सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद
में सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क
सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि
सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश
नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा
ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया
गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का
माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक
गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा,
इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।10
- हरनावदाशाहजी.पांच दिन के तय प्रोग्राम में दुबई घूमने गए कस्बे के व्यापारी नरेन्द्र खंडेलवाल और नवल गर्ग परिवार सहित वहीं अटक गए। अचानक से बने अमेरिका-ईरान युद्ध के हालातों के बाद केंसिल हुई फ्लाइट ने होटल में कैद रहने को मजबूर कर दिया ऐसे में अब अपना समय होटल में गुजारना भी महंगा पड़ रहा है। व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 24 तारीख को हवाई जहाज से दुबई पंहुचे थे। वहां शरजाह,अबू धाबी और दुबई घूमने के बाद 1 तारीख को वापसी की फ्लाइट थी। लेकिन 28 फरवरी को आखरी ट्यूर के दौरान ही उनको फ़्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में होटल को चैक आउट करने के बाद दूसरी होटल बुक कराने के लिए परिचितों की मदद लेनी पडी। सुनाई दिए धमाके - नवल गर्ग ने बताया कि हांलांकि यहां पर युद्ध का ज्यादा असर नही दिखा बल्कि सामान्य हालात नजर आए। हां एकाध बार धमाके सुने और सड़कों पर ऐहतियातन चहल पहल कम दिखी बाकी जनजीवन सामान्य चल रहा। परिजनों से बराबर सम्पर्क बनाए हुए हैं। होटल में गुजार रहे दिन- वापसी से ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द होने के कारण होली के त्योहार गांव में आकर मनाने की इच्छा पूरी नही हुई है। ऐसे में अब दुबई ओमेगा के एक होटल में ही समय गुजार रहे हैं। आशा जताई है कि सब सामान्य होगा और वापस सकुशल वतन को लौट आएंगे। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद नही मिली है।1
- Post by SHAMBHU DAYAL KUSHWAH1
- झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by KARAN SINGH1
- गुना होली के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन एवं नेतृत्व में शहर एवं जिले के समस्त थाना/चौकियों क्षेत्रों में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ शहर एवं कस्बों के मुख्य मार्गों पर भव्य पैदल मार्च (फ्लेग मार्च) निकाला गया । यह पैदल मार्च गुना कोतवाली से प्रारंभ होकर सुगन चौराहा, बोहरा मस्जिद, ख्यावदा चौराहा, पठार मोहल्ला, बडे जैन मंदिर, रपटा, कर्नलगंज, प्रताप छात्रावास होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ ।1
- मीनाक्षी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में 2 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर1
- Post by SHAMBHU DAYAL KUSHWAH1