ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में? फिर डपटे जाएंगे डिप्टी" - गंगा एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज लखनऊ: सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर सड़क और एक्सप्रेसवे के बहाने हमला बोला है। औरैया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर कहा कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों-करोड़ों लूट रही है। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए कहा - *"ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में, अखिलेश ने कहा, "मां गंगा बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में एक्सप्रेसवे बनने में समय लग रहा है, लेकिन टूटने में नहीं। हर एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कभी पंखे से सुखा रही है तो कभी कारपेट बिछा रही है। इससे पहले भी अखिलेश डिप्टी सीएम पर तंज कसते रहे हैं कि अब "डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है", क्योंकि दिल्ली वाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करने पर लड्डू नहीं मिलते। 9d30 उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और जीडीपी को लेकर सरकार फेल है और पुलिस का अन्याय बढ़ रहा है।
ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में? फिर डपटे जाएंगे डिप्टी" - गंगा एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज लखनऊ: सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर सड़क और एक्सप्रेसवे के बहाने हमला बोला है। औरैया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर कहा कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों-करोड़ों लूट रही है। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए कहा - *"ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में, अखिलेश ने कहा, "मां गंगा बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में एक्सप्रेसवे बनने में समय लग रहा है, लेकिन टूटने में नहीं। हर एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कभी पंखे से सुखा रही है तो कभी कारपेट बिछा रही है। इससे पहले भी अखिलेश डिप्टी सीएम पर तंज कसते रहे हैं कि अब "डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है", क्योंकि दिल्ली वाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करने पर लड्डू नहीं मिलते। 9d30 उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और जीडीपी को लेकर सरकार फेल है और पुलिस का अन्याय बढ़ रहा है।
- राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।1
- पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग पाण्डेय के पुरवा से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय के पुरवा पेट्रोल टंकी से रामपुर जाने वाला मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 300 मीटर रास्ता कच्चा है, जबकि साहिबनतारा तक भी कच्चा मार्ग होने से लोगों को दिक्कत होती है। इसके बाद सड़क पक्की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग रामपुर, रामपुर जोहन, शंकरपुर और लक्ष्मणपुर ग्रांट समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए बाईपास के रूप में मुख्य आवागमन का रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से आते-जाते हैं। कच्चे रास्ते पर बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से पैदल चलने वाले, बाइक सवार और अन्य राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक पक्की सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि यदि तत्काल पक्की सड़क बनाना संभव नहीं है तो इंटरलॉकिंग लगाई जाए। यह भी संभव न हो तो खड़ंजा बिछाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीण पंचम, सोनू, हरीश यादव, बाबूराम कोरी, हरिश्चंद्र पासी, रमेश कोरी, श्री प्रकाश गुप्ता, लाल जी महारा, चंकी पांडे और ज्ञानेंद्र पांडे ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।1
- अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे यहां उन्होंने कहा हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए चार तरह की योजनाओं के साथ आए हैं।1
- उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳1
- सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे। अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।2
- मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। वांछित आरोपी 2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। 3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है। 4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। जब्त मुद्देमाल - विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/- - स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/- - मोबाइल फोन — ₹5,000/- - कुल — ₹8,17,260/- कार्रवाई करने वाली टीम: PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।1
- *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल* सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।1
- ब्रेकिंग सुल्तानपुर:वायरल खबर को एसडीएम ने बताया भ्रामक, बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुई थी कार्यवाही सुलतानपुर। तहसील सदर अंतर्गत विकास खंड दुबेपुर के ग्राम पलहीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए विवाद के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ने बयान जारी किया है। एसडीएम सदर ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि प्रशासन ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाने से रोका और मूर्ति व प्रसाद फेंक दिया, जो पूरी तरह भ्रामक व निराधार है। प्रशासन के अनुसार, ग्राम प्रधान के पति द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बिना अनुमति के अवैध रूप से चबूतरा बनाकर धार्मिक आयोजन का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा विधिक जानकारी देने पर प्रधान पति व उनके समर्थकों ने स्वयं ही मूर्ति को सम्मानपूर्वक हटा लिया और निर्मित चबूतरे को तोड़ दिया। टीम के जाने के बाद समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से प्रसाद को सड़क पर फेंक दिया, नारेबाजी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अखिलेश यादव ने किया ट्वीट वहीं इस खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर सरकार को घेरा है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में सुल्तानपुर प्रशासन की कार्यवाही को आस्था पर चोट बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस पूरे मामले को सुनियोजित साजिश और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला बताया है।1