logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल अरेस्ट और म्यूल अकाउंट से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक चंपावत, 17 सितंबर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से चंपावत पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थाना रीठा साहिब पुलिस ने गुरुवार को ग्राम चमोली में ग्रामीणों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और म्यूल अकाउंट (Mule Account) के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने समझाया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को भयभीत, भ्रमित अथवा लालच देकर उनके बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर सकते हैं। बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने की अपील पुलिस टीम ने ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम/डेबिट कार्ड, यूपीआई आईडी, ओटीपी, पिन अथवा अन्य बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी व्यक्ति को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल भी न करने दें, क्योंकि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा सकता है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से रहें सावधान जागरूकता गोष्ठी में पुलिस ने स्पष्ट किया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। साइबर ठग पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को डराने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस ने अपील की कि इस तरह की कॉल आने पर घबराएं नहीं और किसी के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर संबंधित जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। वहीं, किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 की सहायता लेने की अपील की गई। चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतें, अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखें और संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश से सतर्क रहें। चंपावत पुलिस का संदेश—सतर्क रहें, साइबर अपराध से बचें और सुरक्षित रहें।

2 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
2 hrs ago
d652ca82-a9fe-4e64-8b75-945e8e2178ee

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें
    1
    🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें
🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • SSP ऊधम सिंह नगर ने ट्रैफिक SI हयात सिंह बिष्ट को दिया ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ अवार्ड
    1
    SSP ऊधम सिंह नगर ने ट्रैफिक SI हयात सिंह बिष्ट को दिया ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ अवार्ड
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    20 hrs ago
  • teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay
    1
    teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay
    user_Lokesh Yadav
    Lokesh Yadav
    Speech Therapist भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    1
    पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • विशाखापट्टनम में पेड़ के नीचे मिले ₹500-₹10 के फटे नोट... पुलिस जांच के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई! विशाखापट्टनम में पेड़ के नीचे फटे नोट मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सेंट्रल पार्क के बाहर ₹10, ₹50, ₹100 और ₹500 के फटे नोटों का ढेर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। शुरुआत में मामला बेहद संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच पूरी होने के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। इस वीडियो में जानिए आखिर हजारों रुपये के नोट इस हालत में वहां कैसे पहुंचे, पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ और इस पूरे मामले की असली वजह क्या निकली। अगर आपको ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल खबरें और देशभर की बड़ी अपडेट्स सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को अंत तक जरूर देखें। अगर वीडियो पसंद आए तो इसे Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    1
    विशाखापट्टनम में पेड़ के नीचे मिले ₹500-₹10 के फटे नोट... पुलिस जांच के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!
विशाखापट्टनम में पेड़ के नीचे फटे नोट मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सेंट्रल पार्क के बाहर ₹10, ₹50, ₹100 और ₹500 के फटे नोटों का ढेर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। शुरुआत में मामला बेहद संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच पूरी होने के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया।
इस वीडियो में जानिए आखिर हजारों रुपये के नोट इस हालत में वहां कैसे पहुंचे, पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ और इस पूरे मामले की असली वजह क्या निकली। अगर आपको ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल खबरें और देशभर की बड़ी अपडेट्स सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
अगर वीडियो पसंद आए तो इसे Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप! 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
    1
    🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.