अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा मोबाइल, पर्स छीनकर भागने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल, पर्स, रुपये व चाभी बरामद पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे *“ऑपरेशन चक्रव्यूह”* अभियान के क्रम में दिनांक 07.09.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया । मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर सं0 यू0पी0 36 क्यू 4318 के कागज मांगने पर दिखा न सकें । तलाशी से अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव के कब्जे से 01 रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400/-रुपये व 07 चाभी बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव ने बताया कि यह सामान दिनांक 04.09.2026 को हम दोनों अपने एक अन्य साथी संदीप यादव पुत्र स्व0 राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का देकर महिला का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे । पर्स से 1200/- रुपये नकद, महिला व उनके बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैनकार्ड व कुछ चाभी मिली थी । रुपये को हम तीनों लोग आपस में बांट लिये थे । बरामद सामान उसी घटना का है, शेष सामान संदीप यादव के पास है । बरामदगी के आधार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- २३घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव मचा कोहराम पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम २घंटे बाद मिला मासूम का तैरता शव अमेठी कस्वे के समदिया मोहल्ले में नारघाट कच्ची सराय थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर निवासी मुजीब का ढाई वर्षीय पुत्र अनस अपने मामा तथा मौसी हसीना के साथ रहता था मंगलवार सुबह वह खेलते हुए पास में स्थित तालाब में डूब गया परिजन उसे काफी देर तक ढूंढा जब वह नहीं मिला तब कोतवाली पुलिस अमेठी को जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई उसके पता न चलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई टीम शाम को आई घंटों जाल कांटा डालकर ढूंढा लेकिन असफल रहे पुलिस अधीक्षक डांग स्क्वायड फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मासूम का शव उतराया मिला परिजन शव निकालकर पुलिस को सूचना दी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट में मृत का कारण पानी में डूबने को बताया गया है बुधवार की शाम मौलवी कलमा पढ़ कर शव को दफ़नाया इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम शव यात्रा में शामिल रहे2
- बाइक सवार दंपत्ति को धक्का देकर उनका मोबाइल व पर्स छीनकर भागने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति को 4 सितम्बर को धक्का देकर उनका मोबाइल और पर्स छीनकर भागने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त की तलाशी में पुलिस को उसके पास से दंपत्ति का छीना हुआ रियलमी मोबइल, लेडीज पर्स, 400 रूपये नकद और 7 चाभियाँ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई हैं. पुलिस की ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया । मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर सं0 यू0पी0 36 क्यू 4318 के कागज मांगने पर दिखा न सकें । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव ने बताया कि यह सामान दिनांक 04.09.2026 को हम दोनों अपने एक अन्य साथी संदीप यादव पुत्र स्व0 राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का देकर महिला का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे । पर्स से 1200/- रुपये नकद, महिला व उनके बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैनकार्ड व कुछ चाभी मिली थी । रुपये को हम तीनों लोग आपस में बांट लिये थे । बरामद सामान उसी घटना का है, शेष सामान संदीप यादव के पास है । बरामदगी के आधार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- 18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस 18 घंटे बाद भी मासूम अनस का नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस एसपी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण, तालाब में एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन अमेठी। कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया दो वर्षीय मासूम अनस सोमवार सुबह घर के सामने खेलते-खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब 18 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्चे की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अनस करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ मिर्जापुर-विंध्याचल से ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने देर रात तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। तालाब के आसपास रोशनी की भी व्यवस्था कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। देर रात एसपी सरवणन टी ने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कुएं, तालाब समेत सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। अनस के लापता होने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब के तीन बच्चों में अनस सबसे छोटा है। निरीक्षण के दौरान सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।2
- नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि अमेठी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मानवता की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने जेब खर्च से बचाई गई धनराशि को एकत्रित कर सहयोग राशि जुटाई। वहीं विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने भी अपनी ओर से अंशदान देकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। विद्यालय परिवार द्वारा एकत्रित सहयोग राशि को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भेजा गया, ताकि आपदा से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। विद्यालय के प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा, “मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग अत्यंत दयनीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि आगे आकर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करें।” विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन सिंह ने कहा कि जब से समाचार-पत्रों के माध्यम से नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बारे में जानकारी मिली और वहां के भयावह हालात के बारे में पढ़ा, तभी से विद्यालय परिवार के मन में पीड़ितों की सहायता करने की इच्छा थी। इसी भावना के साथ बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर सहयोग राशि एकत्रित की। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने का साहस और शक्ति प्रदान करें तथा उन्हें जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिले।” विद्यालय की छात्रा गौरी शुक्ला ने कहा, “जब से हम लोगों ने नेपाल में बाढ़ के दौरान घरों और लोगों के बहने के वीडियो देखे, तभी से हम सभी ने विचार किया कि अपने जेब खर्च में से कुछ राशि बचाकर पीड़ित लोगों की सहायता करेंगे। इसी भावना से हम बच्चों ने अपनी बचाई हुई धनराशि एकत्रित की।” इस अवसर पर किशन, ललिता, सोनल, छात्र दिव्यांश पाण्डेय, दिव्यांश शुक्ला, आरुषि, अदिति, आन्या, काव्य शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।2
- 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल जन कल्याण समिति की रीता सिंह 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रीता सिंह का धरना, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल जन कल्याण समिति की रीता सिंह अपने समर्थकों के साथ 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गईं। धरने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में हलचल बढ़ गई। वहीं, धरनास्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी अथवा प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रीता सिंह और उनके साथियों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने के दौरान उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी कौन-सी समस्या है, जिसके समाधान के लिए समिति के लोगों को विद्युत उपकेंद्र पर धरना देना पड़ा। साथ ही, क्या विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे? धरने के कारण मौके पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब विद्युत विभाग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि समय रहते दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती है तो मामले का समाधान निकलने की उम्मीद है। फिलहाल धरना जारी है और मामले को लेकर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।1
- इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के चित्रकूट तक संचालन शुरू होने पर अमेठीवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सुविधा के लिए स्मृति ईरानी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।3
- अमेठी से चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अमेठी से चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट धाम के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ होने पर जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से अमेठी के यात्रियों को प्रतापगढ़ और चित्रकूट के बीच आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने ट्रेन के लोको पायलट का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा अमेठी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कर्मचारियों तथा आम यात्रियों को प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा करने में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी के विकास और जनता की सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतापगढ़-अमेठी-चित्रकूट रेल सेवा शुरू होना जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस सुविधा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने भी नई रेल सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अमेठी के लोगों को चित्रकूट और प्रतापगढ़ की सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेन के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। नई इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से अमेठीवासियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिली है। लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में जिले को ऐसी ही अन्य रेल सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।3