logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग सुल्तानपुर:वायरल खबर को एसडीएम ने बताया भ्रामक, बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुई थी कार्यवाही सुलतानपुर। तहसील सदर अंतर्गत विकास खंड दुबेपुर के ग्राम पलहीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए विवाद के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ने बयान जारी किया है। एसडीएम सदर ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि प्रशासन ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाने से रोका और मूर्ति व प्रसाद फेंक दिया, जो पूरी तरह भ्रामक व निराधार है। प्रशासन के अनुसार, ग्राम प्रधान के पति द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बिना अनुमति के अवैध रूप से चबूतरा बनाकर धार्मिक आयोजन का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा विधिक जानकारी देने पर प्रधान पति व उनके समर्थकों ने स्वयं ही मूर्ति को सम्मानपूर्वक हटा लिया और निर्मित चबूतरे को तोड़ दिया। टीम के जाने के बाद समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से प्रसाद को सड़क पर फेंक दिया, नारेबाजी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अखिलेश यादव ने किया ट्वीट वहीं इस खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर सरकार को घेरा है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में सुल्तानपुर प्रशासन की कार्यवाही को आस्था पर चोट बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस पूरे मामले को सुनियोजित साजिश और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला बताया है।

5 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ब्रेकिंग सुल्तानपुर:वायरल खबर को एसडीएम ने बताया भ्रामक, बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुई थी कार्यवाही सुलतानपुर। तहसील सदर अंतर्गत विकास खंड दुबेपुर के ग्राम पलहीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए विवाद के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ने बयान जारी किया है। एसडीएम सदर ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि प्रशासन ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाने से रोका और मूर्ति व प्रसाद फेंक दिया, जो पूरी तरह भ्रामक व निराधार है। प्रशासन के अनुसार, ग्राम प्रधान के पति द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बिना अनुमति के अवैध रूप से चबूतरा बनाकर धार्मिक आयोजन का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा विधिक जानकारी देने पर प्रधान पति व उनके समर्थकों ने स्वयं ही मूर्ति को सम्मानपूर्वक हटा लिया और निर्मित चबूतरे को तोड़ दिया। टीम के जाने के बाद समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से प्रसाद को सड़क पर फेंक दिया, नारेबाजी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अखिलेश यादव ने किया ट्वीट वहीं इस खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर सरकार को घेरा है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में सुल्तानपुर प्रशासन की कार्यवाही को आस्था पर चोट बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस पूरे मामले को सुनियोजित साजिश और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला बताया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। आचार्य परंपरा के अनुसार विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि, आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र था, लेकिन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनता की अप्रत्याशित मौजूदगी ने क्षेत्र के सियासी पारे को चढ़ा दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस जनसैलाब के कई अर्थ निकाले जाने लगे हैं। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब भीड़ की राजनीतिक मंशा और 2027 की संभावित तैयारियों को लेकर सवाल दागे, तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने बहुत ही सहज और मृदुल अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान शिव की आराधना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा और समर्पण का संदेश देता है, और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को विशुद्ध रूप से सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने 2027 के सियासी समीकरणों पर सीधा दांव खेलने से परहेज किया, लेकिन उनके सधे हुए अंदाज और समर्थकों के भारी उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पैठ और सक्रियता आने वाले दिनों में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने की ओर इशारा कर रही है।
    1
    मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मिल्कीपुर (अयोध्या)। अमानीगंज स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर सोमवार को आस्था, भक्ति और जनसेवा के अनोखे संगम का गवाह बना। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह से ही मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। आचार्य परंपरा के अनुसार विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराने के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हालांकि, आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र था, लेकिन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय जनता की अप्रत्याशित मौजूदगी ने क्षेत्र के सियासी पारे को चढ़ा दिया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस जनसैलाब के कई अर्थ निकाले जाने लगे हैं।
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब भीड़ की राजनीतिक मंशा और 2027 की संभावित तैयारियों को लेकर सवाल दागे, तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने बहुत ही सहज और मृदुल अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान शिव की आराधना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा और समर्पण का संदेश देता है, और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को विशुद्ध रूप से सामाजिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए।
हालांकि उन्होंने 2027 के सियासी समीकरणों पर सीधा दांव खेलने से परहेज किया, लेकिन उनके सधे हुए अंदाज और समर्थकों के भारी उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पैठ और सक्रियता आने वाले दिनों में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने की ओर इशारा कर रही है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए। वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया। जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए। सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
    1
    मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात
सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए।
वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया।
जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए।
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल* सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    1
    *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल*
सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* *जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* *जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी। जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज
    1
    जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश*
*जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* 
*जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* 
लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है।
कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा
खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी।
जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज
जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।
कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी
ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    1
    गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत
गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत
सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार*


(मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा)


*लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार*
(मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा)
*सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर*
लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी।
उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।
*अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें*
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी।
नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में? फिर डपटे जाएंगे डिप्टी" - गंगा एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज लखनऊ: सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर सड़क और एक्सप्रेसवे के बहाने हमला बोला है। औरैया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर कहा कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों-करोड़ों लूट रही है। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए कहा - *"ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में, अखिलेश ने कहा, "मां गंगा बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में एक्सप्रेसवे बनने में समय लग रहा है, लेकिन टूटने में नहीं। हर एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कभी पंखे से सुखा रही है तो कभी कारपेट बिछा रही है। इससे पहले भी अखिलेश डिप्टी सीएम पर तंज कसते रहे हैं कि अब "डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है", क्योंकि दिल्ली वाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करने पर लड्डू नहीं मिलते। 9d30 उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और जीडीपी को लेकर सरकार फेल है और पुलिस का अन्याय बढ़ रहा है।
    1
    ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में? फिर डपटे जाएंगे डिप्टी" - गंगा एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
लखनऊ: सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर सड़क और एक्सप्रेसवे के बहाने हमला बोला है।
औरैया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने गंगा एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर कहा कि सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर लाखों-करोड़ों लूट रही है। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए कहा - *"ये सड़क के बारे में बात कर रहे हैं या अपनी सरकार के भविष्य के बारे में,
अखिलेश ने कहा, "मां गंगा बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में एक्सप्रेसवे बनने में समय लग रहा है, लेकिन टूटने में नहीं। हर एक्सप्रेसवे पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कभी पंखे से सुखा रही है तो कभी कारपेट बिछा रही है। 
इससे पहले भी अखिलेश डिप्टी सीएम पर तंज कसते रहे हैं कि अब "डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है", क्योंकि दिल्ली वाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करने पर लड्डू नहीं मिलते। 9d30
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और जीडीपी को लेकर सरकार फेल है और पुलिस का अन्याय बढ़ रहा है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत हैरिंग्टनगंज। ग्राम पंचायत चिखड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया है। चिखड़ी बाबा मैरिज लॉन के पीछे माता बदल गोस्वामी के धान के खेत में 440 वोल्ट लाइन का तार झूलते हुए फसल को छू रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तार ग्राम चिखड़ी निवासी दयाराम मौर्य के टॉवल की ओर जा रहा है। खेत में झूलता यह तार किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग व्यवस्था कागजों और दिखावे तक सीमित है। यदि नियमित पेट्रोलिंग में इस खतरनाक स्थिति पर नजर पड़ती, तो तारों की मरम्मत अब तक हो चुकी होती। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा की सुध नहीं ली जा रही, जबकि हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाती है। पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल में यदि कोई जानवर या इंसान चला जाए और गलती से तार के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान बचना मुश्किल है। उन्होंने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक खेतों में झूलते तारों के भरोसे ग्रामीणों की जान और किसानों की फसल छोड़ी जाएगी? विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर टीम भेजकर तारों को दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना यह है कि विभाग हादसे से पहले जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही उसकी नींद खुलेगी।
    2
    धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत
धान के खेत में मौत का तार! चिखड़ी में 440 वोल्ट की लाइन फसल को छू रही, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत
हैरिंग्टनगंज। ग्राम पंचायत चिखड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया है। चिखड़ी बाबा मैरिज लॉन के पीछे माता बदल गोस्वामी के धान के खेत में 440 वोल्ट लाइन का तार झूलते हुए फसल को छू रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तार ग्राम चिखड़ी निवासी दयाराम मौर्य के टॉवल की ओर जा रहा है। खेत में झूलता यह तार किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की पेट्रोलिंग व्यवस्था कागजों और दिखावे तक सीमित है। यदि नियमित पेट्रोलिंग में इस खतरनाक स्थिति पर नजर पड़ती, तो तारों की मरम्मत अब तक हो चुकी होती। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा की सुध नहीं ली जा रही, जबकि हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाती है।
पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल में यदि कोई जानवर या इंसान चला जाए और गलती से तार के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान बचना मुश्किल है। उन्होंने इसे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक खेतों में झूलते तारों के भरोसे ग्रामीणों की जान और किसानों की फसल छोड़ी जाएगी? विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर टीम भेजकर तारों को दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना यह है कि विभाग हादसे से पहले जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही उसकी नींद खुलेगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे। अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
    2
    सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव
सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे।
अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है।
मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.