सिकंदराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम फैक्ट्री से ड्यूटी कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था युवक, मेहताब नगर पुलिया के पास हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी। बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में ड्यूटी समाप्त कर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव मेहताब नगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिकंदराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम फैक्ट्री से ड्यूटी कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था युवक, मेहताब नगर पुलिया के पास हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी। बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक
सवार 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में ड्यूटी समाप्त कर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव मेहताब नगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा
हुआ है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- नीम नदी के निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरा लोहे की चादरों से भरा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने निकाला डिबाई। बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर नीम नदी के निर्माणाधीन पुल पर देर रात करीब एक बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहे की चादरों से भरा एक ट्रक पुल का डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि नीम नदी का पुल पिछले करीब तीन वर्षों से आवागमन के लिए बंद पड़ा है। वाहनों की आवाजाही के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी पिछले छह महीने से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण वाहन चालकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षित आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने यह भी नाराजगी जताई कि हादसे वाली जगह से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर वाहन चालकों से भारी-भरकम टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि हाईवे पर आवागमन की सुविधाएं अधूरी हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नीम नदी के पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए तथा जब तक आवागमन की व्यवस्था सुचारु नहीं होती, तब तक टोल टैक्स की वसूली बंद की जाए। उनका कहना है कि अधूरे निर्माण और खराब वैकल्पिक मार्ग के बीच वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।4
- बुलन्दशहर: निर्माणाधीन पुल का डिवाइडर तोड़कर नीचे गिरा लोहे की चादरों से भरा ट्रक डिबाई के NH-509 पर देर रात हुआ भीषण हादसा, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने बमुश्किल निकाला डिबाई के नेशनल हाईवे-509 पर नीम नदी के निर्माणाधीन पुल पर रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहे की चादरों से भरा एक ट्रक पुल के डिवाइडर को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक की केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन एनएचएआई अधिकारियों की लापरवाही के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।1
- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत फ्लाईओवर पर ग्रामीणों का धरना , आरोपी चालक गिरफ्तार और गाड़ी पुलिस के कब्जे में बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 28 वर्षीय युवक अंकित की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में रोष व्याप्त है और आज ग्रामीणों व परिजनों ने फ्लाईओवर पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कैसे हुआ हादसा? शिकायतकर्ता राजू के अनुसार, उनका बेटा गोलू और उसका साथी अंकित मोटरसाइकिल से ककोड़ से अपने गांव गांगरौल लौट रहे थे। जब वे फतेहपुर जादौन पुल से उतर रहे थे, तभी चोला की ओर से ककोड़ जा रही एक बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार चालक गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस टक्कर से मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे बैठे अंकित को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजन अंकित को तुरंत पहले जहांगीरपुर के राणा अस्पताल ले गए, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे बुलंदशहर के लक्ष्मी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई और ताज़ा अपडेट हादसे का समय 29 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे का बताया गया है। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर UP16FK7333 और मोटरसाइकिल का नंबर UP13BE9855 है। चालक गिरफ्तार और गाड़ी कब्जे में: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को दबोच लिया है और दुर्घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी थाने के कब्जे में ले लिया है। धरना-प्रदर्शन: आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज परिजनों और ग्रामीणों ने फ्लाईओवर पर धरना दे दिया है। मौके पर पुलिस बल स्थिति को संभालने और लोगों को समझाने में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- गांगरोल सड़क हादसे में मौत के बाद भड़का गुस्सा, फतेहपुर जादौन चौकी के पास फ्लाईओवर पर परिजनों और ग्रामीणों का जोरदार हंगामा व धरना-प्रदर्शन बुलंदशहर: गांगरोल सड़क हादसे में मौत के बाद भड़का गुस्सा, फतेहपुर जादौन चौकी के पास फ्लाईओवर पर परिजनों और ग्रामीणों का जोरदार हंगामा व धरना-प्रदर्शन बुलंदशहर: चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांगरोल गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने फतेहपुर जादौन पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर पर जाम लगाकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस छावनी में बदला इलाका घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से इलाका छावनी में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों की प्रमुख मांगें मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बातचीत जारी थी।3
- दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ! दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ! दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर बुधवार रात सुल्तानपुरी निवासी आशीष की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, आशीष जनकपुरी में प्रिंटर रिपेयरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराई या किसी वाहन ने टक्कर मारी? फिलहाल हादसे की असली वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ? आखिर कैसे हुई आशीष की मौत ?1
- धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा झांकियों ने मोहा मन शिकारपुर : नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा विधायक प्रत्याशी देवेन्द्र भारद्वाज, विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया, और चेयरमैन राजबाला देवी, ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया इस दौरान अतिथियों ने मंच से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया वाल्मीकि कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को पटका पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया शोभायात्रा में शामिल सुन्दर और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया इस भव्य आयोजन के दौरान सोनू भारद्वाज, नितिन वाल्मीकि, अमित सैनी, आदित्य वाल्मीकि, आशु नरवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, रंजीत सैनी, अनुज वाल्मीकि और राहुल वाल्मीकि, बासु डागोर, मोन्टी वाल्मीकि, समेत भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे ।1
- सिकंदराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम फैक्ट्री से ड्यूटी कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था युवक, मेहताब नगर पुलिया के पास हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी। बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में ड्यूटी समाप्त कर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव मेहताब नगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- जिला बुलंदशहर के गंगरेल में तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से युवक की मौत चोला स्टेशन फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गैंगरौल निवासी अंकित की मौत गाड़ी चालक मौके से फरार ग्रामीण जनता ने बॉडी को रोड पर रख कर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ओर वहां पर co सिकंदराबाद sp ओर Dm बुलंदशहर आदि उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ओर ग्रामीण को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया2