राजपुर में युवक से मारपीट, विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, जान से मारने की धमकी, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी राजू पुत्र रामबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई राज नारायण दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अनवा गांव निवासी गौतम, बेटू, इंद्रपाल सिंह और सुमित सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। राज नारायण द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
राजपुर में युवक से मारपीट, विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, जान से मारने की धमकी, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी राजू पुत्र रामबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई राज नारायण दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अनवा गांव निवासी गौतम, बेटू, इंद्रपाल सिंह और सुमित सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। राज नारायण द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- User7303Bhognipur, Kanpur Dehat💣4 days ago
- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।1
- औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।1
- तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1
- जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन सवाल क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है? आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव? ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है? हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी? यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है— रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत! #BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- सिकंदरा विधानसभा में बेटी बनकर उभरीं दीक्षा यादव, हर दुख-सुख में रहती हैं साथ सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा में है—दीक्षा यादव। क्षेत्र के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं, जो हर दुःख-सुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार में बीमारी हो, आर्थिक समस्या हो या सामाजिक आयोजन—दीक्षा यादव हर मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करती हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में उनकी अगुवाई में सामाजिक संस्था एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया गया। वर्षों से रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीक्षा यादव एक ऐसी समाजसेवी के रूप में उभरी हैं जो बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र में जनहित कार्यों और सामाजिक पहलों के कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार की बेटी मानते हैं जो हर समय उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं।1
- *इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*1
- सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1