logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल वाहन के भीषण हादसे से माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।

57 min ago
user_Raj Bahadur patrakar
Raj Bahadur patrakar
Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
57 min ago

स्कूल वाहन के भीषण हादसे से माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए। वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया। जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए। सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
    1
    मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले अखिलेश यादव की सोच नकारात्मक, पहले मथुरा-अयोध्या और काशी में करें दर्शन तब करें कोई बात
सुल्तानपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच नकारात्मक है। मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए, तब जाकर कोई बात करनी चाहिए।
वे यहां विद्या भारती काशी प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए खेलकूद को बढ़ावा देने, जर्जर स्कूल भवनों के सुधार और विपक्षी दलों पर अपनी राय रखी।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्या भारती पिछले 35 सालों से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अच्छा मंच दे रही है। उन्होंने खुशी जताई कि विद्या भारती के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत भी किया।
जिले में जर्जर स्कूल भवनों और परिसरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीर है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के जरिए प्राथमिक स्कूलों को मजबूत और ठीक किया जा रहा है। 'अलंकार योजना' के तहत माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में समीक्षा बैठक में DM को साफ निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी जर्जर स्कूलों और भवनों को पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका सुधार कराया जाए।
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के आयोजन से जुड़े एक सवाल और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगी रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों और पुलिस लाइनों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की छूट दी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳
    1
    उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था।
*योगी हैं तो न्याय है!*
उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था।
जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया।
योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय।
जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो।
इसीलिए कहा जाता है -
योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है।
भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि ड्रोन को मार गिराने के लिए महंगी मिसाइल या गोलियों का इस्तेमाल करने के बजाय हाई-पावर ऊर्जा के जरिए उसकी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा!!
    1
    दिल्ली 

ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!!
दिल्ली 
ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!!
इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि ड्रोन को मार गिराने के लिए महंगी मिसाइल या गोलियों का इस्तेमाल करने के बजाय हाई-पावर ऊर्जा के जरिए उसकी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
  • मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। वांछित आरोपी 2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। 3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है। 4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। जब्त मुद्देमाल - विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/- - स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/- - मोबाइल फोन — ₹5,000/- - कुल — ₹8,17,260/- कार्रवाई करने वाली टीम: PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
    1
    मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई
जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ 
लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा
राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद
साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली।
मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया।
इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान।
वांछित आरोपी
2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान।
3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है।
4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है।
जब्त मुद्देमाल
- विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/-
- स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/-
- मोबाइल फोन — ₹5,000/-
- कुल — ₹8,17,260/-
कार्रवाई करने वाली टीम:
PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल* सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    1
    *सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में पुत्र की मौत माता-पिता गंभीर रूप से घायल*
सुलतानपुर । अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता निवासी अलीपुर को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार राय ने क्षतिग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया हैं मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं अभी तहरीर नहीं मिली हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर होने से हादसा हुआ।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिलीपपुर पुलिस ने बेलखरनाथ क्षेत्र के सरखेलपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान इजेमामुल हक उर्फ तल्हा (निवासी यहियापुर) को चार जिंदा देशी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया। > पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के दौरान लोगों पर बम फेंककर भागने और अपनी सुरक्षा के लिए इन बमों का इस्तेमाल करता था। > मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। > थानाध्यक्ष विजयकांत सत्याथीं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
    1
    दिलीपपुर पुलिस ने बेलखरनाथ क्षेत्र के सरखेलपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान इजेमामुल हक उर्फ तल्हा (निवासी यहियापुर) को चार जिंदा देशी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया।

> पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के दौरान लोगों पर बम फेंककर भागने और अपनी सुरक्षा के लिए इन बमों का इस्तेमाल करता था।

> मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

> थानाध्यक्ष विजयकांत सत्याथीं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे। अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
    2
    सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव
सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे।
अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है।
मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। *प्रतापगढ़: राज्यसभा सांसद रहे शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की मनाई गई पुण्यतिथि*... कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मौजूद वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे । जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय व कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रहे । बाबा मिश्रा जनपद के रामनगर अठगंवा गांव के रहने वाले थे। पीसीसी सदस्य इरफान अली ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ एवं गरीबों का सच्चा मसीहा बताया। इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा संतोष तिवारी बालेंद्र मिश्रा इश्तियाक अहमद करुणा शंकर मिश्रा आशिक अली राकेश गौतम लाल यादव मीरा देवी गौतम राम मनोहर गौतम नूर आलम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई।
*प्रतापगढ़:  राज्यसभा सांसद रहे शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की मनाई गई पुण्यतिथि*...
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि।
इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मौजूद वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ।
जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय व कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रहे ।
बाबा मिश्रा जनपद के रामनगर अठगंवा गांव के रहने वाले थे।
पीसीसी सदस्य इरफान अली ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ एवं गरीबों का सच्चा मसीहा बताया।
इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा संतोष तिवारी बालेंद्र मिश्रा इश्तियाक अहमद करुणा शंकर मिश्रा आशिक अली राकेश गौतम लाल यादव मीरा देवी गौतम राम मनोहर गौतम नूर आलम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
  • जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* *जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* *जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी। जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज
    1
    जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश*
*जमखुरी बनेगा जीरो वेस्ट गांव, कचरे से बनेगी खाद* 
*जन चौपाल में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया संदेश* 
लंभुआ, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत जमखुरी को जीरो वेस्ट गांव बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे को समस्या मानकर फेंकने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है।
कचरा नहीं, खाद का भंडार है जैविक कचरा
खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को समझाया कि घरों, बाजारों और दुकानों के आसपास निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्र किया जाए। इसे उचित तरीके से सड़ाकर खाद तैयार की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल खेती और बागवानी में किया जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उनके मुताबिक कचरे का सही पृथक्करण होने से निस्तारण आसान होगा और गांव में गंदगी भी कम होगी।
जमखुरी में कचरे के बेहतर प्रबंधन की पहल तेज
जन चौपाल में ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और जीरो वेस्ट गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और घर तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।
कचरे से खाद, प्लास्टिक से दूरी; जीरो वेस्ट बनेगा जमखुरी
ग्रामीणों को जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में करने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। बाजार और दुकानों से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर ज
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.