*मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव* *शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन* *शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प, 20 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल* *मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिलाई 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोदरीपारा, चिरमिरी में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किताबें एवं परिचय पत्र भी प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और उमंग देखने को मिली। *मिशन 100 के तहत विद्यार्थियों ने लिया संकल्प* कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बेहतर परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर दिया गया। ‘मिशन 100’ के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने की शपथ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया। मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए पूरी लगन से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। *20 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल* कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। *‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे* पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण किया गया। मंत्री श्री जायसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, जिला शिक्षा अधिकारी रविकान्त यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चिरमिरी नगर पालिक निगम के पार्षद, एल्डरमेन, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के साथ साइकिल वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन एवं पर्यावरण संरक्षण के तीन महत्वपूर्ण संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाया।
*मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव* *शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन* *शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प, 20 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल* *मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिलाई 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोदरीपारा, चिरमिरी में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किताबें एवं परिचय पत्र भी प्रदान किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में
बच्चों के चेहरों पर उत्साह और उमंग देखने को मिली। *मिशन 100 के तहत विद्यार्थियों ने लिया संकल्प* कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता एवं बेहतर परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर दिया गया। ‘मिशन 100’ के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने की शपथ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया। मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए पूरी लगन से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। *20 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल* कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। योजना का
उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। *‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे* पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण किया गया। मंत्री श्री जायसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, जिला शिक्षा अधिकारी रविकान्त यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चिरमिरी नगर पालिक निगम के पार्षद, एल्डरमेन, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के साथ साइकिल वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन एवं पर्यावरण संरक्षण के तीन महत्वपूर्ण संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाया।
- भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में1
- फोनपे का नया नियम के अनुसार फोन पर वॉलेट यूजर करता हूं के लिए1
- jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai1
- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- स्विच बैंकों में भारतीय ब्लैक मनी की बढ़ोतरी और सरकार की कोई भी एक्शन नहीं1
- PM मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष समापन समारोह में लिया हिस्सा, विकास और विरासत का दिया संदेश 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- भूतपूर्व छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री श्री T.S बाबा ने नाबालिक से बलात्कार के मुद्दे पर सरगुजा S.P से की बातचीत दोषी की गिरफ्तारी की की गई मांग छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंबिकापुर में हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिक आदिवासी बच्ची का रेप करके मुजरिम फरार हो गया इसी विषय पे जानकारी लेने के लिए छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री श्री T.S सिंह देव ने सरगुजा S.P को फोन से जानकारी ली तथा मलिक बच्चे कौन न्याय दिलाने का आश्वासन लिया1