logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन आचार्य नवलेश ने विवाह को बताया धार्मिक संस्कार दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह कानपुर देहात। श्रीमद्भागवत पीठ श्रीधाम चित्रकूट के संस्थापक आचार्य पंडित नवलेश ने कहा कि विवाह एक धार्मिक संस्कार है, जो दो आत्माओं को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जीव आनंदमय तब बनता है जब वह सत्य की खोज करता है और तभी उसे ईश्वर की प्राप्ति हो पाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को आदर्श नागरिक का जीवन जीने की प्रेरणा देती है और सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्तियों को अकाल मृत्यु से बचाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य सुननी चाहिए, जिससे पितृ देवों को भी आनंद मिलता है। आचार्य ने भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक वर्ग के युवाओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची आराधना होती है। ग्राम फतेहपुर रोशनाई के लोगों ने आचार्य नवलेश दीक्षित का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भुवनेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, शील त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, केशव त्रिपाठी, माधव त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, देबू त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, छानू त्रिपाठी, विश्वास त्रिपाठी, कृष्ण त्रिपाठी आदि प्रमुख लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_राजप्रताप सिंह गौर                         अखण्ड भारत पत्रकार
राजप्रताप सिंह गौर अखण्ड भारत पत्रकार
पत्रकार Rasulabad, Kanpur Dehat•
8 hrs ago
75fe5c3f-b786-4448-ba6d-131540f7972e

श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन आचार्य नवलेश ने विवाह को बताया धार्मिक संस्कार दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह कानपुर देहात। श्रीमद्भागवत पीठ श्रीधाम चित्रकूट के संस्थापक आचार्य पंडित नवलेश ने कहा कि विवाह एक धार्मिक संस्कार है, जो दो आत्माओं को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जीव आनंदमय तब बनता है जब वह सत्य की खोज करता है और तभी उसे ईश्वर की प्राप्ति हो पाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को आदर्श नागरिक का जीवन जीने की प्रेरणा देती है और सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्तियों को अकाल मृत्यु से बचाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य सुननी चाहिए, जिससे पितृ देवों को भी आनंद मिलता है। आचार्य ने भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक वर्ग के युवाओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची आराधना होती है। ग्राम फतेहपुर रोशनाई के लोगों ने आचार्य नवलेश दीक्षित का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भुवनेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, शील त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, केशव त्रिपाठी, माधव त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, देबू त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, छानू त्रिपाठी, विश्वास त्रिपाठी, कृष्ण त्रिपाठी आदि प्रमुख लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    2
    रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    7 hrs ago
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिलेंडर मामले पर बयान -
    1
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिलेंडर मामले पर बयान -
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही। बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है
    1
    ब्रेकिंग: झूठी सूचना देकर युवक ने पुलिस को किया अलर्ट, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी
रसूलाबाद क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट और जेवरात लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कई घंटों तक मामले की जांच में जुटी रही।
बाद में युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने गुस्से में आकर गलत सूचना दे दी थी। इस घटना से पुलिस का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए।
मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय आठ बाइक सवार लुटेरों ने कार रोककर वारदात को दिया अंजाम, पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में दिनदहाड़े बारात के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से वापस औरैया अपने घर लौट रही बारात की कार को बीच रास्ते में रोककर बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बारात वापस अपने घर औरैया लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों ने बारात की कार को घेरकर रोक लिया। अचानक हुए हमले से बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दूल्हे और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान करीब पांच से छह बदमाश कार के अंदर घुस गए और दुल्हन को डराते-धमकाते हुए उसके कानों के कुंडल समेत अन्य जेवर छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, इस घटना से आक्रोशित और सहमे बारातियों ने घर लौटने के बजाय सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। कोतवाली में दुल्हन ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जबकि दूल्हे, ड्राइवर और अन्य बारातियों ने भी लुटेरों की संख्या और वारदात के तरीके की जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लोकेशन -- कानपुर देहात 
रिपोर्टर -- सागर भारतीय 
आठ बाइक सवार लुटेरों ने कार रोककर वारदात को दिया अंजाम, पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में दिनदहाड़े बारात के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से वापस औरैया अपने घर लौट रही बारात की कार को बीच रास्ते में रोककर बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बारात वापस अपने घर औरैया लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों ने बारात की कार को घेरकर रोक लिया। अचानक हुए हमले से बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दूल्हे और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान करीब पांच से छह बदमाश कार के अंदर घुस गए और दुल्हन को डराते-धमकाते हुए उसके कानों के कुंडल समेत अन्य जेवर छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, इस घटना से आक्रोशित और सहमे बारातियों ने घर लौटने के बजाय सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। कोतवाली में दुल्हन ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जबकि दूल्हे, ड्राइवर और अन्य बारातियों ने भी लुटेरों की संख्या और वारदात के तरीके की जानकारी दी।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    1
    जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन
    user_Amit Rajput Beetu
    Amit Rajput Beetu
    पत्रकार तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    4
    Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    user_V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया
    2
    *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ
इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष  फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई।
मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने  सभी को शुभकामनाएं  देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स  परिवार का मूल मंत्र है। 
श्रीमती ऊषा यादब 
डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया 
श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की  श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता  श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया 
फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा  समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त  निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया 
अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद  श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया|
नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया।
श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की 
होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Journalist औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान बम्बे में गिर जाते हैं बच्चे, बरसात में तो गाँव मे जाना होता मुश्किल रसूलाबाद कानपुर देहात। ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान है लगभग चार वर्ष पहले ठेकेदार अधूरी पुलिया का काम छोड़कर चला गया जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।बारापुर व धर्मूपुर को जोड़ने वाली बंबा की पुलिया पर स्लैब लेंटर न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार ग्रामीणों ने समस्या को रखा लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सैकड़ों लोगों का उक्त टूटी पुलिया से आना-जाना होता है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। रसूलाबाद क्षेत्र के बारापुर में निकली बिरहुन माइनर में पुलिया नहीं बनी स्थानीय ग्रामीणों ने अपने पैसे से कुलावा डालकर मिट्टी से पाटकर आवाजाही आस्थायी रूप से शुरू की है। ग्रामीण सुभाष,नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव,कल्लू, रघुवंश, शिवम, कन्हैया ,पिंटू पाल, बृजेश, राजू ने बताया कि चार वर्षों से समस्या है। कसमढा बंबा से निकली माइनर बिरहुन,लक्कापुरवा, बारापुर, कनपटियापुर होते हुए मल्हपुर तक जाती है। इस समस्या को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
    1
    जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान
बम्बे में गिर जाते हैं बच्चे, बरसात में तो गाँव मे जाना होता मुश्किल
रसूलाबाद कानपुर देहात। ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान है लगभग चार वर्ष पहले ठेकेदार अधूरी पुलिया का काम छोड़कर चला गया जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।बारापुर व  धर्मूपुर को जोड़ने वाली बंबा की पुलिया पर स्लैब लेंटर न होने से हादसे  बढ़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार ग्रामीणों ने समस्या को रखा लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सैकड़ों लोगों का  उक्त टूटी पुलिया से आना-जाना होता है। बावजूद इसके समस्या जस
की तस बनी हुई है।
रसूलाबाद क्षेत्र के बारापुर में निकली बिरहुन माइनर में पुलिया नहीं बनी स्थानीय ग्रामीणों ने अपने पैसे से कुलावा डालकर मिट्टी से पाटकर  आवाजाही आस्थायी रूप से शुरू की है। ग्रामीण सुभाष,नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव,कल्लू, रघुवंश, शिवम, कन्हैया ,पिंटू पाल, बृजेश, राजू ने बताया कि चार वर्षों से समस्या है। कसमढा बंबा से निकली माइनर बिरहुन,लक्कापुरवा, बारापुर, कनपटियापुर होते हुए मल्हपुर तक जाती है। इस समस्या को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.