इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के चित्रकूट तक संचालन शुरू होने पर अमेठीवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सुविधा के लिए स्मृति ईरानी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे
स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे
अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के चित्रकूट तक संचालन शुरू होने पर अमेठीवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सुविधा के लिए स्मृति ईरानी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
- आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद, दवाओं की भी कमी ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, नोडल प्रभारी बोले- कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं अमेठी। जिले के 50 शैय्या आयुष अस्पताल बेनीपुर में मंगलवार सुबह ओपीडी के निर्धारित समय पर अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर केवल डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी और डॉक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपने-अपने कक्ष में उपस्थित मिले। करीब 9 बजे तक कई कर्मचारी और चिकित्सक अनुपस्थित रहे। आयुर्वेद विभाग की डॉक्टर शिवेंद्र मलिक और डॉक्टर हेमलता करीब 9 बजे अपने कक्ष में पहुंचीं। योग शिक्षक और पंचकर्म विभाग के कुछ कर्मचारी भी बाद में उपस्थित दिखाई दिए। पैथोलॉजी विभाग में केवल एक असिस्टेंट मौजूद मिली, जबकि लेखाकार भी अनुपस्थित रहे। अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति को लेकर जब नोडल प्रभारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कोई डॉक्टर 8:30 बजे आता है तो कोई 9 बजे। उन्होंने कहा कि कई बार समय से आने के लिए कहा गया है, इसके बावजूद कुछ कर्मचारी समय का ध्यान नहीं रखते। दवाओं की उपलब्धता पर नोडल प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेद की कुछ दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं, जबकि कई दवाएं खत्म हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है और उपलब्ध दवाओं के आधार पर मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाती है।4
- बाइक सवार दंपत्ति को धक्का देकर उनका मोबाइल व पर्स छीनकर भागने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति को 4 सितम्बर को धक्का देकर उनका मोबाइल और पर्स छीनकर भागने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त की तलाशी में पुलिस को उसके पास से दंपत्ति का छीना हुआ रियलमी मोबइल, लेडीज पर्स, 400 रूपये नकद और 7 चाभियाँ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई हैं. पुलिस की ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया । मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर सं0 यू0पी0 36 क्यू 4318 के कागज मांगने पर दिखा न सकें । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मोनू यादव उर्फ शिवम यादव ने बताया कि यह सामान दिनांक 04.09.2026 को हम दोनों अपने एक अन्य साथी संदीप यादव पुत्र स्व0 राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भवन शाह मजरे रुदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष के साथ मिलकर इसी मोटरसाइकिल से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का देकर महिला का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे । पर्स से 1200/- रुपये नकद, महिला व उनके बच्चे का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, पैनकार्ड व कुछ चाभी मिली थी । रुपये को हम तीनों लोग आपस में बांट लिये थे । बरामद सामान उसी घटना का है, शेष सामान संदीप यादव के पास है । बरामदगी के आधार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट तक संचालन शुरू, अमेठी में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत अमेठी। प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया। पहले यह ट्रेन कानपुर तक संचालित होती थी। ट्रेन के चित्रकूट तक विस्तार से अमेठीवासियों को धर्मनगरी चित्रकूट की यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। मंगलवार सुबह ट्रेन के अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट और ट्रेन की पूरी टीम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। इससे अमेठी के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से अमेठी से प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा पहले की अपेक्षा आसान होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के चित्रकूट तक संचालन शुरू होने पर अमेठीवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सुविधा के लिए स्मृति ईरानी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।3
- नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि अमेठी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मानवता की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने जेब खर्च से बचाई गई धनराशि को एकत्रित कर सहयोग राशि जुटाई। वहीं विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने भी अपनी ओर से अंशदान देकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। विद्यालय परिवार द्वारा एकत्रित सहयोग राशि को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भेजा गया, ताकि आपदा से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। विद्यालय के प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा, “मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग अत्यंत दयनीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि आगे आकर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करें।” विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन सिंह ने कहा कि जब से समाचार-पत्रों के माध्यम से नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बारे में जानकारी मिली और वहां के भयावह हालात के बारे में पढ़ा, तभी से विद्यालय परिवार के मन में पीड़ितों की सहायता करने की इच्छा थी। इसी भावना के साथ बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर सहयोग राशि एकत्रित की। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने का साहस और शक्ति प्रदान करें तथा उन्हें जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिले।” विद्यालय की छात्रा गौरी शुक्ला ने कहा, “जब से हम लोगों ने नेपाल में बाढ़ के दौरान घरों और लोगों के बहने के वीडियो देखे, तभी से हम सभी ने विचार किया कि अपने जेब खर्च में से कुछ राशि बचाकर पीड़ित लोगों की सहायता करेंगे। इसी भावना से हम बच्चों ने अपनी बचाई हुई धनराशि एकत्रित की।” इस अवसर पर किशन, ललिता, सोनल, छात्र दिव्यांश पाण्डेय, दिव्यांश शुक्ला, आरुषि, अदिति, आन्या, काव्य शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।2
- अमेठी से चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अमेठी से चित्रकूट तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से प्रतापगढ़ से अमेठी होते हुए चित्रकूट धाम के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ होने पर जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से अमेठी के यात्रियों को प्रतापगढ़ और चित्रकूट के बीच आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने ट्रेन के लोको पायलट का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा अमेठी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कर्मचारियों तथा आम यात्रियों को प्रतापगढ़ और चित्रकूट की यात्रा करने में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी के विकास और जनता की सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतापगढ़-अमेठी-चित्रकूट रेल सेवा शुरू होना जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस सुविधा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने भी नई रेल सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अमेठी के लोगों को चित्रकूट और प्रतापगढ़ की सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेन के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। नई इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से अमेठीवासियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिली है। लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में जिले को ऐसी ही अन्य रेल सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।3
- *पूरेलाल ग्राम में एक ब्राह्मण का कच्चा मकान गिरा ये ब्राह्मण परिवार पन्नी तान कर अभी रह रहा है। सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दिया 11 हजार रूपये का सहयोग जबकि ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने लगभग 30 हजार रूपये तक यानी दो ट्राली ईट का सहयोग किया। जिस किसी को भी इस ब्राह्मण परिवार की मदद करना चाहे वो कर सकता है1
- चित्रकूट धाम जाना हुआ आसान, जायस स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत जायस (अमेठी)। चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रतापगढ़ से चलकर चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के जायस सिटी रेलवे स्टेशन (कासिमपुर हाल्ट) पर ठहराव को लेकर नगरवासियों में खुशी का माहौल है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों का स्वागत करते हुए लोगों ने खुशी जताई और रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारे लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से जायस और आसपास के क्षेत्र के लोगों को चित्रकूट धाम सहित मार्ग में आने वाले प्रमुख स्थानों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं, व्यापारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। स्टेशन पर स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रेल सुविधा बताते हुए रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया।3
- साइकिल अनियंत्रित होकर बसाहा में गिरी, डूबने से व्यक्ति की मौत खीरों। थाना क्षेत्र के हरदी गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल अनियंत्रित होकर बसाहा (पानी भरे गड्ढे) में गिर गई। हादसे में पानी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय पुत्र स्वर्गीय केशव चंद्र, निवासी हरदी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अजय गांव में छोटी गुमटी में किराना की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह किराना दुकान का सामान लेने के लिए साइकिल से खीरों गए थे। वापस लौटते समय हरदी गांव के पास उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर बसाहा में जा गिरी। बताया गया कि रास्ते से गुजर रही एक महिला की नजर बसाहा में पड़ी साइकिल और झोले पर गई। महिला ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश के दौरान अजय को पानी में पड़ा पाया। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर खीरों पुलिस के उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजस्व टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।1
- उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳1