logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

19 hrs ago
user_Ramjeet_kashyap_001
Ramjeet_kashyap_001
Acoustical consultant कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विकास खंड कलान की ग्राम पंचायत खजुरी के ग्योंतिया में प्राथमिक विद्यालय पर लटक रहा ताला,जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। परमवीर चक्र विजेता के गांव में बदहाल शिक्षा व्यवस्था: प्राथमिक विद्यालय ग्योंतिया पर लटक रहा ताला ​कलान (शाहजहांपुर): देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह की जन्मभूमि ग्राम पंचायत खजूरी के मजरे ग्योंतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाएं बदहाली का शिकार हैं। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटके रहने के कारण छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित होकर गांव की गलियों में घूमने को मजबूर हैं। ​प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विद्यालय में पठन-पाठन और संचालन की स्थिति लंबे समय से अनियमित बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी इस संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ​विद्यालय का भौतिक ढांचा भी रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में है। परिसर की बाउंड्रीवॉल टूटी होने के कारण सुरक्षा प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल के लिए लगा सरकारी नल दूषित पानी दे रहा है। कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो जाता है। इसके अतिरिक्त, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और नियमितता को लेकर भी सवाल बने हुए हैं।
    1
    विकास खंड कलान की ग्राम पंचायत खजुरी के ग्योंतिया में प्राथमिक विद्यालय पर लटक रहा ताला,जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

परमवीर चक्र विजेता के गांव में बदहाल शिक्षा व्यवस्था: प्राथमिक विद्यालय ग्योंतिया पर लटक रहा ताला
​कलान (शाहजहांपुर): देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह की जन्मभूमि ग्राम पंचायत खजूरी के मजरे ग्योंतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाएं बदहाली का शिकार हैं। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटके रहने के कारण छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित होकर गांव की गलियों में घूमने को मजबूर हैं।
​प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विद्यालय में पठन-पाठन और संचालन की स्थिति लंबे समय से अनियमित बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी इस संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
​विद्यालय का भौतिक ढांचा भी रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में है। परिसर की बाउंड्रीवॉल टूटी होने के कारण सुरक्षा प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल के लिए लगा सरकारी नल दूषित पानी दे रहा है। कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो जाता है। इसके अतिरिक्त, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और नियमितता को लेकर भी सवाल बने हुए हैं।
    user_Aawam ki Aawaz 24
    Aawam ki Aawaz 24
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Ramjeet_kashyap_001
    1
    Post by Ramjeet_kashyap_001
    user_Ramjeet_kashyap_001
    Ramjeet_kashyap_001
    Acoustical consultant कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Devnarayan Rajput yah video ek Mandir gaon ki dikha raha hun Devnarayan aapka reporter tamacha re local news super Aaj Tak
    1
    Devnarayan Rajput yah video ek Mandir gaon ki dikha raha hun
Devnarayan aapka reporter tamacha re local news super Aaj Tak
    user_Devnarayan
    Devnarayan
    Tailor कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमृतपुर में गूंजा भारत माता का जयघोष, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब अमृतपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को कस्बा अमृतपुर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। दयानंद इंटर कॉलेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के साथ पूरा यात्रा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दयानंद इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। बड़ी संख्या में दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगों से सजा यात्रा मार्ग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में विधायक सुशील कुमार शाक्य, भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू, डॉ.युवराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष करुणेश सिंह, मंडल मंत्री शिव कुमार चौहान, ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मोनू सोलंकी, अनुभव चित्रांश, सुमित अवस्थी प्रिंस चौहान, करुणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी पूरे जोश के साथ आगे बढ़े और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। बच्चों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। रजत प्रताप सिंह, अभय प्रताप और विकास शुक्ला ने यात्रा में शामिल बच्चों को बिस्किट और पानी वितरित किया। गर्मी और यात्रा के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की गई इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को राहत मिली। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस दयानंद इंटर कॉलेज स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। समापन के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। विशाल तिरंगा यात्रा ने अमृतपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    2
    अमृतपुर में गूंजा भारत माता का जयघोष, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
अमृतपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को कस्बा अमृतपुर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। दयानंद इंटर कॉलेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के साथ पूरा यात्रा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दयानंद इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। बड़ी संख्या में दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगों से सजा यात्रा मार्ग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
यात्रा में विधायक सुशील कुमार शाक्य, भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू,
डॉ.युवराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष करुणेश सिंह, मंडल मंत्री शिव कुमार चौहान, ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मोनू सोलंकी, अनुभव चित्रांश, सुमित अवस्थी प्रिंस चौहान, करुणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी पूरे जोश के साथ आगे बढ़े और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
बच्चों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। रजत प्रताप सिंह, अभय प्रताप और विकास शुक्ला ने यात्रा में शामिल बच्चों को बिस्किट और पानी वितरित किया। गर्मी और यात्रा के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की गई इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को राहत मिली।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी।
शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन
तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस दयानंद इंटर कॉलेज स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। समापन के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। विशाल तिरंगा यात्रा ने अमृतपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • paani ka jal star kaafi teji se bad raha hai Jai hind doston Jai hind
    1
    paani ka jal star kaafi teji se bad raha hai Jai hind doston
Jai hind
    user_Arijit Singh
    Arijit Singh
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • BREAKING NEWS: कांट में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत; इलाके में अफरा-तफरी BREAKING NEWS: कांट में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत; इलाके में अफरा-तफरी
    1
    BREAKING NEWS: कांट में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत; इलाके में अफरा-तफरी

BREAKING NEWS: कांट में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंदा, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत; इलाके में अफरा-तफरी
    user_आर्येन्द्र सिंह
    आर्येन्द्र सिंह
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.