राजकीय महाविद्यालय रेवदर में सहायक प्रोफेसर पर छात्रों ने लगाए कई आरोप रेवदर उपखण्ड मुख्यालय स्थित मातुश्री शांताबा हजारीमलजी केपी संघवी राजकीय महाविद्यालय रेवदर में सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार पर छात्रों ने अभद्र व्यवहार करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि स्टाफ रूम में उनके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें वहां आने से मना कर दिया गया। इस मामले को लेकर छात्र नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि एक शिक्षक से मर्यादित और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा होती है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती हैं। छात्र नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित सहायक प्रोफेसर अक्सर समय पर महाविद्यालय नहीं आते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो महाविद्यालय स्तर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विक्रम सोनी, हर्षवर्धन सिंह देवड़ा, लक्ष्मण, दशरथ, अजीत समेत कई छात्र मौजूद रहे ।

- Post by लाबु सिंह1
- Post by Apna jalor1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने सोमवार को सिरे मंदिर धाम पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा हमें सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है इसलिए जातिगत भेदभाव हम सबको मिलकर मिटाना होगा साथ ही उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत ने विकास की गति को लेकर पूरे देश भर में अनेक योजना व विकास के कार्य करवाए गए2
- पाली, जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 26-27 के लिये विभागवार पौधारोपण तैयारियों व लक्ष्यो ंके लिये निर्दैश, पंच गौरव योजना, राजस्थान दिवस में आगामी आयोजन के लिये निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राज उन्नति योजना की प्रगति, युवा दिवस की तैयारियां, आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन पर विस्तार से चर्चा कर विभागावार जानकारी लेकर निर्दैश दिये। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्नयोजनाओं के बारे में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। साथ ही बिजली, पानी पीएचईडी में जल आकलन, रोहट में पेयजल, लीकेज व सडक मरम्मत के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग, बांगड हॉस्पिटल, मौसमी बिमारियों, आगामी गर्मी व मानसून के लिये आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देष दिये। बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति कुसुम योजना बागवानी विभाग को निर्देश दिये, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य, पालनहार योजना में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। नगर निगम के कामों की समीक्षा, रसद विभाग, पशुपालन विभाग की योजनाओं, शिक्षा विभाग रीको, प्रदूषण नियत्रंण मंडल, आदि को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो ंके अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण जिला कलक्टर मंत्री ने आज सोमवार को कारागृह का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं को जांचा सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, उपाधीक्षक करागृह जोराराम डांगा आदि मौजूद रहे।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- ओबीसी जनगणना में गड़बड़ी का आरोप, उदयपुर में महापंचायत ट्रस्ट की बैठक में फूटा आक्रोश1
- सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और अस्पतालों पर चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अस्पतालों को सीज कर दिया। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया, क्योंकि टीम के पहुंचने से पहले ही कई निजी अस्पतालों पर ताले लटके नजर आए। रेवदर कस्बे में बीसीएमओ डॉ. एसएस भाटी के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दंतेश्वरी डेंटल केयर और रेवदर हॉस्पिटल को सीज कर दिया। टीम के साथ डॉ. तेजाराम, नायब तहसीलदार पुखराज रावल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कस्बे के कई निजी अस्पताल और क्लीनिक बंद मिले। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इन अस्पतालों को कार्रवाई की पहले से भनक लग गई थी, या फिर विभागीय कार्रवाई के डर से संचालकों ने खुद ही ताले लगा दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेवदर में लंबे समय से कई निजी अस्पताल बिना पर्याप्त अनुमति और मानकों के संचालित हो रहे हैं। ऐसे में विभाग की कार्रवाई के बावजूद कई अस्पतालों का अचानक बंद मिलना जांच का विषय बन गया है। फिलहाल चिकित्सा विभाग की इस कार्रवाई के बाद कस्बे में हड़कंप का माहौल है, वहीं बंद मिले अस्पतालों को लेकर अब कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।1
- Post by लाबु सिंह1
- बाली उपखंड के फीमेल ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रताप सेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खिमेल गांव में लगभग 100 बीघा गोचर भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने के लिए भूमि लगातार कम होती जा रही है।1