राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।
- मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। आचार्य परंपरा के अनुसार विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि, आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र था, लेकिन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनता की अप्रत्याशित मौजूदगी ने क्षेत्र के सियासी पारे को चढ़ा दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस जनसैलाब के कई अर्थ निकाले जाने लगे हैं। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब भीड़ की राजनीतिक मंशा और 2027 की संभावित तैयारियों को लेकर सवाल दागे, तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने बहुत ही सहज और मृदुल अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान शिव की आराधना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा और समर्पण का संदेश देता है, और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को विशुद्ध रूप से सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने 2027 के सियासी समीकरणों पर सीधा दांव खेलने से परहेज किया, लेकिन उनके सधे हुए अंदाज और समर्थकों के भारी उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पैठ और सक्रियता आने वाले दिनों में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने की ओर इशारा कर रही है।1
- सुल्तानपुर में ग्राम सभा जमीन पर जन्माष्टमी आयोजन रोका: अखिलेश यादव ने X पर बताया बाधा, SDM बोलीं- बंजर भूमि पर हो रहा था कब्जा सुल्तानपुर के कोतवाली नगर इलाके के पलहीपुर गांव के महेदवा में जन्माष्टमी पर मूर्ति स्थापना और भंडारे के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से तनाव फैल गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उठाया। उन्होंने लिखा कि कुछ वर्चस्ववादियों ने जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा डालकर पूजा-अर्चना को रोका है। यह किसी समुदाय की आस्था पर हमला ही नहीं, बल्कि पाप और अपराध भी है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने इसे 'घोर निंदनीय' बताया। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की रात प्रधान पति गोरेलाल यादव ने ग्राम समाज की बंजर भूमि (गाटा संख्या 1679) पर बिना किसी अनुमति के चबूतरा बना दिया था। वहां टेंट लगाकर धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्व और पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम ने प्रधान पति और उनके समर्थकों को कानूनी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने छोटी मूर्ति को सम्मानपूर्वक हटा दिया और चबूतरे को भी तोड़ दिया। हालांकि, राजस्व और पुलिस टीम के जाने के बाद गोरेलाल यादव, रमेश यादव और उनके अन्य समर्थकों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रसाद को सड़क पर फेंक दिया और नारेबाजी की। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल यादव उर्फ़ सुमंत यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे अमानवीय और एकतरफा करार दिया। उनका एक वीडियो सामने आया है जहां सनातन धर्म मुर्दाबाद के नारे लगे हैं। साथ ही अधिकारियों के सामने आगे से दुर्गापूजा व जन्माष्टमी आदि पर्व नहीं मनाने की बात कही गई है। प्रधान प्रतिनिधि का सीधा आरोप है कि राजस्व निरीक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव और प्रशासन द्वारा उन पर यह दबाव बनाया गया कि जो खाद्य सामग्री वे बना रहे हैं, उसे वे स्वयं ही फेंक दें। सुमंत यादव ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया था कि सालों से चले आ रहे इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए उन्हें 12 घंटे का समय दिया जाए और भंडारे का कार्यक्रम संपन्न होने दिया जाए, जिसके बाद प्रशासन का जो भी निर्णय होगा वे उसे सहर्ष मानने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया गया। बताया जा रहा है की ग्राम सभा की भूमि पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था इसी बीच दूसरे पक्ष की आपत्ति पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना किसी जांच-पड़ताल या बातचीत के सीधे कार्रवाई शुरू कर दी।2
- जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* *जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* *जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी। जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज1
- गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम मंडल टाप बनी खुशी का माहौल *श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी ने जीती मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता* *अमेठी।* श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी की वॉलीबॉल टीम ने मंडल स्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबेडकर नगर में आयोजित हुई थी। टीम ने लीग मैच में बाराबंकी को, सेमीफाइनल में अयोध्या को और फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में अनुराग सोनी (कप्तान), अनुपम, मोनू, आलोक, सिद्धार्थ, अनुभव, अर्पित और सुफियान शामिल रहे। टीम के कोच श्री बद्री प्रसाद शुक्ल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार शिवपूजन मिश्रा रमेश चंद्र ने विजेता टीम को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।1
- ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में? फिर डपटे जाएंगे डिप्टी" - गंगा एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज लखनऊ: सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर सड़क और एक्सप्रेसवे के बहाने हमला बोला है। औरैया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर कहा कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों-करोड़ों लूट रही है। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए कहा - *"ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में, अखिलेश ने कहा, "मां गंगा बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में एक्सप्रेसवे बनने में समय लग रहा है, लेकिन टूटने में नहीं। हर एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कभी पंखे से सुखा रही है तो कभी कारपेट बिछा रही है। इससे पहले भी अखिलेश डिप्टी सीएम पर तंज कसते रहे हैं कि अब "डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है", क्योंकि दिल्ली वाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करने पर लड्डू नहीं मिलते। 9d30 उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और जीडीपी को लेकर सरकार फेल है और पुलिस का अन्याय बढ़ रहा है।1
- धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत हैरिंग्टनगंज। ग्राम पंचायत चिखड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया है। चिखड़ी बाबा मैरिज लॉन के पीछे माता बदल गोस्वामी के धान के खेत में 440 वोल्ट लाइन का तार झूलते हुए फसल को छू रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तार ग्राम चिखड़ी निवासी दयाराम मौर्य के टॉवल की ओर जा रहा है। खेत में झूलता यह तार किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग व्यवस्था कागजों और दिखावे तक सीमित है। यदि नियमित पेट्रोलिंग में इस खतरनाक स्थिति पर नजर पड़ती, तो तारों की मरम्मत अब तक हो चुकी होती। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा की सुध नहीं ली जा रही, जबकि हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाती है। पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल में यदि कोई जानवर या इंसान चला जाए और गलती से तार के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान बचना मुश्किल है। उन्होंने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक खेतों में झूलते तारों के भरोसे ग्रामीणों की जान और किसानों की फसल छोड़ी जाएगी? विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर टीम भेजकर तारों को दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना यह है कि विभाग हादसे से पहले जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही उसकी नींद खुलेगी।2
- AIMIM ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर किया प्रदर्शन: 100 साल पुरानी वक्फ मस्जिद के पुनर्निर्माण और न्यायिक जांच की मांग सुल्तानपुर में मंगलवार को AIMIM ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी ने बताया कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट में लगभग 100 साल पुरानी एक मस्जिद थी। यह मस्जिद उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज थी। पार्टी का आरोप है कि प्रशासन ने एक निजी शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया। AIMIM ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताया। AIMIM ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थलों, जैसे मस्जिदों और दरगाहों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक ही परिसर में मंदिर और मस्जिद दोनों हैं, तो सिर्फ मस्जिद को ही अवैध कैसे माना जा सकता है। पार्टी का कहना है कि सरकार की मंशा कानून का राज स्थापित करना नहीं, बल्कि एक समुदाय में डर पैदा करना है। AIMIM ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, ध्वस्त की गई मस्जिद का उसी जगह वक्फ बोर्ड की निगरानी में तुरंत पुनर्निर्माण कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कोई कार्रवाई न की जाए, इसके लिए शासनादेश जारी हो। जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद ने मीडिया को बताया कि सहारनपुर की यह मस्जिद आजादी से पहले की है। उन्होंने कहा कि गिराई गई मस्जिद की ईंटों पर 1909 की मुहर लगी हुई थी। सरफराज अहमद के अनुसार, यह वक्फ की जमीन थी और उस समय वहां कलेक्ट्रेट नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि देश धर्मनिरपेक्ष है और यहां मंदिर भी हैं, लेकिन उनके समुदाय को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के लोग हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं। AIMIM ने राष्ट्रपति से इस मामले का संज्ञान लेने और न्याय दिलाने की अपील की है। पार्टी ने वक्फ बोर्ड की निगरानी में मस्जिद का उसी स्थान पर पुनर्निर्माण कराने की मांग दोहराई। सरफराज अहमद ने कहा कि संविधान की मूल भावनाओं को खत्म किया जा रहा है और उनके समुदाय का सामाजिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न हो रहा है।2