मोबाइल-पर्स छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद अमेठी। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने साइकिल सवार दंपती से मोबाइल और पर्स छीनकर भागने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400 रुपये नकद और सात चाबियां बरामद की हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मोनू यादव उर्फ शिवम यादव (19) निवासी पूरे भवन शाह मजरे रुदौली, थाना मुसाफिरखाना को 7 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, जिन्हें आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल, पर्स, रुपये और चाबियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को उसने एक बाल अपचारी और साथी संदीप यादव (21) के साथ मिलकर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का दिया और महिला का पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी के मुताबिक पर्स में 1200 रुपये नकद, महिला और उसके बच्चे के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैन कार्ड और चाबियां थीं। रुपये तीनों ने आपस में बांट लिए थे, जबकि अन्य सामान साथी संदीप के पास बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल यूपी 36 क्यू 4318 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, विपिन तिवारी और सत्यम शामिल रहे।

- 🌷आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था, हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं...1
- मोबाइल-पर्स छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद अमेठी। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने साइकिल सवार दंपती से मोबाइल और पर्स छीनकर भागने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400 रुपये नकद और सात चाबियां बरामद की हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मोनू यादव उर्फ शिवम यादव (19) निवासी पूरे भवन शाह मजरे रुदौली, थाना मुसाफिरखाना को 7 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, जिन्हें आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल, पर्स, रुपये और चाबियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को उसने एक बाल अपचारी और साथी संदीप यादव (21) के साथ मिलकर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का दिया और महिला का पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी के मुताबिक पर्स में 1200 रुपये नकद, महिला और उसके बच्चे के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैन कार्ड और चाबियां थीं। रुपये तीनों ने आपस में बांट लिए थे, जबकि अन्य सामान साथी संदीप के पास बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल यूपी 36 क्यू 4318 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, विपिन तिवारी और सत्यम शामिल रहे।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.09.2026 को थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निहाल तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा मजरे टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम मंडल टाप बनी खुशी का माहौल *श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी ने जीती मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता* *अमेठी।* श्री शिव प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज अमेठी की वॉलीबॉल टीम ने मंडल स्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबेडकर नगर में आयोजित हुई थी। टीम ने लीग मैच में बाराबंकी को, सेमीफाइनल में अयोध्या को और फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में अनुराग सोनी (कप्तान), अनुपम, मोनू, आलोक, सिद्धार्थ, अनुभव, अर्पित और सुफियान शामिल रहे। टीम के कोच श्री बद्री प्रसाद शुक्ल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार शिवपूजन मिश्रा रमेश चंद्र ने विजेता टीम को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।1
- इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।1
- पुलिस का तात्कालिक न्याय ll लिव इन पार्टनर की बेरहमी से तड़पाकर हत्या व उसके भाई को घ्याल करने वाला गिरफ्तार गुजरात के भावनगर में लिव इन में रहने वाली प्रेमिका को फैज़ल नामक प्रेमी बड़ी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी. उसको बचाने आये भाई को भी बुरी तरह से घायल कर भाग निकला था लेमिन पुलिस ने खोज निकाला और पीट पीटकर हत्या करने वाले हत्यारे को उसी तरह से खुलेआम पीटा जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.2
- घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय अनस का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। करीब 22 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से मासूम का शव निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। विंध्याचल निवासी अनस पुत्र मुजीद करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अनस गायब था। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास काफी तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घर के पास तालाब और कुआं होने के कारण परिजनों ने बच्चे के पानी में गिरने की आशंका जताई। स्थानीय गोताखोरों से तालाब में तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तालाब में अधिक दलदल होने के कारण नाव नहीं चल सकी, जिसके बाद टीम ने अन्य संसाधनों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2