logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत हैरिंग्टनगंज। ग्राम पंचायत चिखड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया है। चिखड़ी बाबा मैरिज लॉन के पीछे माता बदल गोस्वामी के धान के खेत में 440 वोल्ट लाइन का तार झूलते हुए फसल को छू रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तार ग्राम चिखड़ी निवासी दयाराम मौर्य के टॉवल की ओर जा रहा है। खेत में झूलता यह तार किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग व्यवस्था कागजों और दिखावे तक सीमित है। यदि नियमित पेट्रोलिंग में इस खतरनाक स्थिति पर नजर पड़ती, तो तारों की मरम्मत अब तक हो चुकी होती। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा की सुध नहीं ली जा रही, जबकि हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाती है। पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल में यदि कोई जानवर या इंसान चला जाए और गलती से तार के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान बचना मुश्किल है। उन्होंने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक खेतों में झूलते तारों के भरोसे ग्रामीणों की जान और किसानों की फसल छोड़ी जाएगी? विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर टीम भेजकर तारों को दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना यह है कि विभाग हादसे से पहले जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही उसकी नींद खुलेगी।

2 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत हैरिंग्टनगंज। ग्राम पंचायत चिखड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया है। चिखड़ी बाबा मैरिज लॉन के पीछे माता बदल गोस्वामी के धान के खेत में 440 वोल्ट लाइन का तार झूलते हुए फसल को छू रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तार ग्राम चिखड़ी निवासी दयाराम मौर्य के टॉवल की ओर जा रहा है। खेत में झूलता यह तार किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग व्यवस्था कागजों और दिखावे तक सीमित है। यदि नियमित पेट्रोलिंग में इस खतरनाक स्थिति पर नजर पड़ती, तो तारों

818c97bb-2e3b-4609-867f-eccd37cfbd4b

की मरम्मत अब तक हो चुकी होती। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा की सुध नहीं ली जा रही, जबकि हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाती है। पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल में यदि कोई जानवर या इंसान चला जाए और गलती से तार के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान बचना मुश्किल है। उन्होंने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक खेतों में झूलते तारों के भरोसे ग्रामीणों की जान और किसानों की फसल छोड़ी जाएगी? विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर टीम भेजकर तारों को दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना यह है कि विभाग हादसे से पहले जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही उसकी नींद खुलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय के पुरवा पेट्रोल टंकी से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 300 मीटर रास्ता कच्चा है, जबकि साहिबनतारा तक भी कच्चा मार्ग होने से लोगों को दिक्कत होती है। इसके बाद सड़क पक्की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग रामपुर, रामपुर जोहन, शंकरपुर और लक्ष्मणपुर ग्रांट समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए बाईपास के रूप में मुख्य आवागमन का रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से आते-जाते हैं। कच्चे रास्ते पर बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से पैदल चलने वाले, बाइक सवार और अन्य राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक पक्की सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि यदि तत्काल पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है तो इंटरलॉकिंग लगाई जाए। यह भी संभव न हो तो खड़ंजा बिछाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीण पंचम, सोनू, हरीश यादव, बाबूराम कोरी, हरिश्चंद्र पासी, रमेश कोरी, श्री प्रकाश गुप्ता, लाल जी महारा, चंकी पांडे और ज्ञानेंद्र पांडे ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
    1
    पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग
पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग
हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय के पुरवा पेट्रोल टंकी से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 300 मीटर रास्ता कच्चा है, जबकि साहिबनतारा तक भी कच्चा मार्ग होने से लोगों को दिक्कत होती है। इसके बाद सड़क पक्की है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग रामपुर, रामपुर जोहन, शंकरपुर और लक्ष्मणपुर ग्रांट समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए बाईपास के रूप में मुख्य आवागमन का रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से आते-जाते हैं। कच्चे रास्ते पर बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से पैदल चलने वाले, बाइक सवार और अन्य राहगीरों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक पक्की सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि यदि तत्काल पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है तो इंटरलॉकिंग लगाई जाए। यह भी संभव न हो तो खड़ंजा बिछाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
ग्रामीण पंचम, सोनू, हरीश यादव, बाबूराम कोरी, हरिश्चंद्र पासी, रमेश कोरी, श्री प्रकाश गुप्ता, लाल जी महारा, चंकी पांडे और ज्ञानेंद्र पांडे ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे यहां उन्होंने कहा हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए चार तरह की योजनाओं के साथ आए हैं।
    1
    अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे यहां उन्होंने कहा हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए चार तरह की योजनाओं के साथ आए हैं।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Milkipur, Ayodhya•
    1 hr ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी
सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मानदेय बढ़ाये जाने पर सरकार के इस "बड़े तोहफे" के ऐलान के कुछ ही देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए। अयोध्या,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा की। सरकार के इस "बड़े तोहफे" के ऐलान के कुछ ही देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए।कार्यकर्त्रियों का आरोप है कि सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर मानदेय में कोई ठोस बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि 30 मार्च को सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए न्यूनतम मानदेय 18,000 रुपये करने की बात कही थी, लेकिन अब केवल 12,000 रुपये की घोषणा कर पुराने वादे से पलट गई है।
    3
    मानदेय बढ़ाये जाने पर सरकार के इस "बड़े तोहफे" के ऐलान के कुछ ही देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए।
अयोध्या,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा की। सरकार के इस "बड़े तोहफे" के ऐलान के कुछ ही देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए।कार्यकर्त्रियों का आरोप है कि सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर मानदेय में कोई ठोस बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि 30 मार्च को सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए न्यूनतम मानदेय 18,000 रुपये करने की बात कही थी, लेकिन अब केवल 12,000 रुपये की घोषणा कर पुराने वादे से पलट गई है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • सरयू नदी में डूबे रही बालिका को एसडीआर एफ के जवानों ने बचाया।। अयोध्या‌। सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी यह लड़की यह जनपद अयोध्या खंडासा में बी ए कर रही है किसी कारण बस यह लड़की सरयू नदी में बीचोंबीच में छलांग लगा दी बचाने वाले जल पुलिस Hc बृजेश साहनी आरक्षी मुरारी लाल आरक्षी दुर्गा प्रसाद एवं SDRF दोनों टीम मिलकर इस लड़की को सकुशल बचा लिया गया है नया घाट पुलिस चौकी भेज दिया गया
    1
    सरयू नदी में डूबे रही बालिका को एसडीआर एफ के जवानों ने बचाया।।
अयोध्या‌। सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना  कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी यह लड़की यह जनपद अयोध्या खंडासा में बी ए  कर रही है
किसी कारण बस यह लड़की सरयू नदी में बीचोंबीच में छलांग लगा दी  बचाने वाले जल पुलिस Hc बृजेश साहनी आरक्षी मुरारी लाल आरक्षी दुर्गा प्रसाद एवं SDRF दोनों टीम मिलकर इस लड़की को सकुशल बचा लिया गया है नया घाट पुलिस चौकी भेज दिया गया
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कल दिनांक 7.9.2026 को सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी कल दिनांक 7.9.2026 को सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी यह लड़की यह जनपद अयोध्या खंडासा में बी ए कर रही है किसी कारण बस यह लड़की सरयू नदी में बीचोंबीच में छलांग लगा दी बचाने वाले जल पुलिस Hc बृजेश साहनी आरक्षी मुरारी लाल आरक्षी दुर्गा प्रसाद एवं SDRF दोनों टीम मिलकर इस लड़की को सकुशल बचा लिया गया है नया घाट पुलिस चौकी भेज दिया गया
    1
    कल दिनांक 7.9.2026 को सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना  कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी
कल दिनांक 7.9.2026 को सरयू नदी पुल से एक लड़की समय 16:15बजे जिसका नाम रागिनी सिंह पिताजी के नाम संजय सिंह गांव कानपुर थाना  कसकठी जनपद जौनपुर के रहने वाली थी
यह लड़की यह जनपद अयोध्या खंडासा में बी ए  कर रही है
किसी कारण बस यह लड़की सरयू नदी में बीचोंबीच में छलांग लगा दी  बचाने वाले जल पुलिस Hc बृजेश साहनी आरक्षी मुरारी लाल आरक्षी दुर्गा प्रसाद एवं SDRF दोनों टीम मिलकर इस लड़की को सकुशल बचा लिया गया है नया घाट पुलिस चौकी भेज दिया गया
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    4 hrs ago
  • आज उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 3,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,, आज उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 3,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
    1
    आज उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 3,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल  जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित  करेगे।। 
।। Aaj subah times।।
।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
आज उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 3,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल  जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित  करेगे।। 
।। Aaj subah times।।
।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। आचार्य परंपरा के अनुसार विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि, आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र था, लेकिन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनता की अप्रत्याशित मौजूदगी ने क्षेत्र के सियासी पारे को चढ़ा दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस जनसैलाब के कई अर्थ निकाले जाने लगे हैं। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब भीड़ की राजनीतिक मंशा और 2027 की संभावित तैयारियों को लेकर सवाल दागे, तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने बहुत ही सहज और मृदुल अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान शिव की आराधना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा और समर्पण का संदेश देता है, और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को विशुद्ध रूप से सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने 2027 के सियासी समीकरणों पर सीधा दांव खेलने से परहेज किया, लेकिन उनके सधे हुए अंदाज और समर्थकों के भारी उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पैठ और सक्रियता आने वाले दिनों में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने की ओर इशारा कर रही है।
    1
    मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह से ही मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। आचार्य परंपरा के अनुसार विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हालांकि, आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र था, लेकिन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनता की अप्रत्याशित मौजूदगी ने क्षेत्र के सियासी पारे को चढ़ा दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस जनसैलाब के कई अर्थ निकाले जाने लगे हैं।
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब भीड़ की राजनीतिक मंशा और 2027 की संभावित तैयारियों को लेकर सवाल दागे, तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने बहुत ही सहज और मृदुल अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान शिव की आराधना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा और समर्पण का संदेश देता है, और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को विशुद्ध रूप से सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए।
हालांकि उन्होंने 2027 के सियासी समीकरणों पर सीधा दांव खेलने से परहेज किया, लेकिन उनके सधे हुए अंदाज और समर्थकों के भारी उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पैठ और सक्रियता आने वाले दिनों में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने की ओर इशारा कर रही है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.