मैनपुरी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriViralNews #UPNews #UttarPradesh #SaasDamad #SaasDamadNews #ViralNews #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #VandeTimes1
- मुहम्मदाबाद गोहना के मड़ैया में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में आजमगढ़-मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर से गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र देवेंद्र सिंह किसी कार्य से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय मड़ैया चट्टी मोड़ से गांव की तरफ मुड़ रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी और बाद में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है। दो बहनों की शादी हो गई है। मृतक के पीछे एक 10 वर्ष का बेटा व पत्नी हैं।1
- 🚨 अम्बेडकरनगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! पुलिस महकमे में तबादलों से मचा हड़कंप, कई पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की बदली जिम्मेदारी! 📌 किसे मिली नई तैनाती? किसका हुआ तबादला? देखिए पूरी तबादला सूची... 🔴 अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर—पूरी डिटेल जल्द... #अम्बेडकरनगर #BreakingNews #PoliceTransfer #पुलिस_विभाग #तबादला1
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहना की चोरी - पल्सर से आये दो युवकों ने सेठ को दिया तगड़ा झांसा अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत जाफरगंज बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स शॉप में झांसा देते हुए दो युवकों ने 5 लाख से अधिक के जेवरात उड़ा ले गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी को फोटो खंगालने जुटी है ।1
- ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1