Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manish Panndey
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 अवैध मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलाया जाएगा। विभाग ने मुनादी कर कब्जेदारों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई मा० उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है। “मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य” जनहित याचिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन अतिक्रमण हटाने जा रहा है। प्रशासन द्वारा चिन्हित सभी मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कल बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ अवमानना की कार्रवाई भी की जा सकती है।1
- Post by Ajub Khan1
- इटावा। जनपद के थाना सैफई क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हरदोई गांव में बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की सूखी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी में भी गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि यहां ग्रामीणों की सतर्कता के चलते दमकल के पहुंचने से पहले ही सबमर्सिबल पंप और ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कई बीघा फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सैफई के अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका। आग की घटनाओं के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में इस तरह की लापरवाही (बीड़ी या सिगरेट जलाना) अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- *85 वर्षीय मान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी राजेंद्र सिंह व परिवार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।* *मान सिंह के बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का आधा हिस्सा दो लोगों को बेच दिया था, जिनके द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया।* *राजस्व टीम की पैमाइश के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन विपक्षी पक्ष ने मौके पर पहुंचकर रोक लगा दी।* *बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने महिलाओं के साथ मिलकर हंगामा किया और फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी।* *पीड़ित ने पुलिस से शांतिपूर्ण निर्माण कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।*3
- संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रतिष्ठित संस्था संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। घोषित परिणाम में प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत, निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत तथा वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक/डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसके वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप पोरवाल, आरपी सिंह, सुरेश यादव, अनुरुद्ध शुक्ला, ऋतु तिवारी, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।1
- औरैया अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद औरैया में जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी क्रम में फायरमैन गौरव शाक्य ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को अग्निशमन एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी मानसी पत्नी अनिल कुमार मंगलवार को घर से गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर पास ही खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां मानसी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव द्वारा तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे सास गुड्डी देवी, पति अनिल कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1