Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन से कल हटेगा अतिक्रमण दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा। चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
रवि वर्मा
दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन से कल हटेगा अतिक्रमण दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा। चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 18 अप्रैल को उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सुबह 8 बजे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। आयोजन में झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, हिमांशु दुबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।2
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- औरैया। जनपद में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजू पुत्र अनोखे लाल निवासी सनगढ़, जालौन रोड पर खड़े थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजू मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजू को तत्काल औरैया शहर के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए।1
- *जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।* *ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।* *सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा* *सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन* *दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।* *शोभायात्रा प्रमुख मार्गों—संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज—से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी।* *शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा।* *आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज।* *प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।* *इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, एडवोकेट पंकज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।*3
- कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।1
- डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।2
- "महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण होना चाहिए" ,ये बात पूर्व सीएम अखिलेश ने कही,इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "समाजवादी पार्टी अपना सब टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है"1
- राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी राजू पुत्र रामबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई राज नारायण दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अनवा गांव निवासी गौतम, बेटू, इंद्रपाल सिंह और सुमित सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। राज नारायण द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मंगलपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में हंगामा: उपभोक्ता जबरन घुसे अंदर संचालक ने खुद को कमरे में किया बंद मंगलपुर कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता जबरन एजेंसी परिसर के अंदर दाखिल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी अनहोनी की आशंका से एजेंसी संचालक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी के अनुसार, एजेंसी स्टाफ ने गुरुवार करीब 4 बजे बताया कि एजेंसी में मौजूद 120 गैस सिलेंडरों का स्टॉक पूरी तरह वितरित किया जा चुका है। यह जानकारी मिलते ही वहां मौजूद उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के अंदर घुस गए। अव्यवस्थाओं और बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ को शांत कराया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और गुस्से के माहौल को देखते हुए एजेंसी संचालक ने सुरक्षा के मद्देनज़र खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1