संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रतिष्ठित संस्था संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। घोषित परिणाम में प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत, निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत तथा वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक/डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसके वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप पोरवाल, आरपी सिंह, सुरेश यादव, अनुरुद्ध शुक्ला, ऋतु तिवारी, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रतिष्ठित संस्था संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। घोषित परिणाम में प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत, निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत तथा वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक/डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसके वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप पोरवाल, आरपी सिंह, सुरेश यादव, अनुरुद्ध शुक्ला, ऋतु तिवारी, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
- औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर चौराहे पर शाम ढलते ही एक सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- Exclusive इटावा- अंधेरे में NH-19 पर खनन माफियाओं का साम्राज्य ओवरलोड खनन वाहन बेखौफ दौड़ रहे हाईवे पर ARTO-पुलिस की मिलीभगत से पास हो रहीं गाड़ियां - सूत्र रात में सिस्टम ‘साइलेंट’, माफिया ‘एक्टिव’ सिपाही के मैसेज पर हाइवे से गुजरती हैं गाड़ियां - सूत्र थानों में माफियाओं कि है सेटिंगल, प्रशासन बेखबर कार्रवाई के दावों के बीच जारी बड़ा खेल इटावा का NH-19 बना अवैध खनन का कॉरिडोर1
- *नारी शक्ति वंदन अधिनियम,एक नए युग की दस्तक _गीता चतुर्वेदी* *महिलाओं ने किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन औरैया --नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज समाजसेवी ,प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्या चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण लेकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार है रही है किसी ने महिलाओं के इतने नहीं सोचा है आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ेंगे और आज महिलाओं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रहे हैं गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओ में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है।इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा ।जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य , पोषण , सुरक्षा,जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। प्रधानाचार्या रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी इससे शासन अधिक उत्तरदायी पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है ।जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है ।2
- *चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रेस वार्ता।* *प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी समेत प्रबुद्ध महिलाओं की रही प्रमुख भागीदारी।* *महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले का जोरदार समर्थन।* *अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बताया बड़ा और ऐतिहासिक कदम।* *प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने कहा कि इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी होगी मजबूत और प्रभावी।* *शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बढ़ेगा महिला नेतृत्व का फोकस।* *समाज में संतुलित विकास और समान भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा।* *ग्रामीण और शहरी स्तर पर महिलाओं की आवाज होगी और मजबूत।* *विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में मिलेगी नई गति।* *बाइट — प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी*2
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक नए युग की दस्तक - गीता चतुर्वेदी फोटो- औरैया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को समाजसेवी, प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता आयोजित की। कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार रही हैं किसी ने महिलाओं के बारे इतना नहीं सोचा। आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ेंगी और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रही हैं। गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है। इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए। इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इससे शासन अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा । यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है ।2
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद झींझक में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन पर पुलिस सख्त कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा, झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा पुलिस बल के साथ नहर पुल झींझक पहुंचे। यहां सिकंदरा-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में हर ट्रक और डंपर की जांच की गई। इस दौरान गलत नंबर प्लेट मिलने पर सिकंदरा की ओर जा रहे एक डंपर का चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के बाद क्षेत्राधिकारी का काफिला कमलाबाग पहुंचा, जहां बाबा साहब की जयंती के अवसर पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि झींझक कस्बे में ओवरलोड और बड़े वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- घर के अंदर युवक का लटकता मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची औरैया जिले की कोतवाली बिधूना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र श्याम स्वरूप ने बताया कि उनका साला राकेश कुमार पुत्र रामखिलावन, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी भरसावा थाना विवार जनपद हमीरपुर कुछ दिन पहले ही उनके घर आया था। बुधवार को मनोज कुमार किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मोहल्ले में गए थे। इसी दौरान घर में अकेले रहे राकेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक ट्रक ड्राइवर था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने राकेश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मनोज कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही मनोज कुमार घर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ एवं उपनिरीक्षक सुहेल खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पड़ताल जारी है।1
- *औरैया।* नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज समाजसेवी ,प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया में प्रेसवार्ता की है। प्रेस वार्ता में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य श्रीमती चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण लेकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार है रही है किसी ने महिलाओं के इतने नहीं सोचा है आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ेंगे और आज महिलाओं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रहे हैं। श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओ में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है।इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा ।जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य , पोषण,सुरक्षा,जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।इससे शासन अधिक उत्तरदायी पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा। यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है ।जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।1
- दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा। चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।1