logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*

4 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    1
    औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। 
टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू
डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव के पास सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार शाम एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम कुमार और उसका एक साथी घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शिवम मंगलपुर की ओर जा रहा था, जबकि कार सिकंदरा की की ओर जा रही थी। फिलहाल इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने सोमवार सुबह करीब 8बजे बताया कि अभी तक घायलों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव के पास सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार शाम एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम कुमार और उसका एक साथी घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार शिवम मंगलपुर की ओर जा रहा था, जबकि कार सिकंदरा की की ओर जा रही थी। फिलहाल इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने सोमवार सुबह करीब 8बजे बताया कि अभी तक घायलों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी।
आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    3
    झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*
    1
    *इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 82 लाख कीमत की शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई सख्त कार्यवाही पुलिस, अभियोजन व राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद, थाना चौबिया पुलिस ने जेसीबी से कराया विनष्टिकरण...*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा विधानसभा में बेटी बनकर उभरीं दीक्षा यादव, हर दुख-सुख में रहती हैं साथ सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा में है—दीक्षा यादव। क्षेत्र के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं, जो हर दुःख-सुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार में बीमारी हो, आर्थिक समस्या हो या सामाजिक आयोजन—दीक्षा यादव हर मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करती हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में उनकी अगुवाई में सामाजिक संस्था एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया गया। वर्षों से रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीक्षा यादव एक ऐसी समाजसेवी के रूप में उभरी हैं जो बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र में जनहित कार्यों और सामाजिक पहलों के कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार की बेटी मानते हैं जो हर समय उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं।
    1
    सिकंदरा विधानसभा में बेटी बनकर उभरीं दीक्षा यादव, हर दुख-सुख में रहती हैं साथ
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा में है—दीक्षा यादव। क्षेत्र के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं, जो हर दुःख-सुख में साथ खड़ी नजर आती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार में बीमारी हो, आर्थिक समस्या हो या सामाजिक आयोजन—दीक्षा यादव हर मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करती हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी पहचान बनता जा रहा है।
हाल ही में उनकी अगुवाई में सामाजिक संस्था एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया गया। वर्षों से रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीक्षा यादव एक ऐसी समाजसेवी के रूप में उभरी हैं जो बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र में जनहित कार्यों और सामाजिक पहलों के कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार की बेटी मानते हैं जो हर समय उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गजनेर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव स्थित एक पुरानी टायर फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे में रविवार सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फैक्ट्री का एक मशीन ऑपरेटर झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    गजनेर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान
गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव स्थित एक पुरानी टायर फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे में रविवार सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया।
आग की इस घटना में फैक्ट्री का एक मशीन ऑपरेटर झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.