Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा खंदोली में ब्लॉक गेट के सामने तीन मूर्ति वीर भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद बजरंगबली हनुमान जी टूटी हुई है ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही
Brajvir Singh
आगरा खंदोली में ब्लॉक गेट के सामने तीन मूर्ति वीर भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद बजरंगबली हनुमान जी टूटी हुई है ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- **🔥वायरल न्यूज़** **“वृंदावन में साधु के भेष में पाखंडी! मासूम से कुकर्म का आरोप, जनता ने पकड़कर पुलिस के सामने की धुनाई”** --- ब्रजभूमि **वृंदावन** से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पवित्र नगरी में साधु के भेष में रह रहे एक व्यक्ति पर मासूम के साथ कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई जनता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के सामने ही उसकी जमकर मज़ामत कर दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्रजभूमि में बाहर से आकर कई लोग साधु-संतों का भेष धारण कर रहे हैं और इसी आड़ में गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि **मथुरा पुलिस प्रशासन** इस मामले को गंभीरता से ले और समय-समय पर वृंदावन में रह रहे साधु-संतों की जांच कराई जाए, ताकि ऐसे पाखंडियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। **ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।** ---1
- मथुरा। जिले के थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भजन कुटी में रहने वाले साधु के भेष में एक व्यक्ति पर मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग की है।पीड़ित के पिता के अनुसार,6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित साधू बाबा भजन कुटी में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान लाने के बहाने अपनी कुटिया में बुला लिया। पिता का आरोप है कि आरोपी ने बच्चे को डराकर कुटिया के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस घटना के बाद बच्चा कई दिनों तक डरा-सहमा रहा और घर में किसी से बात नहीं कर रहा था। परिजनों को जब बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखा तो उन्होंने उसे प्यार से समझाकर पूछताछ की, तब मासूम ने पूरी घटना बता दी।इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि इस घृणित कृत्य का किसी ने वीडियो बना लिया,जो बाद में क्षेत्र में वायरल हो गया।जब यह वीडियो पीड़ित परिवार के मोबाइल तक पहुंचा तो परिवार के होश उड़ गए।इसके बाद 9 मार्च को पीड़ित के पिता ने थाना जैंत में आरोपी कृष्ण दास के खिलाफ नामजद तहरीर दी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची। पुलिस जब आरोपी को कुटिया से पकड़कर ला रही थी,तभी ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस कस्टडी में ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ के बीच से आरोपी को निकालकर थाने पहुंचाया।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कई वर्षों से गांव में रह रहा था,लेकिन उसकी इस हरकत ने पूरे गांव को शर्मसार कर दिया है।फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी से भी पूछताछ कर रही है।धर्म नगरी में इस तरह की घटना घोर निंदनीय हैं।1
- मथुरा राया थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं। जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी। और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया। कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है4
- Post by Subhash Chand1
- भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह गुट द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी महावन को ज्ञापन सोपा तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार की मांग रही मुख्य1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Vinay_creator1121
- मथुरा जिले की छाता तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजकल आए दिन सुर्खियों में आता रहता है डॉक्टर अपनी मनमानी करते हैं कभी मेडिकल बनाने के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं तो कभी मरीजों को घंटों घंटों बिठाए रखते हैं आखिर ऐसा क्यों,, जब योगी सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए लाखों करोड़ों जनता की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं तो डॉक्टरों की लापरवाही क्यों,, जिम्मेदार कौन, ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला की गर्भवती महिलाएं भी ब्लड टेस्ट के लिए घंटों खड़ी रही ना मरीजों को पीने के लिए पानी की सुविधा है और ना ही उन्हें बैठने की शौचालय की हालत और भी शर्मसार करने बाली है कोई सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है किसी गर्भवती महिला को अगर इंफेक्शन हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन,, क्या यही धरातल पर स्वास्थ्य व्यवस्था है लोगों का आरोप है की स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते, नाही अस्पताल परिसर में कोई साफ सफाई है ट्रेनिंग डॉक्टर ही मरीजों पर बगैर सीनियर डॉक्टर के इलाज करते हैं अगर किसी मरीज के साथ कोई बड़ी घटना घट गई तो जिम्मेदार कौन4