दतिया में विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोराघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद तलाशी के दौरान चार कैनों में कुल 170 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के बाद फरार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

- दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।1
- विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।4
- शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।1
- दतिया उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी रामसिंह कुशवाह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत रामसिंह कुशवाह ने अपने चुनाव चिन्ह "नारियल फार्म" के लिए जनता से समर्थन मांगा है।1
- लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।1
- दतिया जिले के भांडेर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संजय पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका लगातार शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रत्येक माह समय पर वेतन दिया जाए, ठेकेदार द्वारा वेतन से की जाने वाली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।1
- दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1