Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटगांव विधानसभा अंतर्गत सिलफिली में बाजार संवाद कार्यक्रम के तहत सुबह सब्जी मंडी एवं क्षेत्र की दुकानों का भ्रमण कर व्यापारियों, ग्रामीणों एवं आमजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनका हालचाल जाना, समस्याएँ सुनी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दैनिक कार्यों के बीच जब अपने क्षेत्र की देवतुल्य जनता के बीच जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात करने का अवसर मिलता है, तो एक अलग ही खुशी और आत्मीयता का अनुभव होता है। अपने लोगों का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी से मिलकर समाज और क्षेत्र के लिए और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होती है। सुशासन सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है।
Sacchi Gathna

More news from Anuppur and nearby areas
- Post by Shakchhi🎁 Singh1
- तेंदूपत्ता संग्राहकों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव, बढ़ी आय और सम्मान छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार द्वारा बढ़ाई गई पारिश्रमिक दरों, पारदर्शी भुगतान व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब वनांचल क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लाखों तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। सरकार की जनहितकारी नीतियों के चलते मेहनतकश वनवासी भाई-बहनों को समय पर भुगतान, बेहतर सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इससे उनमें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना विकसित हुई है। वनांचल के परिवार अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।1
- सूरजपुर के चन्द्रमेढ़ा गाँव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़े पिता और उनकी पत्नी ने महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by Manoj Gupta Driver4
- अनूपपुर के कोतमा नगर में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें एक भव्य शोभायात्रा निकली। इस दौरान क्षत्रिय समाज की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए बुजुर्गों व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बन गया।1
- अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।1
- अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित सुशासन शिविर में राजकुमारी को अपने अस्पताल में भर्ती भाई रामब्रिज के लिए आयुष्मान कार्ड मिला। इससे उनके भाई के इलाज में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी, और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की इस जनहितकारी योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।1