मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए। वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया। जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए। सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए। वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया। जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए। सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
- जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* *जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* *जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी। जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज1
- गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- मोबाइल-पर्स छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद अमेठी। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने साइकिल सवार दंपती से मोबाइल और पर्स छीनकर भागने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400 रुपये नकद और सात चाबियां बरामद की हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मोनू यादव उर्फ शिवम यादव (19) निवासी पूरे भवन शाह मजरे रुदौली, थाना मुसाफिरखाना को 7 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, जिन्हें आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल, पर्स, रुपये और चाबियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को उसने एक बाल अपचारी और साथी संदीप यादव (21) के साथ मिलकर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का दिया और महिला का पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी के मुताबिक पर्स में 1200 रुपये नकद, महिला और उसके बच्चे के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैन कार्ड और चाबियां थीं। रुपये तीनों ने आपस में बांट लिए थे, जबकि अन्य सामान साथी संदीप के पास बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल यूपी 36 क्यू 4318 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, विपिन तिवारी और सत्यम शामिल रहे।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.09.2026 को थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निहाल तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा मजरे टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी सुल्तानपुर/अमेठी।आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और सचिव मुक्ता त्यागी के मार्गदर्शन में प्रचार-वाहन को आज सुबह दीवानी परिसर, सुल्तानपुर से रवाना किया गया। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पैरालीगल वॉलंटियर्स अंजू सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल और नितिन ने आमजन को लोक अदालत के लाभ और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार वाहन सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। वहां से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर का भ्रमण करते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा। इस दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का निस्तारण 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक वसूली, श्रम मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा।1
- सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे। अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।2
- गांव की महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार, तैयार होगा ‘ग्रामीण उद्यम’ का नया मॉडल *गांव की महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार, तैयार होगा ‘ग्रामीण उद्यम’ का नया मॉडल* *SHG वर्कशेड में समूह सखियां करेंगी उत्पाद तैयार* *धूप-बारिश से बचेंगे कच्चे माल और तैयार उत्पाद; स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह होगी मजबूत* लखनऊ/सुलतानपुर। गांव की महिलाओं को केवल स्वयं सहायता समूह तक सीमित रखने के बजाय उनके हुनर को स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने की दिशा में नई पहल की जा रही है। *एसएचजी वर्कशेड को ग्रामीण स्तर पर बनाने की पहल महिलाओं के सामूहिक उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की तैयारी है*। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब सामान तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। वर्कशेड में समूह सखियों द्वारा खाद्य एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाने की व्यवस्था होगी। इससे महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकले बिना सामूहिक रूप से काम करने का बेहतर वातावरण मिलेगा और उनके उत्पादों को व्यवस्थित तरीके से बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी।बारिश और धूप में खराब नहीं होंगे उत्पाद, वर्कशेड देगा सुरक्षित ठिकाना ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं के सामने सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक मौसम की मार भी है। धूप, बारिश और अन्य मौसमी परिस्थितियों के कारण कच्चे माल तथा तैयार उत्पादों के खराब होने की आशंका रहती है। एसएचजी वर्कशेड इस समस्या का समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वीडियो में महिलाओं को समूह के रूप में उत्पाद तैयार करते हुए दिखाया गया है। उत्पादन से लेकर उत्पादों को सुरक्षित रखने तक की प्रक्रिया को व्यवस्थित किए जाने पर जोर है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने और नुकसान कम करने में मदद मिलेगी। बैठकों से उत्पादन तक—महिलाओं के हाथ में गांव की अर्थव्यवस्था वीडियो में वीजीपीपी (Village Growth Planning Process) के तहत गांव में स्वयं सहायता समूहों के लिए एसएचजी वर्कशेड की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सामूहिक रूप से काम करने के लिए बेहतर आधार उपलब्ध कराना है। जानकारों के मुताबिक, यदि वर्कशेड की सुविधा के साथ महिलाओं को उत्पादन, पैकेजिंग, गुणवत्ता, लेखा-जोखा और बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण मिले तो स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बन सकते हैं। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने के साथ गांव में ही रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। *अब समूह की महिलाएं सिर्फ बचत नहीं करेंगी, बल्कि उत्पादन करेंगी, उत्पाद बेचेंगी और अपनी आर्थिक मजबूती की कहानी खुद लिखेंगी*।1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।1
- स्कूल वाहन के भीषण हादसे से माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।1