logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी बिलग्राम, हरदोई। विकासखंड बिलग्राम क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने से स्थिति ऐसी हो गई है कि कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। राहत किट की मांग की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिलग्राम ने मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा जल्द ही जलनिकासी और राहत की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

13 hrs ago
user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
Related Emergency Soci📰📰📰📰
Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी बिलग्राम, हरदोई। विकासखंड बिलग्राम क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने से स्थिति ऐसी हो गई है कि कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण

आवागमन प्रभावित होने के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। राहत किट की मांग की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिलग्राम ने मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा जल्द ही जलनिकासी और राहत की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी बिलग्राम, हरदोई। विकासखंड बिलग्राम क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने से स्थिति ऐसी हो गई है कि कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। राहत किट की मांग की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिलग्राम ने मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा जल्द ही जलनिकासी और राहत की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    2
    हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी
हरदोई: बिलग्राम के शाहपुर हर्रैया में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों तक पहुंचा पानी
बिलग्राम, हरदोई। विकासखंड बिलग्राम क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में जलभराव के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने से स्थिति ऐसी हो गई है कि कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
राहत किट की मांग की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिलग्राम ने मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा जल्द ही जलनिकासी और राहत की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *डॉ. दिनेश शर्मा जी को उपराज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई* लखनऊ की शान, उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। वे एडमिरल डी.के. जोशी की जगह लेंगे। प्रोफेसर से मेयर, मेयर से डिप्टी सीएम और अब महामहिम उपराज्यपाल तक का आपका सफर हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज आपके स्वागत में उमड़ा ये जनसैलाब और बरसते ये फूल बताते हैं कि जनता का प्यार आज भी आपके साथ है। *डॉ. दिनेश शर्मा जिंदाबाद!* *डॉ. दिनेश शर्मा जी को उपराज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई* लखनऊ की शान, उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। वे एडमिरल डी.के. जोशी की जगह लेंगे। प्रोफेसर से मेयर, मेयर से डिप्टी सीएम और अब महामहिम उपराज्यपाल तक का आपका सफर हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज आपके स्वागत में उमड़ा ये जनसैलाब और बरसते ये फूल बताते हैं कि जनता का प्यार आज भी आपके साथ है। *डॉ. दिनेश शर्मा जिंदाबाद!*
    1
    *डॉ. दिनेश शर्मा जी को उपराज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई*

लखनऊ की शान, उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। वे एडमिरल डी.के. जोशी की जगह लेंगे।

प्रोफेसर से मेयर, मेयर से डिप्टी सीएम और अब महामहिम उपराज्यपाल तक का आपका सफर हम सभी के लिए प्रेरणा है।

आज आपके स्वागत में उमड़ा ये जनसैलाब और बरसते ये फूल बताते हैं कि जनता का प्यार आज भी आपके साथ है।

*डॉ. दिनेश शर्मा जिंदाबाद!*
*डॉ. दिनेश शर्मा जी को उपराज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई*
लखनऊ की शान, उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। वे एडमिरल डी.के. जोशी की जगह लेंगे।
प्रोफेसर से मेयर, मेयर से डिप्टी सीएम और अब महामहिम उपराज्यपाल तक का आपका सफर हम सभी के लिए प्रेरणा है।
आज आपके स्वागत में उमड़ा ये जनसैलाब और बरसते ये फूल बताते हैं कि जनता का प्यार आज भी आपके साथ है।
*डॉ. दिनेश शर्मा जिंदाबाद!*
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीएसएम कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान, छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता पीएसएम कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान, छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार शुक्रवार को पीएसएम कॉलेज कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर तथा छात्रहितों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा लगातार छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से समाजवादी छात्रसभा को मजबूती मिल रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संगठन से जुड़कर समाजवादी विचारधारा और छात्रहितों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंशुल गौतम, अमित यादव, अजय यादव, अर्चना मिश्रा, अनुराधा यादव, दीपक नेता, काशिव खान, अनुज यादव, विवेक पाल, शिव मोहन, प्रांशु यादव और आकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    2
    पीएसएम कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान, छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
पीएसएम कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान, छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार शुक्रवार को पीएसएम कॉलेज कन्नौज में समाजवादी छात्रसभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया।
सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर तथा छात्रहितों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा लगातार छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से समाजवादी छात्रसभा को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संगठन से जुड़कर समाजवादी विचारधारा और छात्रहितों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अंशुल गौतम, अमित यादव, अजय यादव, अर्चना मिश्रा, अनुराधा यादव, दीपक नेता, काशिव खान, अनुज यादव, विवेक पाल, शिव मोहन, प्रांशु यादव और आकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शाहाबाद, नम आंखों से दी गई विदाई भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ बप्पा का अभिनंदन शाहाबाद, हरदोई। पांच दिनों तक जिस पंडाल में गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धा और उल्लास का सागर उमड़ता रहा, शुक्रवार को उसी बप्पा को विदा करते समय शाहाबाद की आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोषों से थर्राता वातावरण और हर ओर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—इन सबके बीच गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों के कंठ से बार-बार यही स्वर गूंजता रहा—“गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।” श्री गणेश जी उत्सव मंडल के तत्वावधान में राम वाटिका में आयोजित 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शाहाबाद को मानो गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा में प्रसिद्ध कलाकार जीतू छलिया द्वारा प्रस्तुत श्री रामलला, विट्ठल भगवान एवं मां गंगा की मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के विशाल महाकाल डमरू ग्रुप की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय कर दिया। विशालकाय नंदी पर सवार शिव-पार्वती, महाकाल के अघोरियों की झांकी, मां काली का अखाड़ा, आदि योगी स्वरूप, विशालकाय गोरिल्ला युद्ध, मनोहारी मूषक गण, मीराबाई-श्याम, भारत माता, हनुमान जी, मां दुर्गा और रिद्धि-सिद्धि विनायक सहित अनेक भव्य झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। न्यू संगीत बैंड और विभिन्न डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार वितरित किया। नगरवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया और अंतिम दर्शन किए। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धा के साथ विदाई की भावुकता भी गहराती गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा के स्वागत में मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर, चारा मंडी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, अल्हापुर एवं वासित नगर चौराहा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव पिपरिया पुल घाट पहुंची। पिपरिया पुल घाट पर पहुंचते ही माहौल और अधिक भावुक हो उठा। नैमिषारण्य के विद्वत आचार्यों एवं पंडित मनोज द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से गणपति बप्पा का पूजन एवं आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते रहे। इसके बाद जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया—पुढच्या वर्षी लवकर या” का जयघोष गूंजा, भक्तों की आंखें नम हो उठीं। श्रद्धा और भावुकता के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके फिर से आगमन की कामना की। पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। विसर्जन के अवसर पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमन गुप्ता, रमेश गायकवाड़, धनाजी राजे, वैभव मिश्र, पंकज गुप्ता, भैय्यन, गोरे रस्तोगी, राम रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, अमिष गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, वासू वर्मा, राकेश गुप्ता, अंकित, राहुल, रवि, गौरव, यश, सुजल, मोहित, देवांश, आलोक, ओम, शोभित, अविरल, सत्यम, शालिनी, शिल्पी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पांच दिनों तक शाहाबाद में भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र रहा श्री गणेश महोत्सव बप्पा की विदाई के साथ भले ही संपन्न हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में उनकी भक्ति और अगले वर्ष फिर आने की प्रतीक्षा छोड़ गया। पिपरिया पुल घाट पर गूंजता “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष देर तक मानो यही संदेश देता रहा—बप्पा गए नहीं हैं, अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा कर गए हैं।
    4
    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शाहाबाद, नम आंखों से दी गई विदाई
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ बप्पा का अभिनंदन
शाहाबाद, हरदोई।
पांच दिनों तक जिस पंडाल में गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धा और उल्लास का सागर उमड़ता रहा, शुक्रवार को उसी बप्पा को विदा करते समय शाहाबाद की आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोषों से थर्राता वातावरण और हर ओर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—इन सबके बीच गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। भक्तों के कंठ से बार-बार यही स्वर गूंजता रहा—“गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।”
श्री गणेश जी उत्सव मंडल के तत्वावधान में राम वाटिका में आयोजित 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शाहाबाद को मानो गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा में प्रसिद्ध कलाकार जीतू छलिया द्वारा प्रस्तुत श्री रामलला, विट्ठल भगवान एवं मां गंगा की मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नासिक के विशाल महाकाल डमरू ग्रुप की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय कर दिया।
विशालकाय नंदी पर सवार शिव-पार्वती, महाकाल के अघोरियों की झांकी, मां काली का अखाड़ा, आदि योगी स्वरूप, विशालकाय गोरिल्ला युद्ध, मनोहारी मूषक गण, मीराबाई-श्याम, भारत माता, हनुमान जी, मां दुर्गा और रिद्धि-सिद्धि विनायक सहित अनेक भव्य झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। न्यू संगीत बैंड और विभिन्न डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार वितरित किया। नगरवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने से पुष्पवर्षा कर बप्पा का अभिनंदन किया और अंतिम दर्शन किए। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धा के साथ विदाई की भावुकता भी गहराती गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा के स्वागत में मौजूद रहे।
भव्य शोभायात्रा सरदारगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर, चारा मंडी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, अल्हापुर एवं वासित नगर चौराहा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव पिपरिया पुल घाट पहुंची।
पिपरिया पुल घाट पर पहुंचते ही माहौल और अधिक भावुक हो उठा। नैमिषारण्य के विद्वत आचार्यों एवं पंडित मनोज द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से गणपति बप्पा का पूजन एवं आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर अपने आराध्य से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते रहे।
इसके बाद जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया—पुढच्या वर्षी लवकर या” का जयघोष गूंजा, भक्तों की आंखें नम हो उठीं। श्रद्धा और भावुकता के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। बप्पा को विदा करते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष उनके फिर से आगमन की कामना की।
पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक स्वयं जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विसर्जन के अवसर पर दीपक वर्मा, अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमन गुप्ता, रमेश गायकवाड़, धनाजी राजे, वैभव मिश्र, पंकज गुप्ता, भैय्यन, गोरे रस्तोगी, राम रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, अमिष गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, वासू वर्मा, राकेश गुप्ता, अंकित, राहुल, रवि, गौरव, यश, सुजल, मोहित, देवांश, आलोक, ओम, शोभित, अविरल, सत्यम, शालिनी, शिल्पी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
पांच दिनों तक शाहाबाद में भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र रहा श्री गणेश महोत्सव बप्पा की विदाई के साथ भले ही संपन्न हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में उनकी भक्ति और अगले वर्ष फिर आने की प्रतीक्षा छोड़ गया। पिपरिया पुल घाट पर गूंजता “गणपति बप्पा मोरया” का जयघोष देर तक मानो यही संदेश देता रहा—बप्पा गए नहीं हैं, अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा कर गए हैं।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहाबाद/हरदोई: रनुआपुर में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला आया सामने, दो दशक से खाली पड़ी भूमि पर दबंगों पर लगा आरोप हरदोई/शाहाबाद: तहसील एवं कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम आदमपुर मजरा रनुआपुर में दो दशक से खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने कुछ स्थानीय लोगों पर जमीन के एक हिस्से पर कब्जा करने और शेष भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय के लिए पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित रामदत्त पुत्र हलफु के अनुसार, उनके पूर्वज ग्राम रनुआपुर में निवास करते थे और लगभग 20 साल पहले उनका परिवार शाहाबाद क्षेत्र के ही ग्राम शर्मा में जाकर रहने लगा। पैतृक गांव रनुआपुर में उनकी जमीन और कच्चे मकान खाली पड़े थे, जो समय के साथ जर्जर होकर गिर गए। परिवार के गांव में मौजूद न रहने का फायदा उठाते हुए गांव के कुछ लोगों ने इस खाली पड़ी जमीन पर नजर गड़ा दी। इन लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महेश सिंह यादव पुत्र श्रीराम, अवनीश पुत्र रामावतार, विमलेश पुत्र रामप्रकाश और बृजेश पुत्र मुंशी (निवासी रनुआपुर) ने उनकी खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, बची हुई जमीन पर भी जबरन कब्जा करने की लगातार कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब पीड़ित परिवार मौके पर पहुँचा, तो उन्हें इस पूरे कृत्य की जानकारी हुई। दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, न्याय की गुहार घटना के बाद से पीड़ित रामदत्त अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। उसने कोतवाली शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी (CO), एसडीएम और तहसीलदार समेत तमाम संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान न मिलने से परिवार परेशान है। पीड़ित का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार तक अपनी बात पहुँचाएगा। राजस्व और पुलिस स्तर पर अभिलेखों की जांच तथा पैमाइश के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    1
    शाहाबाद/हरदोई: रनुआपुर में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला आया सामने, दो दशक से खाली पड़ी भूमि पर दबंगों पर लगा आरोप
हरदोई/शाहाबाद:
तहसील एवं कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम आदमपुर मजरा रनुआपुर में दो दशक से खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने कुछ स्थानीय लोगों पर जमीन के एक हिस्से पर कब्जा करने और शेष भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय के लिए पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।  
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित रामदत्त पुत्र हलफु के अनुसार, उनके पूर्वज ग्राम रनुआपुर में निवास करते थे और लगभग 20 साल पहले उनका परिवार शाहाबाद क्षेत्र के ही ग्राम शर्मा में जाकर रहने लगा। पैतृक गांव रनुआपुर में उनकी जमीन और कच्चे मकान खाली पड़े थे, जो समय के साथ जर्जर होकर गिर गए। परिवार के गांव में मौजूद न रहने का फायदा उठाते हुए गांव के कुछ लोगों ने इस खाली पड़ी जमीन पर नजर गड़ा दी।  
इन लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महेश सिंह यादव पुत्र श्रीराम, अवनीश पुत्र रामावतार, विमलेश पुत्र रामप्रकाश और बृजेश पुत्र मुंशी (निवासी रनुआपुर) ने उनकी खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, बची हुई जमीन पर भी जबरन कब्जा करने की लगातार कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब पीड़ित परिवार मौके पर पहुँचा, तो उन्हें इस पूरे कृत्य की जानकारी हुई।  
दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, न्याय की गुहार
घटना के बाद से पीड़ित रामदत्त अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। उसने कोतवाली शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी (CO), एसडीएम और तहसीलदार समेत तमाम संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान न मिलने से परिवार परेशान है।  
पीड़ित का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार तक अपनी बात पहुँचाएगा। राजस्व और पुलिस स्तर पर अभिलेखों की जांच तथा पैमाइश के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    user_रोहित कुमार दीक्षित
    रोहित कुमार दीक्षित
    Interior designer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डंपर की टक्कर से बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़, मची अफरातफरी हरदोई। सण्डीला तहसील क्षेत्र के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात डंपर ने सड़क किनारे खड़े वर्षों पुराने भारी-भरकम जंगल जलेबी के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पेड़ टूटकर अचानक बीच सड़क पर जा गिरा। . पेड़ के सड़क पर गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। मुख्य मार्ग होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। . घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    1
    डंपर की टक्कर से बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़, मची अफरातफरी
हरदोई। सण्डीला तहसील क्षेत्र के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात डंपर ने सड़क किनारे खड़े वर्षों पुराने भारी-भरकम जंगल जलेबी के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पेड़ टूटकर अचानक बीच सड़क पर जा गिरा।
.
पेड़ के सड़क पर गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। मुख्य मार्ग होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Kolkata... पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम संविधान का अनादर नहीं करते। हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते। लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, ताकि किसी राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने कहा था, न नाम रहने दूंगा, न निशान रहने दूंगा।" ममता बनर्जी ने कहा, "पहले शिवसेना, NCP को तोड़ा गया, हमें भी BJP का समर्थन करने के लिए कहा गया, लेकिन हमने देशहित में नहीं किया।" 'वोट की चोरी' पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में लूटा। ये 'झूठी BJP पार्टी', 'जुमला पार्टी' है। इनका काम देश में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जाता, अगर कोई उनके खिलाफ बोलता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमसे पहले उद्धव ठाकरे को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान नहीं करती जो सिर्फ भाजपा के अहंकार को संतुष्ट करने में लगा हो।" Kolkata... पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम संविधान का अनादर नहीं करते। हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते। लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, ताकि किसी राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने कहा था, न नाम रहने दूंगा, न निशान रहने दूंगा।" ममता बनर्जी ने कहा, "पहले शिवसेना, NCP को तोड़ा गया, हमें भी BJP का समर्थन करने के लिए कहा गया, लेकिन हमने देशहित में नहीं किया।" 'वोट की चोरी' पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में लूटा। ये 'झूठी BJP पार्टी', 'जुमला पार्टी' है। इनका काम देश में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जाता, अगर कोई उनके खिलाफ बोलता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमसे पहले उद्धव ठाकरे को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान नहीं करती जो सिर्फ भाजपा के अहंकार को संतुष्ट करने में लगा हो।"
    1
    Kolkata... 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम संविधान का अनादर नहीं करते। हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते। लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, ताकि किसी राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने कहा था, न नाम रहने दूंगा, न निशान रहने दूंगा।"

ममता बनर्जी ने कहा, "पहले शिवसेना, NCP को तोड़ा गया, हमें भी BJP का समर्थन करने के लिए कहा गया, लेकिन हमने देशहित में नहीं किया।"

'वोट की चोरी' पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में लूटा। ये 'झूठी BJP पार्टी', 'जुमला पार्टी' है। इनका काम देश में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जाता, अगर कोई उनके खिलाफ बोलता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमसे पहले उद्धव ठाकरे को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान नहीं करती जो सिर्फ भाजपा के अहंकार को संतुष्ट करने में लगा हो।"
Kolkata... 
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम संविधान का अनादर नहीं करते। हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते। लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, ताकि किसी राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने कहा था, न नाम रहने दूंगा, न निशान रहने दूंगा।"
ममता बनर्जी ने कहा, "पहले शिवसेना, NCP को तोड़ा गया, हमें भी BJP का समर्थन करने के लिए कहा गया, लेकिन हमने देशहित में नहीं किया।"
'वोट की चोरी' पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में लूटा। ये 'झूठी BJP पार्टी', 'जुमला पार्टी' है। इनका काम देश में लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जाता, अगर कोई उनके खिलाफ बोलता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमसे पहले उद्धव ठाकरे को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान नहीं करती जो सिर्फ भाजपा के अहंकार को संतुष्ट करने में लगा हो।"
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पशुओं की रखवाली के लिए रात में बरामदे में सो रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रवेश दुबे की गला रेत कर हत्या कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव में गुरुवार रात पशुओं की रखवाली कर रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह बुजुर्ग को खून से लथपथ मृत हालत में देखे जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बेहरिन गांव निवासी प्रवेश दुबे (62) गुरुवार रात पशुओं की रखवाली के लिए घर के बाहर स्थित दूसरे मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रवेश दुबे को बरामदे में खून से लथपथ मृत देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसपी विनोद कुमार और सीओ कुलवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात से जुड़े संभावित सुरागों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    1
    पशुओं की रखवाली के लिए रात में बरामदे में सो रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रवेश दुबे की गला रेत कर हत्या
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव में गुरुवार रात पशुओं की रखवाली कर रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह बुजुर्ग को खून से लथपथ मृत हालत में देखे जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
बेहरिन गांव निवासी प्रवेश दुबे (62) गुरुवार रात पशुओं की रखवाली के लिए घर के बाहर स्थित दूसरे मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने प्रवेश दुबे को बरामदे में खून से लथपथ मृत देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसपी विनोद कुमार और सीओ कुलवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात से जुड़े संभावित सुरागों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.