उपर जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा को लेकर कोर कमेटी की बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।। अपर जिलाधिकारी ने की “नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। गोण्डा जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में “नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी” की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में नागरिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना। बैठक में नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार ने कहा कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था किसी भी आपदा या आपात स्थिति में जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन कर उनकी दक्षता बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। साथ ही जनसामान्य को भी नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता तथा उनकी कार्यक्षमता का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्यों का क्रियान्वयन करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपर जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा को लेकर कोर कमेटी की बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।। अपर जिलाधिकारी ने की “नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। गोण्डा जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में “नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी” की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में नागरिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना। बैठक में नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार ने कहा कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था किसी भी आपदा या आपात स्थिति में जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों
की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन कर उनकी दक्षता बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। साथ ही जनसामान्य को भी नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता तथा उनकी कार्यक्षमता का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्यों का क्रियान्वयन करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Hazrat Baba din Mohammed urf Bangali saha rahmtullah alai ke sthan per 14 fatiha Quran khani 15 April live qawwali1
- yakubganj Bhawan Purva jila Gonda1
- चुरिहारपुर में लाखों की लागत से बना कूड़ा प्रबंधन केंद्र महज कागजों में हो रहा संचालित लाखों की लागत से बना कूडा घर आंसू बहाने को मजबूर है गोंडा जनपद के विकास खण्ड इटियाथोक के ग्राम पंचायत चुरिहार में बना कूड़ा घर उपयोग से कोसों दूर है ग्रामीणों के मुताबिक जब से यह कूड़ा घर बना है तभी से इस कूड़ा घर में आज तक एक भी कूडा नहीं आया है सरकार के मातहत अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे है ऐसे अधिकारी व कर्मचारियी की वजह से सरकार की योजनाएं फेल होती नजर आ रही है । सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पूरा घर बनाए गए थे ग्राम पंचायत से निकले वाले कूड़े का प्रबंध किया जाएगा और ग्राम पंचायतें पूरी तरीके से स्वच्छ हो जाएंगी जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा कम हो जाएगा लेकिन यह केवल कागजों में संचालित हो रहा है हकीकत से इसका कोई लेना देना नहीं। इस बारे में ग्राम प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई वही एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by पंडित दयाराम शास्त्री1
- हमारे ग्राम सभा इमलिया मिश्र का जो मुख्य रास्ता है, जहां जंगली माता मंदिर, पंचायत भवन, सरकारी स्कूल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है।। उस रास्ते का हालत आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं। इस रास्ते की कई बार शिकायत की गई । परंतु इस रास्ते की कोई सुनवाई नहीं हो रही है विद्यालय मैं आने वाले विद्यार्थी को और ग्रामवासी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सब रास्तों का कारण प्रधान नहीं है तो और कौन हो सकता है आप कमेंट में जरूर बताएं अपनी राय ।।। अगर आपको देश देश को आगे लेकर जाना है तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें3
- तरबगंज (गोंडा)। एक शादी में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब विवाह के रस्म के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। दौरा पड़ने से दुल्हन ने दूल्हे के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वर व वधू पक्ष के लोग ने आपस में पंचायत की। मामला नहीं सुलझने पर दोनों पक्ष थाने गए, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने शादी से स्पष्ट मना कर दिया इसके बाद शादी रद हो गई। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। एक गांव निवासी व्यक्ति ने लखनऊ के चारबाग के रहने वाले युवक से करीब छह माह पूर्व बेटी की शादी तय की थी। वरीक्षा कार्यक्रम के बाद सात मार्च को शादी की तिथि तय थी। निर्धारित तिथि पर करीब आठ बजे रात में बरात पहुंची। बरातियों का स्वागत किया गया। रात करीब साढ़े दस बजे दुल्हा द्वारपूजा के लिए मंडप पर पहुंचा। द्वारपूजा के बाद दूल्हा घर के सामने कुर्सी पर बैठ गया। तभी वह कुर्सी से गिर गया। मुंह से झाग आने लगा। बराती दूल्हे को संभालने में जुट गए। घर के भीतर से दुल्हन ने दूल्हे की ये दशा देखकर शादी से मना कर दिया। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि मिर्गी का दौरा पड़ने की बात उनसे छिपाई गई थी। बीमारी के बारे में उन्हें पता होता तो वह विवाह ही तय नहीं करते हैं। वहीं, वर पक्ष के लोगों का कहना था कि दुल्हे को कोई बीमारी नहीं है। इसी बात को लेकर काफी देर तक मंडप पर दोनों पक्षों में बहस होती रही। कुछ लोगों ने पंचायत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मामला बढ़ता देख दोनों थाने पहुंच गए, जहां से बरात वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पक्ष थाने आए थे। समझाने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई है। अब कोई विवाद नहीं है।2
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1