logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । फतेहगढ़ के किसान सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।
    1
    रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । 
फतेहगढ़ के किसान  सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। 
भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
    10
    सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न 
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ौद में  सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्य करण निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन । छापीहेड़ा नगर में जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्य कारण के लिए मुख्यमंत्री नगरी क्षेत्र अधोसंरचना के अंतर्गत वार्ड 9 में रविवार दोपहर 12 बजे को भूमि पूजन किया गया विधायक हज़ारी लाल दांगी ने 83 लाख 73 हजार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसमें जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम सौंदर्य करण एवं स्वागत द्वार का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर बालचंद दांगी, अध्यक्ष देव बाई,राजेश टांक, प्रवीण खटीक, शाहिद खान,निरज सेठिया सीएमओ हरिओम शर्मा बादल नरगावे, शिवा इंगले भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित
    4
    जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्य करण निर्माण  कार्य का विधायक ने किया  भूमि पूजन । 
छापीहेड़ा नगर में जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्य कारण के लिए मुख्यमंत्री नगरी क्षेत्र अधोसंरचना के अंतर्गत वार्ड 9 में रविवार दोपहर 12 बजे को भूमि पूजन किया गया विधायक हज़ारी लाल दांगी ने 83 लाख 73  हजार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसमें जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम सौंदर्य करण एवं स्वागत द्वार का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर बालचंद दांगी, अध्यक्ष देव बाई,राजेश टांक, प्रवीण खटीक, शाहिद खान,निरज सेठिया सीएमओ हरिओम शर्मा बादल नरगावे, शिवा इंगले भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 7 मार्च को सीएम भजनलाल शर्मा का कोटा-बूंदी दौरा, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास स्क्रिप्ट: कोटा। 7 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा-बूंदी दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और परिवहन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित विभागों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि 5 मार्च को कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हाड़ौती क्षेत्र के विकास की दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    7 मार्च को सीएम भजनलाल शर्मा का कोटा-बूंदी दौरा, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास
स्क्रिप्ट:
कोटा। 7 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा-बूंदी दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और परिवहन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित विभागों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि 5 मार्च को कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे।
इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हाड़ौती क्षेत्र के विकास की दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 min ago
  • श्रीनगर के लालचौक में प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी...
    1
    श्रीनगर के लालचौक में प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    26 min ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मधुमक्खियों के काटने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। खेत पर काम करते समय रामप्रताप (58) पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने पर रामप्रताप अचेत होकर जमीन पर गिर गया था। घटना बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के छत्रपूरा गांव की है। आज कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
    1
    मधुमक्खियों के काटने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। खेत पर काम करते समय रामप्रताप (58) पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने पर रामप्रताप अचेत होकर जमीन पर गिर गया था। घटना बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के छत्रपूरा गांव की है। आज कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 min ago
  • श्रीनगर के लालचौक में प्रदर्शन...
    1
    श्रीनगर के लालचौक में प्रदर्शन...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    32 min ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.